17 मार्च को Tata Motors, RVNL, RIL समेत इन शेयरों पर रहेगी बाजार की नजर, खबरों के चलते दिखेगा एक्शन!
बाजार की चाल मंगलवार को कैसी रहेगी, इस पर निवेशकों की नजरें रहने वाली हैं. देखना होगा कि क्या बाजार सोमवार की तेजी को कंटिन्यू करता है या नहीं? इसी के साथ निवेशकों की नजरें कई चुनिंदा शेयरों पर रहने वाली हैं. इन शेयरों में खबरों के चलते एक्शन देखने को मिल सकता है.
सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में शानदार तेजी देखने को मिली. कारोबार के अंत में सेंसेक्स 938.93 अंक यानी 1.26 प्रतिशत बढ़कर 75,502.85 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 257.70 अंक यानी 1.11 प्रतिशत चढ़कर 23,408.80 के स्तर पर बंद हुआ था. निफ्टी में सबसे ज्यादा बढ़ने वाले शेयरों में Mahindra & Mahindra, Grasim Industries, Trent Limited, UltraTech Cement और HDFC Bank शामिल रहे. अब निवेशकों की नजरें 17 मार्च के कारोबार पर है. क्या बाजार सोमवार की तेजी को कंटिन्यू करता है या नही? इसी के साथ निवेशकों की नजरें कई चुनिंदा शेयरों पर रहने वाली हैं. इन शेयरों में खबरों के चलते एक्शन देखने को मिल सकता है.
Reliance Industries
Reliance Industries ने Samsung C&T Corporation के साथ लंबी अवधि का समझौता किया है. इस करार के तहत कंपनी FY2029 की दूसरी छमाही से 15 साल तक ग्रीन अमोनिया की सप्लाई करेगी. इस डील की कुल कीमत 3 अरब डॉलर से ज्यादा बताई जा रही है.
Tata Motors
Tata Motors ने घोषणा की है कि वह अपने कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट की कीमतों में 1.5 प्रतिशत तक बढ़ोतरी करेगी. नई कीमतें 1 अप्रैल 2026 से लागू होंगी. कंपनी ने बताया कि यह फैसला कच्चे माल और अन्य इनपुट लागत बढ़ने के असर को आंशिक रूप से संतुलित करने के लिए लिया गया है.
Sun Pharmaceutical Industries
फार्मा कंपनी Sun Pharmaceutical Industries ने बताया कि US Food and Drug Administration ने ILUMYA दवा के लिए दाखिल किए गए सप्लीमेंटल बायोलॉजिक्स लाइसेंस एप्लिकेशन को समीक्षा के लिए स्वीकार कर लिया है. यह दवा वयस्कों में Psoriatic Arthritis के इलाज के लिए इस्तेमाल की जाती है.
Gujarat Mineral Development Corporation
Gujarat Mineral Development Corporation ने NMDC Limited के साथ एक MOU पर हस्ताक्षर किए हैं. इस साझेदारी का मकसद रेयर अर्थ एलिमेंट्स सेक्टर में सहयोग के अवसर तलाशना है. इसके तहत गुजरात में खोज, खनन, प्रोसेसिंग और अन्य गतिविधियों के जरिये एक इंटीग्रेटेड वैल्यू चेन विकसित करने की संभावना पर काम किया जाएगा.
Rail Vikas Nigam Limited ( RVNL )
Rail Vikas Nigam Limited को NMDC Limited से करीब 95.27 करोड़ रुपये का कॉन्ट्रैक्ट मिला है. इस प्रोजेक्ट के तहत छत्तीसगढ़ में स्थायी रेलवे ट्रैक और उससे जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर के नवीनीकरण का काम किया जाएगा.
Sagar Cements
Sagar Cements ने अपनी सब्सिडियरी कंपनी Andhra Cements Limited में हिस्सेदारी बेचने का फैसला किया है. कंपनी स्टॉक एक्सचेंज के माध्यम से 66.76 लाख इक्विटी शेयर बेचने के लिए ऑफर फॉर सेल लाएगी. यह कंपनी की कुल पेड अप इक्विटी पूंजी का 7.24 प्रतिशत हिस्सा है, और इसका फ्लोर प्राइस 52 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है.
Power Mech Projects
इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी Power Mech Projects को Adani Infrastructure Management Services Limited से 709.56 करोड़ रुपये का बड़ा ऑर्डर मिला है.
इसे भी पढ़ें- इन 7 शेयरों में आई भयानक तबाही! दो हफ्तों में 55 प्रतिशत तक टूटे स्टॉक्स, भाव ₹20 से कम
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
FII के पसंदीदा स्टॉक्स! 6 महीने में 60% तक उछला भाव, विदेशी निवेशकों की मजबूत हिस्सेदारी; देखें पूरी लिस्ट
Ola Electric बैटरी यूनिट में हिस्सेदारी बेच जुटाएगी 2000 करोड़, प्लान पर काम शुरू; शेयरों पर दिख सकता है असर
20% भागेगा ये शेयर! ICICI Securities ने दी BUY रेटिंग, बेहतर दिख रहा मौका, स्टॉक पर रखें नजर
