बाजार में भारी गिरावट के बीच 13 मई को इन 3 शेयरों पर लगाएं दांव, एक्सपर्ट ने दी खरीदारी की सलाह

मार्केट एक्सपर्ट Hitesh Tailor ने Vedanta, Biocon और Balrampur Chini Mills शेयरों में खरीदारी की सलाह दी है. एक्सपर्ट के अनुसार इन तीनों स्टॉक्स में तकनीकी चार्ट पर तेजी के मजबूत संकेत दिखाई दे रहे हैं.

तीनों स्टॉक्स में तकनीकी चार्ट पर तेजी के मजबूत संकेत दिखाई दे रहे हैं. Image Credit: money9live

Stock Targets: मंगलवार को शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली. सेंसेक्स 1456 अंक टूटकर 74559.24 पर और निफ्टी 436 अंक गिरकर 23379.55 पर बंद हुआ. बाजार में गिरावट की मुख्य वजह रुपये का रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंचना, कच्चे तेल की ऊंची कीमतें और अमेरिका- ईरान तनाव रहा. IT, रियल्टी और कंज्यूमर ड्यूरेबल सेक्टर में सबसे ज्यादा बिकवाली रही, जिससे निवेशकों के करीब 10 लाख करोड़ रुपये डूब गए.

बाजार गिरावट के बीच भी कुछ स्टॉक्स टेक्निकल चार्ट पर मजबूत संकेत दे रहे हैं. मार्केट एक्सपर्ट और चॉइस ब्रोकिंग के टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट Hitesh Tailor ने ऐसे ही 3 शेयरों में खरीदारी की सलाह दी है. इनमें Vedanta, Biocon और Balrampur Chini Mills शामिल हैं. उनके अनुसार इन शेयरों में तेजी का ट्रेंड बना हुआ है और आने वाले समय में अच्छे टारगेट देखने को मिल सकते हैं. सभी शेयरों के लिए स्टॉप लॉस भी तय किया गया है ताकि रिस्क को सीमित रखा जा सके.

Vedanta

Vedanta Limited के शेयर में मजबूत तेजी का ट्रेंड बना हुआ है. स्टॉक लगातार हायर हाई और हायर लो स्ट्रक्चर बनाए हुए है, जो तेजी का संकेत माना जाता है. शेयर हाल ही में शॉर्ट टर्म कंसोलिडेशन रेंज से बाहर निकला है और ब्रेकआउट जोन के ऊपर टिका हुआ है. एक्सपर्ट के अनुसार यह शेयर 305.50 रुपये के आसपास खरीदा जा सकता है. इसके लिए 289 रुपये का स्टॉप लॉस और 322 रुपये का टारगेट दिया गया है.

Biocon

Biocon Limited के शेयर में भी मजबूत तेजी के संकेत दिखाई दे रहे हैं. स्टॉक ने 200 DEMA सपोर्ट जोन से अच्छा रिवर्सल दिखाया है. साथ ही शॉर्ट टर्म फॉलिंग ट्रेंडलाइन के ऊपर ब्रेकआउट भी मिला है. RSI करीब 72 के स्तर पर है, जो मजबूत मोमेंटम का संकेत देता है. एक्सपर्ट ने 402.45 रुपये के आसपास खरीदारी की सलाह दी है. इसके लिए 387 रुपये का स्टॉप लॉस और 432 रुपये का टारगेट रखा गया है.

ये भी पढ़ें- छुपा रुस्तम है यह डिफेंस स्टॉक, 1 साल में 150% उछला, 3700 करोड़ की ऑर्डर बुक से रडार पर आया शेय

Balrampur Chini Mills

Balrampur Chini Mills Limited का शेयर भी तेजी के मजबूत संकेत दे रहा है. स्टॉक लगातार हायर हाई और हायर लो पैटर्न बना रहा है. शेयर को 20 दिन की EMA के पास सपोर्ट मिलता दिख रहा है. डेली चार्ट पर बुलिश EMA क्रॉसओवर भी बना है, जिससे तेजी का ट्रेंड मजबूत माना जा रहा है. एक्सपर्ट ने इस शेयर को 534.15 रुपये के आसपास खरीदने की सलाह दी है. इसके लिए 508 रुपये का स्टॉप लॉस और 580 रुपये का टारगेट दिया गया है.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.