इस AI स्टॉक ने निवेशकों को लौटाए ₹650 करोड़, क्या बनेगा डिविडेंड का अगला बादशाह? 5% यील्ड वाला यह स्टॉक कितना भरोसेमंद
MPS लिमिटेड न सिर्फ मजबूत फंडामेंटल के लिए जानी जाती है, बल्कि पिछले कुछ सालों में इसने अपने निवेशकों को अच्छा खासा पैसा भी लौटाया है. सवाल यह है कि क्या यह स्टॉक आगे भी निवेशकों को इसी तरह फायदा देता रहेगा या नहीं. MPS एक ऐसी कंपनी है जो रिसर्च, एजुकेशन और कॉर्पोरेट लर्निंग से जुड़ी सेवाएं देती है.
Dividend Stocks: शेयर बाजार में कई निवेशक ऐसे होते हैं जो सिर्फ शेयर की कीमत बढ़ने का इंतजार नहीं करते, बल्कि उन्हें नियमित कमाई यानी डिविडेंड भी चाहिए होता है. बाजार में बहुत कम कंपनियां ऐसी होती हैं जो लगातार अच्छा मुनाफा कमाने के साथ-साथ अपने निवेशकों को मोटा डिविडेंड भी देती हैं. इसी कड़ी में एक नाम तेजी से चर्चा में है, वह है MPS लिमिटेड. यह कंपनी न सिर्फ मजबूत फंडामेंटल के लिए जानी जाती है, बल्कि पिछले कुछ सालों में इसने अपने निवेशकों को अच्छा खासा पैसा भी लौटाया है. सवाल यह है कि क्या यह स्टॉक आगे भी निवेशकों को इसी तरह फायदा देता रहेगा या नहीं.
कंपनी क्या करती है
MPS एक ऐसी कंपनी है जो रिसर्च, एजुकेशन और कॉर्पोरेट लर्निंग से जुड़ी सेवाएं देती है. यह कंपनी अब AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से नए तरह के लर्निंग प्लेटफॉर्म भी बना रही है. पिछले 7 सालों में कंपनी ने अपने निवेशकों को करीब 650 करोड़ रुपये डिविडेंड और बायबैक के जरिए लौटाए हैं. यह दिखाता है कि कंपनी अपने निवेशकों को प्राथमिकता देती है.

डिविडेंड कितना मिलता है
अभी के हिसाब से कंपनी करीब 5 प्रतिशत का डिविडेंड यील्ड देती है. FY25 में कंपनी ने 83 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड दिया था, जो निवेशकों के लिए अच्छा माना जाता है. कंपनी की कमाई लगातार बढ़ रही है. FY25 में कंपनी की आय बढ़कर 727 करोड़ रुपये हो गई. मुनाफा भी अच्छा बढ़ा है और कंपनी की मार्जिन करीब 29 प्रतिशत है.
फाइनेंशियल स्थिति कितनी मजबूत
कंपनी पूरी तरह कर्ज मुक्त है. इसके पास अच्छा कैश फ्लो है, जिससे यह आसानी से अपने खर्च पूरे करती है और निवेशकों को पैसा वापस देती है. कंपनी का लक्ष्य है कि FY28 तक अपनी आय 1500 करोड़ रुपये से ज्यादा कर ले. इसके लिए यह नई टेक्नोलॉजी और नए बिजनेस पर फोकस कर रही है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
अगले हफ्ते निवेशकों के लिए बड़ा मौका, ₹48 तक डिविडेंड देने जा रही ये 5 कंपनियां, चेक करें रिकॉर्ड डेट
52% तक टूटे मिडकैप IT शेयर, क्या अब बनेगा बड़ा मौका; इन 3 स्टॉक्स पर रखें नजर
बैंकिंग शेयरों में सुनामी! निफ्टी बैंक इंडेक्स में 6 साल की सबसे बड़ी गिरावट, IDFC, HDFC समेत ये स्टॉक्स 31% तक नीचे कर रहे ट्रेड
