₹33.50 लाख में लॉन्च हुई BMW M 1000 R सुपरबाइक, 3.2 सेकंड में पकड़ेगी 100kmph की रफ्तार; जानें फीचर्स
BMW Motorrad ने भारत में अपनी नई हाई-परफॉर्मेंस सुपरस्पोर्ट्स रोडस्टर BMW M 1000 R को 33.50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की कीमत पर लॉन्च किया है. 999cc इंजन, 210hp पावर और 280kmph टॉप स्पीड वाली यह प्रीमियम सुपरबाइक मई 2026 से डिलीवरी के लिए उपलब्ध होगी.
BMW M 1000 R Launched: भारतीय प्रीमियम मोटरसाइकिल बाजार में BMW Motorrad ने एक और हाई-परफॉर्मेंस बाइक लॉन्च कर दी है. कंपनी ने अपनी नई BMW M 1000 R सुपरस्पोर्ट्स रोडस्टर को भारत में 33.50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर पेश किया है. यह बाइक कंपनी की हाई-परफॉर्मेंस M सीरीज का हिस्सा है और इसे पूरी तरह CBU (Completely Built-Up Unit) के रूप में भारत लाया जा रहा है. कंपनी ने इस बाइक की प्री-बुकिंग देशभर के अधिकृत BMW Motorrad डीलरशिप पर शुरू कर दी है, जबकि ग्राहकों को इसकी डिलीवरी मई 2026 से मिलनी शुरू होगी. दमदार इंजन, एडवांस टेक्नोलॉजी और एयरोडायनामिक डिजाइन के साथ यह बाइक प्रीमियम सुपरबाइक सेगमेंट में एक मजबूत विकल्प के रूप में पेश की गई है.
दमदार डिजाइन और एयरोडायनामिक स्टाइल
BMW M 1000 R को कंपनी की RR सुपरबाइक प्लेटफॉर्म से प्रेरित रोडस्टर डिजाइन पर तैयार किया गया है. इसका लुक काफी आक्रामक और स्पोर्टी है, जिसमें हल्का और कॉम्पैक्ट बॉडी डिजाइन दिया गया है. बाइक में नए डुअल-फ्लो LED हेडलाइट्स दिए गए हैं, जो RR मॉडल से प्रेरित हैं. इसके अलावा इसमें एयरोडायनामिक विंगलेट्स लगाए गए हैं, जो हाई-स्पीड पर बाइक की स्थिरता को बेहतर बनाते हैं.
क्या हैं कलर ऑप्शन?
कलर ऑप्शन की बात करें तो इसे Light White non-metallic/M Motorsport और White Aluminium metallic matt जैसे विकल्पों में उपलब्ध कराया गया है. इसके अलावा कंपनी M Competition Package के साथ Blackstorm metallic/M Motorsport कलर स्कीम और कई अतिरिक्त परफॉर्मेंस कंपोनेंट्स भी ऑफर कर रही है.
इंजन और परफॉर्मेंस
BMW M 1000 R में 999cc का वाटर-कूल्ड इनलाइन फोर-सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो कंपनी की RR सुपरबाइक से लिया गया है. यह इंजन 13,750rpm पर 210hp की अधिकतम पावर और 11,100rpm पर 113Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है. कंपनी का दावा है कि यह बाइक सिर्फ 3.2 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है, जबकि इसकी टॉप स्पीड लगभग 280 किमी/घंटा तक जा सकती है. इस इंजन में BMW की ShiftCam तकनीक का इस्तेमाल किया गया है, जो लो और मिड-रेंज स्पीड पर बेहतर टॉर्क देने के साथ हाई-एंड परफॉर्मेंस को भी बनाए रखती है. इसके अलावा इंजन में टाइटेनियम वाल्व, ऑप्टिमाइज्ड कैमशाफ्ट और बेहतर एयरफ्लो के लिए रिवाइज्ड इंटेक सिस्टम दिया गया है.
एडवांस राइडिंग टेक्नोलॉजी
राइडिंग एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए BMW M 1000 R में कई एडवांस फीचर्स दिए गए हैं. इसमें Rain, Road, Dynamic, Race और Race Pro 1-3 जैसे कई राइडिंग मोड मिलते हैं, जिससे राइडर अलग-अलग परिस्थितियों के अनुसार बाइक की परफॉर्मेंस को एडजस्ट कर सकता है. इसके अलावा बाइक में डायनामिक ट्रैक्शन कंट्रोल (DTC) के साथ 6-axis सेंसर सिस्टम, व्हीली कंट्रोल, लॉन्च कंट्रोल और पिट-लेन लिमिटर जैसे ट्रैक-फोकस्ड फीचर्स भी दिए गए हैं.
एयरोडायनामिक विंगलेट्स और ब्रेकिंग टेक्नोलॉजी
बाइक के फ्रंट में लगे एयरोडायनामिक विंगलेट्स हाई-स्पीड पर फ्रंट व्हील पर अतिरिक्त दबाव डालते हैं, जिससे स्थिरता बेहतर होती है. कंपनी के मुताबिक 220 किमी/घंटा की स्पीड पर ये विंगलेट्स लगभग 11 किलोग्राम तक अतिरिक्त डाउनफोर्स पैदा करते हैं. M Competition Package में M कार्बन व्हील्स भी मिलते हैं. इसके अलावा फ्रंट मडगार्ड में इंटीग्रेटेड ब्रेक डक्ट्स दिए गए हैं, जो ब्रेकिंग सिस्टम के आसपास बेहतर एयरफ्लो बनाए रखते हैं.
डिजिटल फीचर्स और कनेक्टिविटी
BMW M 1000 R में 6.5-इंच TFT डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है, जिसमें कनेक्टिविटी फीचर्स शामिल हैं. इसमें M GPS Datalogger और Laptrigger जैसे ट्रैक-फोकस्ड फंक्शन भी मिलते हैं. दूसरे फीचर्स में क्रूज कंट्रोल, हीटेड ग्रिप्स, एडेप्टिव टर्निंग लाइट्स, USB चार्जिंग पोर्ट, हल्की बैटरी और फुल LED लाइटिंग सिस्टम शामिल हैं.
साइज और डाइमेंशन
यह बाइक 17-इंच व्हील्स पर चलती है, जिसमें 120/70 फ्रंट टायर और 200/55 रियर टायर दिया गया है. इसका व्हीलबेस 1,455 मिमी, सीट हाइट 830 मिमी और वजन लगभग 199 किलोग्राम है. इसके साथ ही बाइक में 16.5 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है, जो लंबी राइड्स के लिए सटीक मानी जाती है.
प्रीमियम सुपरबाइक पोर्टफोलियो का विस्तार
BMW Motorrad की इस नई लॉन्च के साथ कंपनी ने भारत में अपने प्रीमियम परफॉर्मेंस मोटरसाइकिल पोर्टफोलियो को और मजबूत किया है. भारत में कंपनी पहले से S 1000 RR जैसी सुपरबाइक्स भी पेश कर चुकी है. नई BMW M 1000 R उन राइडर्स को ध्यान में रखकर तैयार की गई है जो ट्रैक-लेवल परफॉर्मेंस और रोडस्टर स्टाइल दोनों का एक्सपीरिएंस चाहते हैं. दमदार इंजन, एडवांस इलेक्ट्रॉनिक्स और एयरोडायनामिक डिजाइन के साथ यह बाइक भारतीय प्रीमियम सुपरबाइक सेगमेंट में एक खास पहचान बनाने की क्षमता रखती है.
ये भी पढ़ें- Tata Motors बढ़ाएगी कमर्शियल वाहनों की कीमत, इस तारीख से 1.5% तक महंगे होंगे CV; जानें कारण
