गिरते बाजार में रॉकेट बना ये EV स्टॉक! तीन दिन में 33% उछले शेयर, जानें किन वजहों से भर रहा उड़ान
हाल के महीनों में शेयर दबाव में था, लेकिन अब कंपनी के मजबूत प्रदर्शन, बेहतर सर्विस ऑपरेशंस और नई रणनीतियों के चलते निवेशकों का भरोसा वापस लौटा है. यही वजह है कि शेयर ने 7 हफ्तों बाद 30 रुपये का स्तर पार कर लिया है.
इन दिनों बाजार में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है. ऐसे बाजार में EV सेक्टर के कंपनी Ola Electric के शेयरों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है. कंपनी का शेयर महज तीन ट्रेडिंग सेशन में करीब 33 प्रतिशत चढ़ गया है, जिससे कंपनी के मार्केट कैप में लगभग 3,360 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हो गई है. सोमवार को भी शेयर में 7 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी दर्ज की गई.
जोरदार बिक्री और बढ़ती डिमांड बनी बड़ी वजह
कंपनी के शेयर में आई इस तेजी के पीछे सबसे बड़ी वजह मार्च महीने की मजबूत बिक्री रही है. कंपनी ने मार्च के आखिरी हफ्ते में रोजाना 1,000 से ज्यादा ऑर्डर हासिल किए. वहीं, फरवरी के 3,973 यूनिट के मुकाबले मार्च में रजिस्ट्रेशन बढ़कर 10,117 यूनिट हो गए, यानी महीने दर महीने 150 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी देखने को मिली.
PLI सर्टिफिकेशन से मिला बड़ा बूस्ट
कंपनी को अपने इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल मॉडल Roadster X+ 4.5 kWh के लिए PLI सर्टिफिकेशन मिला है. यह सर्टिफिकेशन कंपनी को ग्लोबल ऑटोमोटिव रिसर्च सेंटर (GARC) से मिला है, जो PLI ऑटो स्कीम के तहत आता है.
यह सर्टिफिकेशन इस बात का संकेत है कि कंपनी लोकल मैन्युफैक्चरिंग और स्वदेशी टेक्नोलॉजी पर तेजी से काम कर रही है, जिससे निवेशकों का भरोसा और मजबूत हुआ है.
कीमतों में कटौती से बढ़ी आकर्षण
कंपनी ने अपने Roadster X+ 9.1 kWh मॉडल की कीमत घटाकर 1,29,999 रुपये कर दी है, जो पहले 1,89,999 रुपये थी. यह कटौती कंपनी की गीगाफैक्ट्री में लागत कम होने और स्केल बढ़ने की वजह से संभव हुई है. इससे ग्राहकों के लिए इलेक्ट्रिक बाइक और ज्यादा आकर्षक बन गई है.
निवेशकों का भरोसा लौटा
हाल के महीनों में शेयर दबाव में था, लेकिन अब कंपनी के मजबूत प्रदर्शन, बेहतर सर्विस ऑपरेशंस और नई रणनीतियों के चलते निवेशकों का भरोसा वापस लौटा है. यही वजह है कि शेयर ने 7 हफ्तों बाद 30 रुपये का स्तर पार कर लिया है.
कंपनी का फोकस और आगे की रणनीति
कंपनी का फोकस अब पूरी तरह से लोकल मैन्युफैक्चरिंग, टेक्नोलॉजी और स्केल बढ़ाने पर है. साथ ही, इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत करने की दिशा में तेजी से काम किया जा रहा है.
इसे भी पढ़ें- गिरते बाजार में इन शेयरों ने दिखाया दम, एक महीने में 28 फीसदी तक भागे स्टॉक्स, जानें क्या है ट्रिगर?
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
5 साल में 2,18,210% का रिटर्न, इस पावर स्टॉक में जबरदस्त रैली; मजबूत ऑर्डर बुक ने बदली चाल
Yes Bank के स्टॉक पर क्या है एक्सपर्ट का नजरिया, चौथी तिमाही के नतीजे के बाद कैसी रहेगी शेयर की चाल?
HDFC Bank vs ICICI Bank: डिविडेंड देने में कौन आगे? रिकॉर्ड डेट से स्टॉक परफॉर्मेंस तक; समझें पूरा गणित
