SUV खरीदने वालों के लिए शानदार मौका, इन 3 SUVs पर मिल रही भारी छूट, 4 लाख रुपये तक का फायदा
मई 2026 में Toyota Fortuner को टक्कर देने वाली कई प्रीमियम SUVs पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है. MG Gloster पर सबसे ज्यादा 4 लाख रुपये तक की छूट दी जा रही है, जबकि Skoda Kodiaq पर 3.5 लाख रुपये और Jeep Meridian पर 1.65 लाख रुपये तक का फायदा मिल सकता है.
SUV Discount: अगर आप फुल साइज SUV खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो मई 2026 आपके लिए शानदार मौका हो सकता है. कई ऑटो कंपनियां अपनी प्रीमियम SUV पर भारी डिस्काउंट ऑफर कर रही हैं. खास बात यह है कि Toyota Fortuner को टक्कर देने वाली SUVs पर इस महीने 4 लाख रुपये तक की छूट मिल रही है. इनमें MG Gloster, Skoda Kodiaq और Jeep Meridian जैसी दमदार SUVs शामिल हैं. कंपनियां कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट बेनिफिट के जरिए ग्राहकों को लुभा रही हैं. आइए जानते हैं किस SUV पर कितना फायदा मिल रहा है.
MG Gloster
Motor Octane की रिपोर्ट के मुताबिक, MG Gloster इस महीने सबसे ज्यादा डिस्काउंट के साथ उपलब्ध है. कंपनी MY25 मॉडल पर करीब 4 लाख रुपये तक का फायदा दे रही है. हालांकि डिस्काउंट की सही रकम वेरिएंट और स्टॉक उपलब्धता पर निर्भर करेगी. यह SUV फिलहाल 46.50 लाख रुपये से 53.13 लाख रुपये की ऑन रोड कीमत पर उपलब्ध है. MG Gloster को अपने बड़े साइज, प्रीमियम फीचर्स और दमदार रोड प्रजेंस के लिए जाना जाता है.
Skoda Kodiaq
Skoda Kodiaq पर मई महीने में 3.5 लाख रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है. MY25 मॉडल पर 2 लाख रुपये तक का कैश डिस्काउंट दिया जा रहा है. इसके अलावा 50 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस और 1 लाख रुपये तक का कॉर्पोरेट या लॉयल्टी बेनिफिट भी शामिल है. वहीं MY26 मॉडल पर भी कैश डिस्काउंट और एक्सचेंज बोनस का फायदा मिल रहा है. कंपनी ने हाल ही में Kodiaq में ADAS फीचर जोड़ा है और जल्द इसका RS वर्जन भी आने की उम्मीद है.
Jeep Meridian
Jeep Meridian पर इस महीने 1.65 लाख रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है. यह SUV 28.65 लाख रुपये से 46.02 लाख रुपये की ऑन रोड कीमत पर उपलब्ध है. MY24 मॉडल पर चुनिंदा ग्राहकों को 1.3 लाख रुपये तक का कॉर्पोरेट बेनिफिट मिल सकता है. इसके अलावा डॉक्टर, लीजिंग कंपनियां और पार्टनर ग्राहकों को 30 हजार रुपये तक का अतिरिक्त फायदा भी दिया जा रहा है.
यह भी पढ़ें- ऑफिस कम्यूट के लिए कौन सी EV खरीदें? जानिए 5 सबसे बेस्ट इलेक्ट्रिक कारें; 400KM तक की रेंज
SUV खरीदने का शानदार मौका
ऑटो बाजार में बढ़ती कंपटीशन के बीच कंपनियां ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए बड़े डिस्काउंट ऑफर कर रही हैं. ऐसे में जो ग्राहक Toyota Fortuner के विकल्प तलाश रहे हैं, उनके लिए यह अच्छा मौका हो सकता है. हालांकि किसी भी SUV को खरीदने से पहले डिस्काउंट, फीचर्स, सर्विस नेटवर्क और फाइनेंस विकल्प की पूरी जानकारी जरूर लेनी चाहिए.
Latest Stories
ऑफिस कम्यूट के लिए कौन सी EV खरीदें? जानिए 5 सबसे बेस्ट इलेक्ट्रिक कारें; 400KM तक की रेंज
दुनिया में बढ़ी ‘बुलेट राजा’ की क्रेज! Royal Enfield ने Audi-Ferrari को छोड़ा पीछे; बना तीसरी सबसे मजबूत ऑटो ब्रांड
ये हैं भारत की टॉप 5 CNG कारें, 1 किलो गैस में चलती हैं 34KM, Maruti-Toyota-Tata जैसी कंपनियां लिस्ट में शामिल
