1100km से ज्यादा की रेंज और 6 ड्राइविंग मोड्स, लॉन्च हुई MG Hector Tomahawk PHEV, कीमत 21.79 लाख से शुरू

MG Hector Tomahawk PHEV को लॉन्च कर दिया गया है. ईवी मॉडल के साथ कंपनी ने इस एसयूवी का Plug in Hybrid मॉडल भी उतारा है जो पेट्रोल और बैटरी के साथ मिलकर कम्बाइन 1100 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज देगा.

एमजी हाइब्रिड एसयूवी Image Credit: एमजी

Highlights

  • एमजी ने लॉन्च किया हाइब्रिड मॉडल.
  • BaaS मॉडल की कीमत 21.79 लाख (एक्स शोरूम).
  • 1100 किलोमीटर से ज्यादा की ड्राइविंग रेंज.

एमजी मोटर ने Hector Tomahawk Plug in Hybrid मॉडल को 21.79 लाख रुपए के शुरुआती BaaS कीमत पर लॉन्च किया है. इस 7 सीटर एसयूवी में कंपनी ने 20.5kWh बैटरी और 1.5 लीटर एटकिंसन साइकिल पेट्रोल इंजन के साथ एक इलेक्ट्रिक मोटर दी है. कंपनी का दावा है कि इलेक्ट्रिक पावर पर ये गाड़ी 115 किलोमीटर से ज्यादा दौड़ सकती है, पेट्रोल और बैटरी की पावर को मिलाकर ये गाड़ी कुल 1100 किलोमीटर से ज्यादा की कम्बाइन ड्राइविंग रेंज देती है.

MG Hector Tomahawk PHEV Price

बिना BaaS प्रोग्राम के अगर आप इस गाड़ी को खरीदते हैं तो इस एसयूवी की कीमत 25.70 लाख (एक्स शोरूम)से शुरू होती है, ये कीमत एक्सक्लूसिव वेरिएंट की है. Essence वेरिएंट की कीमत 27.80 लाख (एक्स शोरूम) है. BaaS प्रोग्राम के साथ एक्सक्लूसिव वेरिएंट 21.79 लाख (एक्स शोरूम) और Essence वेरिएंट 23.89 लाख (एक्स शोरूम) में मिलेगा. दोनों में से अगर आप कोई भी वेरिएंट चुनते हैं तो आपको प्रति किलोमीटर 3.2 रुपए का चार्ज देना होगा.

ड्राइविंग रेंज और बैटरी चार्जिंग टाइम

Gaadiwaadi के मुताबिक, एमजी का दावा है कि केवल 9 सेकंड में गाड़ी 0 से 100 की रफ्तार पकड़ लेती है. एसयूवी में 52 लीटर का फ्यूल टैंक है जो बैटरी के साथ मिलकर 1100 से ज्यादा की ओवरऑल रेंज देता है. 6 ड्राइव मोड टॉमहॉक PHEV को अलग-अलग पावरट्रेन ऑपरेटिंग स्ट्रेटेजी देते हैं. प्योर EV मोड इलेक्ट्रिक ड्राइविंग के लिए बैटरी पावर पर निर्भर करता है, जबकि सीरीज हाइब्रिड मोड में पेट्रोल इंजन मोटर के लिए बिजली बनाता है.

पैरेलल हाइब्रिड मोड इंजन और मोटर को जोड़ता है, रीजेनरेशन मोड डीसेलरेशन के दौरान एनर्जी रिकवर करता है, प्योर इंजन मोड इंजन की पावर को सीधे पहियों तक भेजता है और इंजन ड्राइव प्लस चार्ज मोड बैटरी चार्ज करते समय पहियों को चलाने के लिए इंजन का इस्तेमाल करता है. 20.5kWh की बैटरी 3.3 kW AC चार्जिंग को सपोर्ट करती है, जिसमें 10 से 100 फीसदी तक चार्ज होने में लगभग 7.5 घंटे लगते हैं, जबकि 25 kW DC चार्जिंग में 30 से 80 फीसदी तक चार्ज होने में 35 मिनट लगते हैं.

बूट स्पेस और MG Hector Tomahawk PHEV फीचर्स

जब तीनों रो को खोल लेंगे तो बूट कैपेसिटी 192 लीटर की मिलेगी और अगर तीसरी रो को फोल्ड कर देंगे 528 लीटर का बूट स्पेस मिलेगा. फीचर्स की बात करें तोवेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, डुअल-पेन कॉकपिट सनरूफ, सिक्स-वे इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, पावर्ड टेलगेट, सेकंड और थर्ड रो AC वेंट, 50W कूल्ड वायरलेस चार्जिंग, 18 इंच एलॉय व्हील्स और मोरक्कन ब्राउन और कार्बन ब्लैक इंटीरियर थीम शामिल है.

इस एसयूवी में 15.6 इंच टचस्क्रीन और 8.8 इंच मल्टी-इंफॉर्मेशन डिस्प्ले है. एमजी का i-SMART सिस्टम 80 से ज्यादा कनेक्टेड फंक्शन देता है, जबकि GenAI पावर्ड वॉइस असिस्टेंस, कराओके, 30+ हिंग्लिश वॉइस कमांड, वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले, एमजी ऐप स्टोर, डिजिटल ब्लूटूथ की, रिमोट AC कंट्रोल, OTA अपडेट और स्मार्टवॉच कनेक्टिविटी दूसरे खास फीचर्स भी मिलते हैं.

सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग स्टैंडर्ड हैं, साथ ही ट्रैक्शन कंट्रोल, ESP, ABS के साथ EBD, हिल-होल्ड कंट्रोल, ऑटो होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, फोर-व्हील डिस्क ब्रेक, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर, डायरेक्ट TPMS और एक रिवर्स कैमरा भी है.

ये भी पढ़ें- 15.6 इंच स्क्रीन और 517km तक की रेंज, लॉन्च हुई MG Hector Tomahawk EV