FASTag रिचार्ज का झंझट खत्म, 3,000 रुपये के पास में पूरे साल करो सफर, जानें कब से लागू होगा ये प्लान?
केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय ने नेशनल हाइवे पर टोल कलेक्शन से जुड़े नियमों में बड़े बदलावों का ऐलान किया है. केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी ने बुधवार को देश में पहली बार नेशनल हाइवे के लिए सालाना टोल पास जारी किए जाने की योजना का ऐलान किया. गड़करी ने कुछ महीने पहले ही इस योजना के बारे में संकेत दिए थे. अक्सर गड़करी के सामने यह सवाल रखा जाता था कि वे टोल टैक्स के मोर्चे पर आम लोगों को कैसे राहत देंगे. बहरहाल, उन्होंने इसका जवाब दे दिया है. आम आदमी की सड़क यात्रा को और बेहतर बनाने के लिए सरकार ने बड़ा एलान किया है. सड़क परिवहन मंत्रालय ने FASTag आधारित सालाना पास की शुरुआत की घोषणा की है. यह नया सालाना पास 15 अगस्त 2025 से लागू होगा और इसकी कीमत ₹3,000 रखी गई है. यह पास गैर-कमर्शियल निजी वाहनों जैसे कार, जीप और वैन के लिए विशेष रूप से डिजाइन किया गया है.
More Videos
Maruti Suzuki दे रही ₹2 लाख तक की छूट, अप्रैल में कार खरीदने का सबसे बड़ा मौका!
JSW Group Car Market Entry : Maruti Suzuki, Tata, Mahindra Cars का क्या होगा?
Car Price Hike from April 1: आम हो या खास कोई नहीं खरीद पाएगा अब कार!
