Stocks to Watch: L&T, Tata Capital, LIC, Phoenix Mills समेत इन शेयरों पर रखें नजर, दिखेगी हलचल!

आज के कारोबार में Birlasoft, Larsen & Toubro (L&T), Tata Capital, Varun Beverages, Phoenix Mills, Sanofi Consumer Healthcare India, VST Industries, LIC, Adani Enterprises, Adani Ports, Asian Paints और Bajaj Housing Finance जैसे शेयर खबरों और तिमाही नतीजों के चलते निवेशकों के रडार पर रहेंगे. इनके नतीजे और कॉरपोरेट अपडेट आज शेयरों की चाल तय करने में अहम भूमिका निभा सकते हैं.

स्टॉक्स टू वाच Image Credit: money9 live

Stocks to Watch : मंगलवार को एक्सपायरी वाले कारोबारी सत्र में भारतीय शेयर बाजार उतार-चढ़ाव के बीच लगभग फ्लैट बंद हुआ. कारोबार के अंत में सेंसेक्स 69.86 अंक यानी 0.09 फीसदी की मामूली गिरावट के साथ 76,765.92 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 10.60 अंक यानी 0.04 फीसदी फिसलकर 23,985.35 पर बंद हुआ. 1,539 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि 2,543 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई. वहीं ,155 शेयर बिना किसी बदलाव के बंद हुए. आज यानी 29 जुलाई के कारोबार में कुछ शेयर खबरों और तिमाही नतीजों के चलते निवेशकों के फोकस में रह सकते हैं.

Birlasoft

Birlasoft ने जून तिमाही (Q1 FY27) में शानदार नतीजे पेश किए हैं. कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 51.2 फीसदी बढ़ा है. बेहतर रेवेन्यू और ऑपरेटिंग मुनाफे में मजबूत सुधार के चलते कंपनी का प्रदर्शन मजबूत रहा. इस खबर के बाद आज शेयर में हलचल देखने को मिल सकती है.

Larsen & Toubro (L&T)

दिग्गज कंपनी Larsen & Toubro (L&T) का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट जून तिमाही में 14 फीसदी बढ़कर 4,123 करोड़ रुपये रहा. पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 3,617 करोड़ रुपये था. मजबूत नतीजों के चलते शेयर पर निवेशकों की नजर रहेगी.

Sanofi Consumer Healthcare India

Sanofi Consumer Healthcare India ने दूसरी तिमाही में मजबूत प्रदर्शन किया है. कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 13.3 फीसदी बढ़ा है. बेहतर रेवेन्यू और ऑपरेटिंग मार्जिन में तेज सुधार की वजह से कंपनी के नतीजे मजबूत रहे.

Varun Beverages

Varun Beverages ने कहा है कि अप्रैल में मौसम की वजह से मांग पर असर पड़ा था, लेकिन उसके बाद कारोबार में अच्छी रिकवरी देखने को मिली है. कंपनी के मैनेजमेंट के अनुसार मार्च के बाद ज्यादातर महीनों में 20 फीसदी से ज्यादा वॉल्यूम ग्रोथ दर्ज की गई है. साथ ही कंपनी ने फिलहाल 10 रुपये वाले प्राइस सेगमेंट में आक्रामक विस्तार की संभावना से इनकार किया है.

Phoenix Mills

रियल एस्टेट कंपनी Phoenix Mills का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट जून तिमाही में 23.3 फीसदी बढ़कर 296.9 करोड़ रुपये हो गया. पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी का मुनाफा 240.7 करोड़ रुपये था. मजबूत नतीजों के चलते शेयर चर्चा में रह सकता है.

Tata Capital

गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी Tata Capital ने जून तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया है. कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 56 फीसदी बढ़कर 1,547 करोड़ रुपये पहुंच गया. वहीं कंपनी का एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) 22 फीसदी बढ़कर 2,90,502 करोड़ रुपये हो गया. मजबूत ग्रोथ के चलते शेयर पर बाजार की नजर रहेगी.

VST Industries

सिगरेट और तंबाकू उत्पाद बनाने वाली VST Industries का जून तिमाही में प्रदर्शन कमजोर रहा. कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 24.5 फीसदी घट गया. सिगरेट पर बढ़े टैक्स और तंबाकू कारोबार में कमजोरी का असर कंपनी के नतीजों पर पड़ा.

Life Insurance Corporation of India (LIC)

Life Insurance Corporation of India (LIC) ने शतमन्यु श्रीवास्तव को मुख्य वित्तीय अधिकारी (CFO) नियुक्त किया है. उनकी नियुक्ति 28 जुलाई 2026 से प्रभावी हो गई है. इस नियुक्ति पर भी निवेशकों की नजर रहेगी.

आज आएंगे इन कंपनियों के Q1 नतीजे

आज कई बड़ी कंपनियां जून तिमाही (Q1 FY27) के नतीजे जारी करेंगी. इनमें Accelya Solutions India, Acme Solar Holdings, Adani Enterprises, Adani Ports and Special Economic Zone (APSEZ), Asian Paints, Bajaj Housing Finance और Balkrishna Industries प्रमुख हैं. इन कंपनियों के तिमाही नतीजों के चलते आज इनके शेयरों में अच्छी हलचल देखने को मिल सकती है.

इसे भी पढ़ें- 10 रुपये से कम के इस शेयर में लगा अपर सर्किट! Q1 में 429% बढ़ा मुनाफा, रडार पर रखें स्टॉक

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.