इन तीन कर्ज मुक्त कंपनियों पर रखें नजर, मजबूत है फंडामेंटल्स, भाव ₹100 से भी कम, BCCL लिस्ट में शामिल

बीते 2-3 कारोबारी सत्रों में शेयर बाजार में आई तेजी ने निवेशकों का उत्साह बढ़ा दिया है. ऐसे माहौल में निवेशक कम कीमत वाले लेकिन मजबूत फंडामेंटल स्टॉक्स की तलाश कर रहे हैं. खासतौर पर कर्ज-मुक्त कंपनियां अधिक सुरक्षित मानी जाती हैं. इस संदर्भ में कुछ ऐसे स्टॉक्स सामने आए हैं, जिनमें भविष्य में बेहतर ग्रोथ की संभावना नजर आ सकती है.

Debt Free Stocks Image Credit: @AI/Money9live

Debt Free Stocks: हाल के दिनों में भारतीय शेयर बाजार में उताड़-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. ऐसे माहौल में कई निवेशक मजबूत फंडामेंटल वाले शेयरों की तलाश करते हैं. अगर शेयरों का चयन सही होता है, तो लंबे समय में अच्छा रिटर्न दे सकते हैं. यहां हम तीन ऐसे कर्ज-मुक्त (Zero Debt) स्टॉक्स पर नजर डाल रहे हैं, जिनके फंडामेंटल मजबूत हैं और जिनमें ग्रोथ की संभावना दिखती है.

Bharat Coking Coal

भारत कोकिंग कोल हाल ही में 16 जनवरी 2026 को लिस्ट हुई कंपनी है और यह कोल इंडिया की सहायक कंपनी है. यह देश में कोकिंग कोल की सबसे बड़ी उत्पादक कंपनी मानी जाती है, जो स्टील बनाने में बेहद जरूरी होता है. कंपनी कच्चा और धुला हुआ कोकिंग कोल दोनों का उत्पादन करती है. साथ ही, यह रोपवे, सैंड प्लांट और कोल-बेड मीथेन पावर प्लांट जैसी सुविधाएं भी संभालती है.

कंपनी के शेयर की स्थिति

फंडामेंटल्स

पैरामीटरवैल्यू
मार्केट कैप (Market Cap)₹14,944 करोड़
पी/ई अनुपात (TTM)89.14
पी/बी अनुपात2.64
इंडस्ट्री पी/ई23.26
डेट-इक्विटी रेश्यो0.32
आरओई (ROE)9.93%
ईपीएस (TTM)0.36
बुक वैल्यू12.16
फेस वैल्यू10

Bhansali Engineering Polymers

भंसाली इंजीनियरिंग पॉलिमर्स ABS और SAN जैसे प्लास्टिक बनाती है, जिनका इस्तेमाल ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स, पैकेजिंग और घरेलू सामान में होता है. सबसे खास बात यह है कि कंपनी पूरी तरह कर्ज-मुक्त है, जिससे इसका फाइनेंशियल रिस्क कम रहता है.

कंपनी के शेयर की स्थिति

फंडामेंटल्स

पैरामीटरवैल्यू
मार्केट कैप (Market Cap)₹2,166 करोड़
पी/ई अनुपात (TTM)12.89
पी/बी अनुपात2.09
उद्योग पी/ई12.21
डेट-इक्विटी रेश्यो0.00
आरओई (ROE)16.05%
ईपीएस (TTM)6.75
Dividend Yield4.60%
बुक वैल्यू41.74
फेस वैल्यू1

Fineotex Chemical

फाइनोटेक्स केमिकल एक स्पेशलिटी केमिकल कंपनी है, जो 470 से ज्यादा प्रोडक्ट बनाती है. इसके प्रोडक्ट्स में टेक्सटाइल केमिकल, क्लीनिंग और हाइजीन प्रोडक्ट्स शामिल हैं. कंपनी लगभग 70 देशों में अपने प्रोडक्ट्स सप्लाई करती है, जिसमें अमेरिका, जर्मनी और ब्राजील जैसे बड़े बाजार शामिल हैं. फाइनोटेक्स अब तेल-गैस, वाटर ट्रीटमेंट और FMCG जैसे नए सेक्टर में भी विस्तार कर रही है, जिससे भविष्य में ग्रोथ की संभावनाएं और मजबूत हो सकती हैं.

शेयर की स्थिति

फंडामेंटल्स

मूलभूत जानकारी (Fundamentals)मान
मार्केट कैप (Market Cap)₹2,470 करोड़
पी/ई अनुपात (TTM)24.38
पी/बी अनुपात2.92
उद्योग पी/ई37.32
डेट-इक्विटी रेश्यो0.00
आरओई (ROE)12.63%
ईपीएस (TTM)0.87
Dividend Yield0.37%
बुक वैल्यू7.27
फेस वैल्यू1

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.