नॉर्मल पेट्रोल तो ठीक है… लेकिन क्या प्रीमियम पेट्रोल में भी मिला होता Ethanol; जानें कहां पहुंच गए रेट
क्या प्रीमियम पेट्रोल में भी एथेनॉल मिलाया जा रहा है या नहीं. पहले यह माना जाता था कि महंगे और प्रीमियम पेट्रोल में एथेनॉल कम होता है, लेकिन अब हालात बदल चुके हैं. सरकार ने ईंधन में एथेनॉल मिलाने की योजना को तेजी से आगे बढ़ाया है, ताकि प्रदूषण कम हो और आयातित तेल पर निर्भरता घटे.
Is Ethanol is blending in Premium Petrol: देश में अब E20 पेट्रोल लागू होने के बाद लोगों के मन में एक बड़ा सवाल उठ रहा है कि क्या प्रीमियम पेट्रोल में भी एथेनॉल मिलाया जा रहा है या नहीं. पहले यह माना जाता था कि महंगे और प्रीमियम पेट्रोल में एथेनॉल कम होता है, लेकिन अब हालात बदल चुके हैं.
सरकार ने ईंधन में एथेनॉल मिलाने की योजना को तेजी से आगे बढ़ाया है, ताकि प्रदूषण कम हो और आयातित तेल पर निर्भरता घटे. ऐसे में आम लोग और कार खरीदने वाले यह जानना चाहते हैं कि क्या अब सभी तरह के पेट्रोल में एथेनॉल मिल रहा है या फिर कुछ फ्यूल अभी भी इससे अलग हैं.
क्या होता है E20 और प्रीमियम पेट्रोल
E20 पेट्रोल में 20 प्रतिशत एथेनॉल और 80 प्रतिशत पेट्रोल होता है. इसका मकसद प्रदूषण कम करना और साफ ईंधन को बढ़ावा देना है. वहीं प्रीमियम पेट्रोल एक खास तरह का ईंधन होता है, जिसका ऑक्टेन लेवल ज्यादा होता है (करीब 91 से 100 तक). यह खास तौर पर उन गाड़ियों के लिए बनाया जाता है जिनके इंजन ज्यादा ताकतवर होते हैं.
इससे गाड़ी की परफॉर्मेंस बेहतर होती है, माइलेज अच्छा मिल सकता है और इंजन में नॉकिंग यानी झटके की समस्या कम होती है. इसे अलग-अलग नामों से जाना जाता है जैसे Power पेट्रोल, Speed, XP95, XP100 या V-Power. इसमें कुछ खास केमिकल (डिटर्जेंट) मिलाए जाते हैं जो इंजन को साफ रखते हैं और कार्बन जमा होने से बचाते हैं.
क्या प्रीमियम पेट्रोल में भी एथेनॉल होता है
भारत में अब प्रीमियम पेट्रोल में भी एथेनॉल मिलाया जा रहा है. 1 अप्रैल 2026 से ज्यादातर प्रीमियम पेट्रोल जैसे Indian Oil का XP95 और XP99, HP का Power 95 और BP का Speed 97 में करीब 20 प्रतिशत एथेनॉल (E20) मिलाया जा रहा है. यानी अब सामान्य पेट्रोल और प्रीमियम पेट्रोल दोनों में एथेनॉल की मात्रा लगभग बराबर हो गई है.
हालांकि कुछ खास 100 ऑक्टेन वाले पेट्रोल जैसे XP100 में अभी भी एथेनॉल नहीं मिलाया जाता. यह पेट्रोल पूरी तरह शुद्ध रहता है और खास तरह के हाई परफॉर्मेंस इंजन के लिए इस्तेमाल किया जाता है.
जानें कहां पहुंच गए रेट
Good Returns के मुताबिक आज भारत में पेट्रोल की कीमत ₹103.50 प्रति लीटर है. कल के मुकाबले आज कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है, यानी पेट्रोल का रेट स्थिर बना हुआ है.
पिछले दिनों Indian Oil Corporation ने दिल्ली में प्रीमियम और ग्रीन फ्यूल की कीमतों में बढ़ोतरी की है. XP100 पेट्रोल का रेट ₹149 से बढ़ाकर ₹160 प्रति लीटर कर दिया गया है, यानी इसमें ₹11 की बढ़ोतरी हुई है. वहीं Xtra Green डीजल की कीमत भी ₹91.49 से बढ़ाकर ₹92.99 प्रति लीटर कर दी गई है.
इसे भी पढ़ें- गिरते बाजार में इन शेयरों ने दिखाया दम, एक महीने में 28 फीसदी तक भागे स्टॉक्स, जानें क्या है ट्रिगर?
Latest Stories
मारुति सुजुकी करने वाली है बड़ा धमाका, 2026 में लॉन्च होंगी 4 नई कारें; EV से SUV तक सब शामिल
कॉम्पैक्ट से लाइफस्टाइल तक, कौन-सी SUV है आपके लिए परफेक्ट मैच; खरीदने से पहले जानें फर्क
Royal Enfield Guerrilla 450 Apex vs Guerrilla 450: टायर से लेकर डिजाइन तक में क्या है अंतर, जानें पूरी डिटेल
