Brezza से Nexon तक… इन पॉपुलर कारों की कीमतें 1 लाख रुपये तक गिरेंगी, ये टॉप मॉडल भी सस्ते में मिलेंगे

भारत में कार खरीदारों के लिए एक बड़ी खुशखबरी आने वाली है. सितंबर के अंत में लागू होने वाले नए टैक्स ढांचे से कार बाजार में हलचल तेज होने वाली है. छोटे और मिड-सेगमेंट वाहनों की कीमतों में बदलाव की उम्मीद है, जिससे ग्राहक को सीधा फायदा मिलेगा.

नए जीएसटी लागू होने के बाद ये मॉडल की कारें सस्ती हो जाएंगी. Image Credit: Money9 Live

नए जीएसटी ढांचे में 4 मीटर तक लंबी गाड़ियां जिनमें पेट्रोल/CNG/LPG इंजन 1200cc तक या डीजल 1500cc तक है, उन पर जीएसटी 28 फीसदी से घटाकर 18 फीसदी कर दिया गया है; नीचे भारत में बिकने वाले प्रमुख मॉडल दिए गए हैं जो इस कैटेगरी में आते हैं, 22 सितंबर से नए नियम लागू होने के बाद ग्राहकों के लिए सस्ते हो जाएंगे.

जीएसटी के बाद जो गाड़ियां आपको 5-7 लाख रुपये तक की मिलती थी (Maruti Swift, Grand i10, Tata Punch, Venue आदि) पर लगभग 50000-70000 रुपये तक घट सकती है. 8-10 लाख रुपये तक की कॉम्पैक्ट SUV/सेडान (Nexon, Brezza, Sonet, Amaze, Dzire आदि) पर छूट ₹65,000-₹1,00,000 तक पहुंच सकती है.

यात्री वाहन (पेट्रोल, CNG, LPG) – 4 मीटर तक लंबाई और 1200cc तक इंजनजीएसटीकंपनसेशन सेसकुल कर
पुराना (Old)28%1%29%
नया (New)18%0%18%
बचत (Savings)10%11%

हैचबैक (8 लाख तक)

  • Maruti Suzuki Swift – 1.2L पेट्रोल; Sub-4m (4 मीटर से छोटी) हैचबैक कैटेगरी में आती है.
  • Maruti Suzuki Baleno – 1.2L पेट्रोल; प्रीमियम हैचबैक Sub-4m कैटेगरी.
  • Toyota Glanza – 1.2L पेट्रोल; Baleno की ट्विन प्रोडक्ट, Sub-4m.
  • Hyundai Grand i10 Nios – 1.2L पेट्रोल; कॉम्पैक्ट Sub-4m हैचबैक.
  • Hyundai i20 – 1.2L पेट्रोल; 3995 mm (Sub-4m) हैचबैक
मॉडल (Model)पहले का जीएसटी दर (सेस सहित)बेस मॉडल का एक्स-शोरूम प्राइस (पुराने जीएसटी सहित)नया जीएसटी दरअनुमानित एक्स-शोरूम प्राइस (नया जीएसटी)अनुमानित बचत
मारुति सुजुकी ब्रेज़ा45% (28% + 17% सेस)₹8,69,00040%₹8,39,034₹29,966
मारुति सुजुकी अर्टिगा43% (28% + 15% सेस)₹9,12,00040%₹8,92,867₹19,133
हुंडई क्रेटा50% (28% + 22% सेस)₹11,11,00040%₹10,36,933₹74,067
मारुति सुजुकी वैगनआर29% (28% + 1% सेस)₹5,54,00018%₹5,06,760₹47,240
टाटा पंच29% (28% + 1% सेस)₹6,20,00018%₹5,66,667₹53,333

कॉम्पैक्ट सेडान (9 लाख तक)

  • Maruti Suzuki Dzire – 1.2L पेट्रोल; Sub-4m कॉम्पैक्ट सेडान कैटेगरी.
  • Hyundai Aura – 1.2L पेट्रोल; Sub-4m कॉम्पैक्ट सेडान.
  • Tata Tigor – 1.2L पेट्रोल; Sub-4m कॉम्पैक्ट सेडान.
  • Honda Amaze – 1.2L पेट्रोल; Sub-4m कॉम्पैक्ट सेडान
यात्री वाहन (डीज़ल) – 4 मीटर तक लंबाई और 1500cc तक इंजनजीएसटीकंपनसेशन सेसकुल कर
पुराना (Old)28%3%31%
नया (New)18%0%18%
बचत (Savings)10%13%

Sub-4m SUV/क्रॉसओवर (10 लाख तक)

  • Tata Nexon – 1.2L पेट्रोल (1199cc) और 1.5L डीजल (1497cc) विकल्प; दोनों इंजन सीमा के भीतर.
  • Hyundai Venue – 1.2L पेट्रोल, 1.0L टर्बो पेट्रोल और 1.5L डीजल; Sub-4m कैटेगरी.
  • Kia Sonet – 1.2L पेट्रोल, 1.0L टर्बो पेट्रोल और 1.5L डीजल; Sub-4m.
  • Mahindra XUV 3XO – 1.2L पेट्रोल (TGDI) और 1.5L डीजल; Sub-4m.
  • Maruti Suzuki Fronx – 1.2L पेट्रोल और 1.0L टर्बो पेट्रोल; Sub-4m कॉम्पैक्ट क्रॉसओवर.
  • Hyundai Exter – 1.2L पेट्रोल/CNG; Sub-4m कॉम्पैक्ट एसयूवी.
  • Renault Kiger – 1.0L NA/टर्बो पेट्रोल; Sub-4m एसयूवी.
  • Nissan Magnite – 1.0L NA/टर्बो पेट्रोल; Sub-4m एसयूवी.
  • Skoda Kylaq – 1.0L टर्बो पेट्रोल; Sub-4m कॉम्पैक्ट एसयूवी.
  • Kia Syros – 1.0L टर्बो पेट्रोल और 1.5L डीजल; Sub-4m नई कॉम्पैक्ट एसयूवी.
  • Tata Punch – 1.2L पेट्रोल/CNG; Sub-4m माइक्रो-एसयूवी
यात्री वाहन (SUV) – 4 मीटर से अधिक लंबाई, 1500cc से अधिक इंजन और 170mm से अधिक ग्राउंड क्लीयरेंसजीएसटीकंपनसेशन सेसकुल कर
पुराना (Old)28%22%50%
नया (New)40%0%40%
अंतर (Difference)+12%10%

22 सितंबर 2025 से लागू; लग्जरी और बड़े मॉडलों के लिए अलग 40 फीसदी ब्रैकेट तय हुआ है, जबकि ईवी पहले की तरह 5 फीसदी पर ही बने हैं. हालांकि अगर कंपनसेशन पर सरकार की और से कोआ सफाई आती है और इसे हटा दिया जाता है तो, लग्जरी कार जैसे Mercedes-Benz, BMW, Jaguar Land Rover (JLR) और Audi भी पहले से सस्ती हो सकती हैं.