दुबई में मिसाइल खतरे के बीच Emirates ने सस्पेंड की सभी उड़ानें, यात्रियों के लिए रीबुकिंग और रिफंड का विकल्प
दुबई में मिसाइल खतरे के बाद एमिरेट्स एयरलाइन ने एहतियात के तौर पर दुबई से आने-जाने वाली सभी उड़ानों को अस्थायी रूप से रोक दिया है. एयरलाइन ने प्रभावित यात्रियों के लिए रीबुकिंग और रिफंड का विकल्प भी दिया है. यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी बुकिंग डिटेल अपडेट रखें और ताजा अपडेट पर नजर बनाए रखें.
Emirates Flight Update: दुबई में ताजा मिसाइल खतरे के बाद एयरलाइन एमिरेट्स ने एहतियातन सभी उड़ानों को अस्थायी रूप से रोक दिया है. एयरलाइन ने कहा कि दुबई से आने-जाने वाली सेवाएं अगले आदेश तक निलंबित रहेंगी. यह फैसला तब लिया गया जब अधिकारियों ने शहर के पास एक इंटरसेप्ट की गई मिसाइल के मलबे की पुष्टि की. एयरलाइन ने यात्रियों और क्रू की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया है.
जल्द बहाल होंगी उड़ान सेवाएं
एमिरेट्स ने कहा है कि उड़ान सेवाएं थोड़े समय के लिए रोकी गई हैं और हालात सामान्य होने पर जल्द बहाल की जाएंगी. जिन यात्रियों की आज दोपहर की फ्लाइट बुक है, वे एयरपोर्ट जा सकते हैं, बशर्ते उनकी कनेक्टिंग फ्लाइट भी चालू हो. इसमें दुबई के जरिए ट्रांजिट करने वाले यात्री भी शामिल हैं.
प्रभावित यात्रियों के लिए विकल्प
28 फरवरी से 28 मार्च के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए एयरलाइन ने दो विकल्प दिए हैं. यात्री अपनी फ्लाइट को दोबारा बुक कर सकते हैं और 30 अप्रैल तक की किसी भी उपलब्ध तारीख पर यात्रा कर सकते हैं. जो लोग ट्रैवल एजेंट के जरिए टिकट बुक कर चुके हैं, उन्हें अपने एजेंट से संपर्क करना होगा.
अगर यात्री यात्रा नहीं करना चाहते तो वे टिकट का पूरा रिफंड भी ले सकते हैं. सीधे एमिरेट्स से टिकट बुक करने वाले यात्री एयरलाइन की वेबसाइट पर जाकर रिफंड का अनुरोध कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: दुबई में सस्ता हुआ सोना, 30 डॉलर प्रति औंस तक मिल रही छूट, जानें क्या भारत के लिए फायदेमंद या नुकसान
सिटी चेक-इन काउंटर बंद
एमिरेट्स ने बताया कि दुबई के सभी सिटी चेक-इन काउंटर फिलहाल बंद कर दिए गए हैं. यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी बुकिंग में सही संपर्क जानकारी अपडेट रखें, ताकि उन्हें समय-समय पर नई जानकारी मिलती रहे.
Latest Stories
बुर्ज खलीफा से लेकर दुबई के हर कोने तक ईरान ने दागीं सैकड़ों मिसाइलें… फिर भी सेफ, जानें किस सिस्टम से बना अभेद कवच
खामनेई अपने पीछे छोड़ गए कितनी दौलत? जानें दुनिया में कहां-कहां है संपत्ति, पैसा इतना कि ट्रंप भी दिखेंगे गरीब
जब भी अमेरिका खाड़ी देशों पर करता है हमला, कितने दिन चलता है युद्ध? इस बार क्या होगी टाइमलाइन?
