ऑफिस कम्यूट के लिए कौन सी EV खरीदें? जानिए 5 सबसे बेस्ट इलेक्ट्रिक कारें; 400KM तक की रेंज

रोज ऑफिस आने-जाने वाले लोग अब पेट्रोल और डीजल के बढ़ते खर्च से बचने के लिए EV यानी इलेक्ट्रिक व्हीकल की तरफ रुख कर रहे हैं. अब बाजार में कई ऐसी इलेक्ट्रिक कारें उपलब्ध हैं, जिनकी कीमत ₹15 लाख के आसपास है और इनमें लंबी रेंज, फास्ट चार्जिंग और आधुनिक फीचर्स भी मिलते हैं.

ईवी Image Credit: AI/CANVA

5 best electric cars: भारत में इलेक्ट्रिक कारों की मांग तेजी से बढ़ रही है. खासकर रोज ऑफिस आने-जाने वाले लोग अब पेट्रोल और डीजल के बढ़ते खर्च से बचने के लिए EV यानी इलेक्ट्रिक व्हीकल की तरफ रुख कर रहे हैं. अब बाजार में कई ऐसी इलेक्ट्रिक कारें उपलब्ध हैं, जिनकी कीमत ₹15 लाख के आसपास है और इनमें लंबी रेंज, फास्ट चार्जिंग और आधुनिक फीचर्स भी मिलते हैं.

इन कारों की सबसे बड़ी खासियत यह है कि ये शहरों की ट्रैफिक और डेली कम्यूट को ध्यान में रखकर डिजाइन की गई हैं. कई मॉडल 400 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज देने का दावा करते हैं, जिससे रोजाना चार्जिंग की चिंता भी कम हो जाती है.
अगर आप भी इलेक्ट्रिक कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो ये 5 मॉडल आपके लिए अच्छे विकल्प बन सकते हैं.

MG Windsor EV

  • MG Motor India की यह इलेक्ट्रिक कार ₹13.99 लाख से शुरू होती है.
  • इसकी Pro वेरिएंट करीब 449 किलोमीटर की रेंज देने का दावा करती है.
  • कार में दो बैटरी विकल्प मिलते हैं और इसमें 136hp पावर वाला मोटर दिया गया है.

Mahindra XUV 3XO EV

  • Mahindra Auto की यह इलेक्ट्रिक SUV ₹13.89 लाख से शुरू होती है.
  • इसमें लगभग 350 किलोमीटर की रेंज मिलती है.
  • कार में ADAS सेफ्टी फीचर्स, ड्यूल स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और शहर के लिए आसान ड्राइविंग अनुभव मिलता है.

Tata Nexon EV

  • Tata Motors की Nexon EV भारत की सबसे लोकप्रिय इलेक्ट्रिक SUVs में शामिल है.
  • इसकी कीमत ₹12.49 लाख से शुरू होती है.
  • 45kWh बैटरी वेरिएंट में कंपनी करीब 489 किलोमीटर की रेंज का दावा करती है.
  • इसमें फास्ट चार्जिंग, वेंटिलेटेड सीट और मजबूत सेफ्टी फीचर्स भी मिलते हैं.

Citroen eC3

  • Citroën India की eC3 शहर में रोजाना इस्तेमाल के लिए अच्छी मानी जाती है.
  • इसकी कीमत ₹12.90 लाख से शुरू होती है और यह करीब 320 किलोमीटर की रेंज देती है.

Tata Punch EV

  • Tata Punch EV ₹9.69 लाख की शुरुआती कीमत के साथ इस लिस्ट की सबसे किफायती कारों में शामिल है.
  • यह 375 किलोमीटर से 468 किलोमीटर तक की रेंज देने का दावा करती है.
  • इसमें 360 डिग्री कैमरा, बड़ा टचस्क्रीन सिस्टम और कई आधुनिक फीचर्स मिलते हैं.
कार का नामकीमत (एक्स-शोरूम)बैटरी ऑप्शन
MG Windsor EV₹13.99 लाख – ₹18.49 लाख38kWh / 52.9kWh
Mahindra XUV 3XO EV₹13.89 लाख – ₹14.96 लाख
Tata Nexon EV₹12.49 लाख – ₹17.29 लाख30kWh / 45kWh
Citroen eC3₹12.90 लाख – ₹13.53 लाख29.2kWh
Tata Punch EV₹9.69 लाख – ₹12.59 लाख30kWh / 40kWh
सोर्स: Gaadiwaadi

क्यों बढ़ रही है EV की मांग

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमत, कम रनिंग कॉस्ट और सरकारी प्रोत्साहन की वजह से इलेक्ट्रिक कारों की मांग तेजी से बढ़ रही है. साथ ही अब चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर भी पहले के मुकाबले बेहतर हो रहा है. अगर आप रोज ऑफिस आने-जाने के लिए कम खर्च वाली और आधुनिक फीचर्स से लैस कार चाहते हैं, तो ₹15 लाख से कम में आने वाली ये इलेक्ट्रिक कारें अच्छे विकल्प साबित हो सकती हैं.

यह भी पढ़ें: मधुसूदन केला का नया दांव, इन 4 कंपनियों में बढ़ाई हिस्सेदारी; 1 महीने में 80% तक उछले शेयर

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.