Gold-Silver Price Today 16-02-2026: चांदी में आई गिरावट लेकिन सोना हुआ महंगा, जानें कहां पहुंची कीमतें
Gold Silver Rate Today 16-02-2026 Latest News Updates: राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को चांदी की कीमतों में करीब 2% की गिरावट दर्ज की गई, जबकि सोना 700 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा हो गया। वैश्विक संकेत, मुनाफावसूली और डॉलर की चाल ने कीमती धातुओं की कीमतों को प्रभावित किया है।
Gold and Silver Latest Rate: सोमवार, 16 फरवरी को सर्राफा बाजार में सोना और चांदी की कीमतों में उलट रुख देखने को मिला. जहां चांदी की कीमतों में तेज गिरावट आई, वहीं सोना महंगा हो गया. ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के मुताबिक, राजधानी दिल्ली में चांदी करीब 2 फीसदी गिरकर 2,50,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी कर सहित) पर पहुंच गई. इससे पहले शुक्रवार को चांदी 2,55,000 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी. यानी एक दिन में करीब 5,000 रुपये की गिरावट दर्ज की गई.
क्यों गिरी चांदी?
विशेषज्ञों के अनुसार, पिछले सप्ताह के तेज उछाल के बाद निवेशकों ने मुनाफावसूली शुरू कर दी, जिससे चांदी के दाम दबाव में आ गए. हालांकि, गिरावट बहुत ज्यादा नहीं बढ़ी क्योंकि केंद्रीय बैंकों की खरीद, सुरक्षित निवेश (सेफ-हेवन) की मांग और डॉलर इंडेक्स में कमजोरी जैसे कारकों ने कीमतों को कुछ सहारा दिया.
सोना हुआ महंगा
इसके उलट, 99.9 फीसदी शुद्धता वाला सोना 700 रुपये बढ़कर 1,59,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. इससे पहले इसका भाव 1,58,500 रुपये प्रति 10 ग्राम था. निवेशकों के बीच सुरक्षित निवेश के रूप में सोने की मांग बनी रहने से इसकी कीमतों को सपोर्ट मिला.
वैश्विक बाजार का असर
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी कीमती धातुओं में हलचल देखी गई. स्पॉट सिल्वर लगभग 1 फीसदी गिरकर 76.94 डॉलर प्रति औंस पर आ गया. वहीं, सोना करीब 40 डॉलर गिरकर 5,003.01 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया. विश्लेषकों का कहना है कि अमेरिकी डॉलर में हल्की मजबूती और नई खरीदारी की कमी के कारण सोने की कीमतों में दबाव देखा गया.
चीन के बाजार बंद होने का असर
सोने-चांदी की ट्रेडिंग पर चीन के बाजार बंद होने का भी असर पड़ा. लूनर न्यू ईयर की छुट्टियों के कारण चीन में कारोबार ठप रहा, जिससे वैश्विक बाजार में गतिविधि कम हो गई. चीन की भागीदारी खासकर चांदी के बाजार में काफी अहम मानी जाती है, इसलिए उसकी अनुपस्थिति से उतार-चढ़ाव सीमित रहा.
आगे किन आंकड़ों पर नजर
अब निवेशकों की नजर अमेरिका से आने वाले अहम आर्थिक आंकड़ों पर है, जो भविष्य में ब्याज दरों की दिशा तय कर सकते हैं. इनमें शामिल हैं-
- 20 फरवरी को जारी होने वाला PCE प्राइस इंडेक्स (फेड का पसंदीदा महंगाई संकेतक)
- फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (FOMC) की बैठक के मिनट्स
- अमेरिका का जीडीपी डेटा
- प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के PMI आंकड़े
विशेषज्ञों का मानना है कि इन आंकड़ों से यह संकेत मिल सकता है कि अमेरिकी फेड कब ब्याज दरों में कटौती कर सकता है, जिसका सीधा असर सोने-चांदी की कीमतों पर पड़ेगा.
ये भी पढ़ें- ट्रेड डील टेक्स्ट फाइनल करने के लिए भारत का डेलीगेशन अगले हफ्ते जाएगा USA, जानें- किन मुद्दों पर होगी बात
Latest Stories
UPI ने बदली भुगतान की तस्वीर, 57% लेनदेन अब डिजिटल, नकद पीछे; RuPay कार्ड बढ़ाने पर जोर
ट्रेड डील टेक्स्ट फाइनल करने के लिए भारत का डेलीगेशन अगले हफ्ते जाएगा USA, जानें- किन मुद्दों पर होगी बात
भारत का 38 देशों के साथ FTA, लेकिन बजट की इस बात ने बढ़ा दी टेंशन! 100000 करोड़ ड्यूटी का है मामला
