कार की सुरक्षा के लिए नया गैजेट, Jio का Dashcam लॉन्च, कम कीमत में मिलेंगे कई फीचर्स; चेक करें डिटेल
Jio ने भारत में JioEyeQ Dashcam पेश किया है, जो कई एडवांस फीचर्स के साथ आता है. इसमें GPS, नाइट विजन और AI जैसे फीचर्स शामिल हैं. खास बात यह है कि इसकी कीमत भी आम लोगों के बजट में रखी गई है.
JioEyeQ Dashcam: आज के समय में सड़क पर सुरक्षा सबसे बड़ी जरूरत बन चुकी है. हर दिन बढ़ते एक्सीडेंट और विवादों के बीच लोग अब अपनी कार में डैशकैम लगाना जरूरी समझने लगे हैं. यह छोटा सा कैमरा न सिर्फ सफर के हर पल को रिकॉर्ड करता है, बल्कि किसी हादसे की स्थिति में सबूत के रूप में भी काम आता है. इसी बढ़ती जरूरत को देखते हुए रिलायंस जियो ने एक नया प्रोडक्ट लॉन्च किया है. Jio ने भारत में JioEyeQ Dashcam पेश किया है, जो कई एडवांस फीचर्स के साथ आता है. इसमें GPS, नाइट विजन और AI जैसे फीचर्स शामिल हैं. खास बात यह है कि इसकी कीमत भी आम लोगों के बजट में रखी गई है.
क्या है JioEyeQ Dashcam
JioEyeQ Dashcam एक छोटा कैमरा डिवाइस है, जिसे कार में लगाया जाता है. यह ड्राइव के दौरान सामने का पूरा वीडियो रिकॉर्ड करता है. इससे किसी भी दुर्घटना या विवाद की स्थिति में सही जानकारी मिलती है. रिलायंस जियो ने इस डैशकैम की कीमत 3,499 रुपये रखी है. इसे Amazon India से खरीदा जा सकता है. कंपनी नो-कॉस्ट EMI का भी विकल्प दे रही है. इसमें ग्राहक 3 महीने तक 1,166 रुपये प्रति माह देकर इसे खरीद सकते हैं.
फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
इस डिवाइस में 2 मेगापिक्सल का फुल HD कैमरा दिया गया है. इसमें 140 डिग्री का अल्ट्रावाइड एंगल मिलता है, जिससे ज्यादा एरिया रिकॉर्ड होता है. इसमें GPS सपोर्ट भी है, जिससे लोकेशन ट्रैक की जा सकती है. डैशकैम में AI आधारित पेडेस्ट्रियन डिटेक्शन फीचर है, जो सड़क पर लोगों को पहचान सकता है.
इसके साथ नाइट विजन फीचर भी दिया गया है, जिससे रात में भी साफ रिकॉर्डिंग होती है. इसमें 32GB माइक्रोSD कार्ड स्टोरेज मिलती है. इसके अलावा इमरजेंसी रिकॉर्डिंग और टक्कर होने पर ऑटो रिकॉर्डिंग जैसे फीचर्स भी हैं. इसमें बिल्ट-इन Wi-Fi और माइक्रोफोन भी दिया गया है.
ऐप से कनेक्टिविटी
यह डिवाइस JioThings ऐप के साथ काम करता है, जो Android और iOS दोनों पर उपलब्ध है. इससे यूजर अपने फोन से ही वीडियो देख और कंट्रोल कर सकते हैं.
Latest Stories
27 फरवरी को सिनेमाघरों और OTT पर कंटेंट की बारिश, ये नई फिल्में और सीरीज होंगी रिलीज
WhatsApp, टेलीग्राम यूजर्स अलर्ट! 1 मार्च से बिना सिम नहीं चलेगा ऐप; कंप्यूटर पर हर 6 घंटे में हो जाएगा लॉग-आउट
₹15000 के फोन में भी AI, Samsung Galaxy A सीरीज फोन में भी बिल्ड करेगा स्मार्ट टेक्नोलॉजी
