सरकार ला रही है Bharat-VISTAAR! जानिए एक क्लिक में कैसे किसानों को मिलेगी फसल, मौसम और योजनाओं की पूरी जानकारी

Bharat-VISTAAR के लॉन्च से खेती में डिजिटल बदलाव की नई शुरुआत हो रही है. यह AI-आधारित प्लेटफॉर्म किसानों को उनकी भाषा में फसल, मौसम, कीट और सरकारी योजनाओं की जानकारी देगा. फोन कॉल और मोबाइल के जरिए 24×7 मिलने वाली यह सुविधा किसानों के फैसले आसान बनाएगी और जोखिम घटाने में मदद करेगी.

Bharat-VISTAAR Image Credit: AI Generated

Bharat VISTAAR agriculture AI: खेती में सही जानकारी समय पर मिल जाए, तो नुकसान कम होता है और आमदनी बढ़ती है. इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार मंगलवार को Bharat-VISTAAR नाम का एक नया डिजिटल प्लेटफॉर्म लॉन्च करेगी. यह एक मल्टीलिंगुअल, AI-बेस्ड सिस्टम है, जिसे किसानों के लिए 24 घंटे काम करने वाले “डिजिटल कृषि विशेषज्ञ” के तौर पर तैयार किया गया है. सरकार का दावा है कि इससे किसानों को फसल योजना से लेकर मौसम, कीट, बाजार और सरकारी योजनाओं तक की जानकारी एक ही जगह मिल सकेगी.

जयपुर से होगी शुरुआत

Bharat-VISTAAR का औपचारिक लॉन्च जयपुर में किया जाएगा. इस मौके पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मौजूद रहेंगे. यह पहल यूनियन बजट 2026-27 में घोषित की गई थी और अब इसे जमीन पर उतारा जा रहा है.

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 1 फरवरी को बजट 2026-27 पेश करते समय Bharat-VISTAAR की घोषणा की थी. उन्होंने कहा था कि यह टूल AgriStack और भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) के कृषि पैकेज को AI सिस्टम से जोड़कर किसानों को बेहतर फैसले लेने में मदद करेगा. सरकार ने इसके लिए अगले वित्त वर्ष में 150 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है.

क्या है Bharat-VISTAAR

Bharat-VISTAAR का पूरा नाम है “Virtually Integrated System to Access Agricultural Resources”. इसका मकसद किसानों को उनकी अपनी भाषा में खेती से जुड़ी हर जरूरी जानकारी देना है. इसमें फसल की योजना, सही खेती के तरीके, कीट और बीमारियों की सलाह, मौसम का पूर्वानुमान, बाजार भाव और सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी शामिल होगी.

सरकार के मुताबिक, पहले चरण में यह प्लेटफॉर्म हिंदी और अंग्रेजी में काम करेगा, लेकिन आगे चलकर इसमें क्षेत्रीय भाषाएं भी जोड़ी जाएंगी ताकि ज्यादा से ज्यादा किसान इससे जुड़ सकें.

फोन कॉल से भी मिलेगी मदद

इस सिस्टम की खास बात यह है कि किसान इसे मोबाइल ऐप के साथ-साथ एक साधारण फोन कॉल के जरिए भी इस्तेमाल कर सकेंगे. इसके लिए किसानों को 155261 नंबर पर कॉल करना होगा. इस प्लेटफॉर्म में एक AI वॉयस असिस्टेंट है, जिसका नाम ‘भारती’ रखा गया है. किसान सवाल पूछेंगे और ‘भारती’ उन्हें तुरंत जवाब देगी.

यह भी पढ़ें: KCC में बड़े बदलाव की तैयारी! लोन अवधि छह साल और पैसे निकालने की सीमा बढ़ाने का प्रस्ताव, RBI ने 6 मार्च तक मांगे सुझाव

किन योजनाओं की जानकारी मिलेगी

Bharat-VISTAAR के जरिए किसान केंद्र सरकार की 10 बड़ी योजनाओं की जानकारी ले सकेंगे. इनमें PM-KISAN, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, सॉयल हेल्थ कार्ड, किसान क्रेडिट कार्ड, कृषि इंफ्रास्ट्रक्चर फंड, पीएम कृषि सिंचाई योजना और दूसरी योजनाएं शामिल हैं. किसान पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और शिकायत निवारण से जुड़ी जानकारी भी यहीं पा सकेंगे.

कैसे करेगा काम

अधिकारियों के मुताबिक Bharat-VISTAAR सिर्फ एक ऐप नहीं, बल्कि एक नेशनल डिजिटल बैकबोन है. यह केंद्र और राज्य सरकारों के कृषि सिस्टम को जोड़ता है, लेकिन राज्यों की स्वायत्तता भी बनाए रखता है. इसे AI स्टार्टअप्स, टेक्नोलॉजी कंपनियों और AI सेंटर्स ऑफ एक्सीलेंस के साथ मिलकर विकसित किया जाएगा. इसमें India AI Mission और BHASHINI जैसे प्लेटफॉर्म की मदद ली जा रही है.

Latest Stories

पश्चिम एशिया संघर्ष: फर्टिलाइजर प्लांट के लिए गैस की कीमतों में 60% बढ़ोतरी, सरकार पर बढ़ सकता है सब्सिडी का बोझ

ईरान-इजरायल तनाव लंबा खिंचा तो फर्टिलाइजर पर पड़ेगा बड़ा असर, प्रोडक्शन में हो सकती है 10-15% की कमी

ईरान-इजराइल युद्ध से हल्दी की कीमतों में बड़ी गिरावट, एक्सपोर्ट रुकने से गिरे दाम; किसानों को हो रहा भारी नुकसान

गैस संकट से आधा हुआ यूरिया उत्पादन, क्या खरीफ सीजन से पहले खाद की कमी बढ़ाएगी मुश्किलें?

अप्रैल-जनवरी में यूरिया-DAP का आयात 63 फीसदी बढ़ा, पश्चिम एशिया में तनाव के बीच सरकार ने सुनिश्चित की सप्लाई

PM Kisan 22nd Installment Released: 9.32 करोड़ किसानों के खाते में पहुंचे ₹18,640 करोड़, लेकिन क्यों कम हो गए लाभार्थी?