1 ही ऐप में चलाएं 2 WhatsApp अकाउंट, ये है स्टेप-बाय-स्टेप तरीका

WhatsApp Tips and Tricks: एक ही ऐप में दो अलग-अलग नंबर के व्हाट्सऐप अकाउंट चलाने हैं लेकिन आपको तरीका नहीं पता है तो परेशान होने की जरूरत नहीं. हम आज आपको एक ऐसा तरीका बताएंगे जिससे आप एक ही ऐप में आसानी से दो अलग-अलग नंबरों के व्हाट्सऐप अकाउंट चला पाएंगे.

व्हाट्सऐप टिप्स Image Credit:

WhatsApp Multi Account Feature: व्हाट्सऐप में यूजर्स के एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए एक नहीं बल्कि कई शानदार फीचर्स मिलते हैं. ऐसा ही एक फीचर है जिसका नाम है मल्टी-अकाउंट, इस फीचर की मदद से आप दो अलग-अलग नंबर के अकाउंट्स को एक ही फोन पर चला सकते हैं और इसके लिए आपको डुअल ऐप बनाने की भी जरूरत नहीं है. आप एक ही ऐप में दूसरा नंबर के अकाउंट को आसानी से जोड़ सकते हैं, WhatsApp पर दूसरा अकाउंट रजिस्टर करने के लिए, आपके पास एक अलग फोन नंबर होना चाहिए. एक बार दोनों अकाउंट रजिस्टर हो जाने के बाद, आप एक ही डिवाइस पर आसानी से उनके बीच स्विच कर सकते हैं.

आइडल अकाउंट के भी मिलते रहेंगे अलर्ट

आपका एक्टिव अकाउंट वह है जिसमें आप अभी लॉग इन हैं, जबकि आपका आइडल अकाउंट वह है जिसका आप अभी इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं. जब आपका अकाउंट इस्तेमाल नहीं हो रहा होगा, तब भी आपको मैसेज और फोन कॉल के बारे में अलर्ट मिलेंगे. कंटेंट देखने के लिए, बस सही अकाउंट पर स्विच करें. हर अकाउंट के लिए, आप यूनिक पिक्चर, अबाउट फील्ड, नोटिफिकेशन सेटिंग और प्राइवेसी सेटिंग सेट करके अपने अकाउंट को कस्टमाइज़ कर सकते हैं.

सेकेंडरी अकाउंट सिर्फ आपके प्राइमरी मोबाइल डिवाइस से ही बनाया जा सकता है. आप अपने सेकेंडरी अकाउंट को एक कम्पेनियन डिवाइस को पेयर कर सकते हैं.

WhatsApp Multi Account को ऐसे करें इस्तेमाल

  • इस फीचर को इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले तो फोन में व्हाट्सऐप ऐप को खोलें.
  • इसके बाद थ्री डॉट पर क्लिक करें सेटिंग्स ऑप्शन खोले.
  • सेटिंग्स खुलने के बाद सबसे ऊपर आपको आपकी प्रोफाइल पिक्चर के साथ + आइकन दिख रहा होगा, इस प्लस आइकन पर क्लिक करें.
  • प्लस आइकन पर क्लिक करते ही आपको Add WhatsApp Account ऑप्शन मिल जाएगा. इसके बाद अगले स्टेप पर आपको Agree and Continue पर टैप करना होगा.
  • इसके बाद मोबाइल नंबर डालकर लॉग-इन करें.

ध्यान दें: यह फ़ीचर लिंक्ड डिवाइस पर उपलब्ध नहीं है. मल्टीपल अकाउंट अभी सिर्फ़ मोबाइल डिवाइस पर ही सपोर्टेड हैं.

ये भी पढ़ें- 189 रुपए में 28 दिन की वैलिडिटी, Jio का ये रिचार्ज प्लान है शानदार