सेफ्टी से NO समझौता! इस दिवाली पर खरीद सकते हैं 6 Airbags वाली ये 5 सबसे सस्ती गाड़ियां
Cars with 6 Airbags: इस दिवाली पर अगर आप भी नई कार खरीदना चाहते हैं तो चलिए आज आपको पांच सबसे सस्ती गाड़ियों के बारे में बताते हैं जिनमें 6 एयरबैग्स मिलते हैं. माइलेज से भी पहले सेफ्टी आपकी पहली प्राथमिकता होनी चाहिए, ऐसे में ये पता होना जरूरी है कि 6 एयरबैग्स वाली सस्ती गाड़ियां कौन-कौन सी हैं?
Highlights
- बेस वेरिएंट्स में भी 6 एयरबैग्स.
- कम बजट वाली गाड़ियां.
- ऑल्टो से टियागो तक, इस लिस्ट में कई गाड़ियां.
इस दिवाली नई कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो सेफ्टी आपकी प्रायोरिटी लिस्ट में सबसे ऊपर होनी चाहिए, अब ग्राहकों की सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए ऑटो कंपनियों बेस वेरिएंट में भी 6 एयरबैग्स देने लगी हैं. इसका मतलब ये है कि अब 6 एयरबैग्स के लिए ज्यादा पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है. हम आज आपको 5 सबसे सस्ती गाड़ियां बताएंगे जिनके सभी वेरिएंट्स में 6 एयरबैग्स स्टैंडर्ड मिलते हैं. सेफ्टी के लिए केवल एयरबैग्स ही काफी नहीं हैं, क्रैश-टेस्ट परफॉर्मेंस, स्ट्रक्चरल इंटीग्रिटी और दूसरे सेफ्टी फीचर्स भी मायने रखते हैं.
Maruti Suzuki Alto K10
इस हैचबैक की कीमत 3 लाख 70 हजार (एक्स शोरूम) से 5 लाख 45 हजार (एक्स शोरूम) तक है. मारुति की सबसे छोटी हैचबैक में हमेशा स्टैंडर्ड तौर पर छह एयरबैग नहीं आते थे. जब इस गाड़ी को लॉन्च किया गया था तो इसमें डुअल एयरबैग मिलते थे लेकिन 2025 में, मारुति ने स्टैंडर्ड फिटमेंट के तौर पर छह एयरबैग जोड़कर सेफ्टी पैकेज को अपडेट किया. तब से किसी भी NCAP एजेंसी ने कार का क्रैश-टेस्ट नहीं किया है. 2023 में GNCAP द्वारा टेस्ट किए गए मॉडल में सिर्फ डुअल एयरबैग थे और इसे क्रैश टेस्ट में 2 स्टार रेटिंग मिली थी.
Maruti Suzuki Celerio
कार देखो के मुताबिक, इस गाड़ी की कीमत 4.70 लाख (एक्स शोरूम) से 6.75 लाख (एक्स शोरूम) तक है. ऑल्टो K10 की तरह, जब मारुति ने 2021 में सेलेरियो को लॉन्च किया था तो उस वक्त इसमें केवल 2 एयरबैग्स मिलते थे. 2025 में इस गाड़ी को जो अपडेट किया गया तो इसमें 6 एयरबैग्स को स्टैंडर्ड तौर पर दिया जाने लगा, मतलब ये है कि अब इस गाड़ी के बेस से टॉप तक सभी वेरिएंट्स में 6 एयरबैग्स मिलते हैं. इस अपडेट से इसकी क्रैश टेस्ट रेटिंग बेहतर हुई, डुअल-एयरबैग वर्जन के लिए 1 स्टार से बढ़कर छह-एयरबैग वर्जन के लिए तीन स्टार हो गई.
Tata Tiago
इस गाड़ी की कीमत 4.77 लाख (एक्स शोरूम) से 8.62 लाख (एक्स शोरूम) तक है. टियागो भले ही टाटा की लाइनअप में सबसे छोटी कार हो, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि यह सेफ्टी में कमी करती है. इसमें स्टैंडर्ड तौर पर 6 एयरबैग मिलते हैं, इस गाड़ी के अपडेटेड वर्जन का फिलहाल किसी भी एजेंसी ने क्रैश टेस्ट नहीं किया है. डुअल एयरबैग वाले प्री-फेसलिफ्ट वर्जन को 2020 में ग्लोबल NCAP से 4 स्टार रेटिंग मिली थी. फेसलिफ्ट के साथ, टाटा ने बताया है कि उसने बॉडी शेल को मज़बूत किया है, जिसका मतलब शायद बेहतर क्रैश टेस्ट रेटिंग हो सकता है, लेकिन सिर्फ नई रेटिंग ही इसे कन्फर्म करेगी.
Maruti Suzuki WagonR
इस गाड़ी की कीमत 4.99 लाख (एक्स शोरूम) से 7.24 लाख (एक्स शोरूम) तक है. वैगनआर को भी 2025 में स्टैंडर्ड इक्विपमेंट के तौर पर 6 एयरबैग मिले हैं, 2023 में इस गाड़ी की GNCAP क्रैश टेस्टिंग में 1 स्टार रेटिंग मिली थी, ये टेस्टिंग इस हैचबैक के दो एयरबैग वाले वेरिएंट पर हुई थी.
Hyundai Grand i10 Nios
हुंडई की इस हैचबैक की कीमत 5.60 लाख (एक्स शोरूम) से 8.09 लाख (एक्स शोरूम) तक है. इसे 2019 में लॉन्च किया गया था, तो इसमें स्टैंडर्ड तौर पर सिर्फ 2 एयरबैग थे. कुछ साल बाद कंपनी ने इसमें स्टैंडर्ड तौर पर 4 एयरबैग्स और टॉप वेरिएंट में 6 एयरबैग्स देने शुरू किए लेकिन 2023 में एक अपडेट में, पूरे लाइनअप में स्टैंडर्ड तौर पर छह एयरबैग दिए गए. 2020 में इस गाड़ी की GNCAP क्रैश टेस्टिंग हुई और इस गाड़ी को 2 स्टार रेटिंग मिली, यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि ये रेटिंग 6 एयरबैग्स वाले वेरिएंट की नहीं है.
ये भी पढ़ें- क्यों होता है CNG Car में ब्लॉस्ट? Vadodara हादसे के बाद जान लें ये 3 जरूरी सेफ्टी रूल्स
Latest Stories
क्यों होता है CNG Car में ब्लॉस्ट? Vadodara हादसे के बाद जान लें ये 3 जरूरी सेफ्टी रूल्स
ग्राहकों पर चढ़ा इस SUV का खुमार, Maruti Suzuki के पास 95000 से ज्यादा ऑर्डर है पेंडिंग
Maruti Suzuki का 40 लाख कारों का बडा प्लान, सप्लायर्स को हफ्ते में एक दिन प्रोडक्शन रोकने का निर्देश
