WhatsApp यूजर्स की हुई बल्ले-बल्ले! अब ब्राउजर से होगी ऑडियो और वीडियो कॉलिंग, App डाउनलोड की झंझट खत्म
WhatsApp ने अपने यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट जारी किया है. अब WhatsApp वेब के जरिए सीधे ब्राउजर से ऑडियो और वीडियो कॉल की जा सकेगी. इसके लिए अलग ऐप डाउनलोड करने की जरूरत नहीं होगी. नए अपडेट में कॉल ट्रांसफर, वेटिंग रूम, QuickHD, नॉइज सप्रेशन और एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन जैसे फीचर्स भी जोड़े गए हैं.
WhatsApp ने अपने करोड़ों यूजर्स के लिए एक बड़ा अपडेट जारी किया है. अब यूजर्स WhatsApp Web के जरिए सीधे अपने Web ब्राउजर से ऑडियो और वीडियो कॉल कर सकेंगे. इसके लिए अलग से App डाउनलोड करने की जरूरत नहीं होगी. कंपनी ने इस फीचर के साथ कॉल ट्रांसफर, वेटिंग रूम, QuickHD और नॉइज सप्रेशन जैसे कई नए फीचर्स भी पेश किए हैं, जिनका उद्देश्य कॉलिंग एक्सपीरियंस को पहले से ज्यादा आसान और बेहतर बनाना है.
Kunal Shah ने दी जानकारी
WhatsApp के ग्लोबल हेड Kunal Shah ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस अपडेट की जानकारी साझा की. उन्होंने लिखा कि अब WhatsApp कॉल आपके ब्राउजर में भी काम करेंगी और आपकी कई खुली हुई क्रोम टैब्स को एक उपयोगी साथी मिल गया है.
अब ब्राउजर से होगी सीधे कॉलिंग
अब तक WhatsApp पर वॉयस कॉल और वीडियो कॉल की सुविधा केवल स्मार्टफोन App या डेस्कटॉप क्लाइंट तक सीमित थी. लेकिन नए अपडेट के बाद यूजर्स सीधे WhatsApp Web पर वन-टू-वन और ग्रुप कॉल दोनों कर सकेंगे. इसके लिए किसी अतिरिक्त सॉफ्टवेयर या एप्लिकेशन को इंस्टॉल करने की जरूरत नहीं होगी. WhatsApp Web में अब एक नया कॉल्स टैब भी जोड़ा गया है. इसकी मदद से यूजर्स अपनी कॉल हिस्ट्री, रीसेंट कॉल्स और फेवरेट्स को आसानी से देख सकेंगे. इसके अलावा स्क्रीन शेयरिंग और रिएक्शंस जैसे फीचर्स भी पहले की तरह उपलब्ध रहेंगे.
किन यूजर्स को होगा सबसे ज्यादा फायदा?
कंपनी का कहना है कि यह नया फीचर खासतौर पर उन लोगों के लिए उपयोगी होगा, जो किसी साझा कंप्यूटर का इस्तेमाल करते हैं या ऐसे ऑफिस लैपटॉप पर काम करते हैं, जहां App इंस्टॉल करने की अनुमति नहीं होती. अब यूजर्स केवल ब्राउजर खोलकर WhatsApp Web के जरिए तुरंत कॉल शुरू कर सकेंगे. इससे काम के दौरान अलग-अलग एप्लिकेशन के बीच बार-बार स्विच करने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी.
प्राइवेसी पर भी रहेगा पूरा फोकस
कंपनी ने स्पष्ट किया है कि WhatsApp Web कॉलिंग में भी वही एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन मिलेगा, जो मोबाइल App में उपलब्ध है. यानी आपकी ऑडियो और वीडियो कॉलs पूरी तरह सुरक्षित रहेंगी. इसके अलावा कॉल्स पर कोई टाइम लिमिट भी नहीं होगी और इसके लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा.
कॉल ट्रांसफर फीचर क्या है
इस अपडेट का सबसे खास फीचर कॉल ट्रांसफर है. इसकी मदद से यूजर्स किसी चल रही ग्रुप कॉल को बिना डिस्कनेक्ट किए एक डिवाइस से दूसरे डिवाइस पर ट्रांसफर कर सकेंगे. उदाहरण के लिए, यदि आपने स्मार्टफोन पर ग्रुप कॉल शुरू की है और बाद में बड़े स्क्रीन पर बात करना चाहते हैं, तो उसी कॉल को सीधे WhatsApp Web या App पर ट्रांसफर किया जा सकेगा. इसी तरह जरूरत पड़ने पर कॉल को दोबारा मोबाइल पर भी शिफ्ट किया जा सकेगा.
वेटिंग रूम से मिलेगा बेहतर कंट्रोल
WhatsApp ने ग्रुप कॉल्स के लिए वेटिंग रूम फीचर भी लॉन्च किया है. यदि किसी कॉल लिंक के साथ अप्रूवल विकल्प चालू किया गया है, तो पार्टिसिपेंट्स सीधे कॉल में शामिल नहीं होंगे. उन्हें पहले वेटिंग रूम में रखा जाएगा और होस्ट की अनुमति मिलने के बाद ही वे ग्रुप कॉल में शामिल हो सकेंगे. इससे मीटिंग और बड़े ग्रुप डिस्कशन को बेहतर तरीके से मैनेज करना आसान होगा.
QuickHD से बेहतर होगी वीडियो क्वालिटी
कंपनी ने QuickHD फीचर भी पेश किया है. अभी तक वीडियो कॉल शुरू होने के बाद एचडी क्वालिटी आने में कुछ समय लगता था, लेकिन QuickHD की मदद से शुरुआती कुछ सेकंड में ही बेहतर Video Quality मिल जाएगी. इससे खराब नेटवर्क में भी वीडियो कॉलिंग एक्सपीरियंस पहले से बेहतर होने की उम्मीद है.
नॉइज सप्रेशन से साफ सुनाई देगी आवाज
WhatsApp ने नॉइज सप्रेशन फीचर भी जोड़ा है. यह फीचर बैकग्राउंड नॉइज को कम करके सामने वाले व्यक्ति की आवाज को ज्यादा स्पष्ट बनाता है. जरूरत पड़ने पर यूजर कॉल के दौरान ही इस फीचर को On या Off भी कर सकता है.
धीरे-धीरे सभी यूजर्स तक पहुंचेगा अपडेट
कंपनी के मुताबिक, इन सभी नए फीचर्स को चरणबद्ध तरीके से रोलआउट किया जा रहा है. आने वाले हफ्तों में यह अपडेट सभी समर्थित डिवाइस पर उपलब्ध हो जाएगा. यह कदम दिखाता है कि Meta लगातार WhatsApp को सिर्फ एक मैसेजिंग App नहीं, बल्कि एक व्यापक कम्युनिकेशन प्लेटफॉर्म के रूप में विकसित करने की दिशा में काम कर रही है.
यह भी पढ़ें: Stocks to Watch: L&T, Tata Capital, LIC, Phoenix Mills समेत इन शेयरों पर रखें नजर, दिखेगी हलचल!
Latest Stories
8000mAh बैटरी के साथ आएगा Redmi Note 17 5G, लॉन्च डेट हो गई पक्की
PhonePe-Google Pay को टक्कर दे सकता है Elon Musk का X Money! ऐसे करेगा काम
जून में 134.8 करोड़ पहुंचा टेलीकॉम यूजर बेस, Airtel ने जोड़े सबसे ज्यादा नए कस्टमर, Jio दूसरे नंबर पर
