डिफेंस शेयरों में फिर आएगा धमाका? Apollo Micro से HAL तक किन स्टॉक्स में बनेगा पैसा, एक्सपर्ट ने बताया पूरा प्लान
निवेशक यह जानना चाहते हैं कि क्या डिफेंस शेयरों में अभी भी मुनाफे का मौका है या फिलहाल दूरी बनानी चाहिए. मनी9 से बातचीत में बीएनके सिक्योरिटीज के हेड ऑफ रिसर्च Rachit Khandelwal ने इस पूरे सेक्टर पर अपनी राय दी
Defence Stocks: डिफेंस सेक्टर इन दिनों निवेशकों के रडार पर बना हुआ है. वैश्विक तनाव, बढ़ते सैन्य बजट और टेक्नोलॉजी पर फोकस इस सेक्टर को नई ऊंचाई दे रहा है. ऐसे में निवेशक यह जानना चाहते हैं कि क्या डिफेंस शेयरों में अभी भी मुनाफे का मौका है या फिलहाल दूरी बनानी चाहिए. मनी9 से बातचीत में बीएनके सिक्योरिटीज के हेड ऑफ रिसर्च Rachit Khandelwal ने इस पूरे सेक्टर पर अपनी राय दी और बताया कि लॉन्ग टर्म में डिफेंस सेक्टर मजबूत है, लेकिन शॉर्ट टर्म में सावधानी जरूरी है.
मार्केट में क्या है मौजूदा स्थिति
एक्सपर्ट के मुताबिक बाजार में जो हल्की रिकवरी दिख रही है, उसे तेजी नहीं मानना चाहिए. यह सिर्फ शॉर्ट कवरिंग का असर है. बाजार में अभी भी दबाव बना हुआ है और आने वाले समय में फिर गिरावट देखने को मिल सकती है. अगर बाजार ऊपर जाता दिखे, तो उस मौके का इस्तेमाल करके अपनी पोजीशन कम करनी चाहिए. अभी नए निवेश से बचना बेहतर हो सकता है. क्योंकि बाजार में अभी भी जोखिम बना हुआ है.
निफ्टी और बैंक निफ्टी पर नजर
निफ्टी के लिए 21750 का स्तर एक अहम सपोर्ट माना जा रहा है. वहीं बैंक निफ्टी के लिए 48600 का स्तर महत्वपूर्ण है. लेकिन एक्सपर्ट्स का कहना है कि इसे अंतिम गिरावट का स्तर नहीं समझना चाहिए, इससे नीचे भी बाजार जा सकता है. लंबी अवधि के लिए डिफेंस सेक्टर को अच्छा माना जा रहा है. खासकर मिसाइल, ड्रोन और रडार से जुड़े स्टॉक्स में आगे ग्रोथ की संभावना बताई जा रही है. हालांकि अभी सही स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी गई है.
Apollo Micro Systems
रचित जैन के मुताबिक यह कंपनी डिफेंस इलेक्ट्रॉनिक्स, ड्रोन, मिसाइल और रडार सिस्टम से जुड़ी हुई है. यह भविष्य के युद्ध और टेक्नोलॉजी आधारित डिफेंस में अहम भूमिका निभा सकती है. हालांकि उन्होंने कहा कि अभी इस स्टॉक में वैल्यूएशन थोड़ा महंगा है, इसलिए निवेशकों को बेहतर स्तर का इंतजार करना चाहिए.
Hindustan Aeronautics Limited
HAL को लेकर एक्सपर्ट का मानना है कि यह भारत की मजबूत डिफेंस कंपनियों में से एक है और इसकी ऑर्डर बुक भी काफी मजबूत है. लेकिन मौजूदा बाजार में कमजोरी के कारण इसमें और गिरावट देखने को मिल सकती है. इसलिए इसमें जल्दबाजी में खरीदारी करने से बचने की सलाह दी गई है.
Bharat Electronics Limited
BEL को लेकर भी पॉजिटिव नजरिया रखा गया है. यह कंपनी रडार और डिफेंस सिस्टम्स में काम करती है, जो आने वाले समय में काफी अहम रहने वाले हैं. लॉन्ग टर्म के लिए यह अच्छा स्टॉक माना गया है, लेकिन अभी सही एंट्री लेवल का इंतजार करना जरूरी है.
Garden Reach Shipbuilders & Engineers और Cochin Shipyard
मरीन डिफेंस में GRSE एक अहम कंपनी है. एक्सपर्ट के मुताबिक समुद्री सुरक्षा और रणनीतिक जरूरतों के चलते इस सेक्टर में ग्रोथ की संभावना है. उन्होंने कहा कि गिरावट पर इस स्टॉक में खरीदारी की जा सकती है. कोचीन शिपयार्ड भी मरीन डिफेंस में मजबूत खिलाड़ी है. एक्सपर्ट का मानना है कि आने वाले समय में नेवी से जुड़े प्रोजेक्ट्स और ऑर्डर इस कंपनी के लिए ग्रोथ का बड़ा कारण बन सकते हैं. लेकिन फिलहाल बाजार की कमजोरी को देखते हुए निवेशकों को धैर्य रखना चाहिए.
निवेशकों के लिए सलाह
रचित जैन ने साफ कहा कि डिफेंस सेक्टर लॉन्ग टर्म में मजबूत है, लेकिन अभी जो तेजी दिख रही है वह असली तेजी नहीं है. निवेशकों को जल्दबाजी से बचना चाहिए और गिरावट पर ही धीरे-धीरे निवेश करना चाहिए.
Latest Stories
गिरते बाजार में इन 4 पेनी स्टॉक्स पर रखें नजर! कर्ज नाममात्र या लगभग जीरो, भाव 5 रुपये से कम
Reliance के शेयरों में भयंकर बिकवाली! मार्केट कैप ₹18 लाख करोड़ के नीचे फिसला, जानें क्या है वजह?
गिरते बाजार में रॉकेट बना ये EV स्टॉक! तीन दिन में 33% उछले शेयर, जानें किन वजहों से भर रहा उड़ान
