टोयोटा ने लॉन्च की अर्बन क्रूजर टायसर लिमिटेड एडिशन, जानें इस दामदार कार की कीमत
फेस्टिव सीजन में कार के बाजार में एक नई कार आई है, जिसकी कीमत आपके बजट में होगी और अच्छे फीचर्स भी मिलेंगे. लेकिन कार लिमिटेड एडिशन के साथ आई है.
फेस्टिव सीजन के दौरान टोयोटा किर्लोस्कर मोटर्स (Toyota Kirloskar Motor) ने अर्बन क्रूजर टायसर Urban Cruiser Taisor को लॉन्च किया है. हालांकि इसका लिमिटेड एडिशन ही बाजार में आएगा. इसलिए गाड़ी पसंद आए तो ज्यादा इंतजार ना करें. चलिए टोयोटा के इस कार की सारी खासियतें जानते हैं.
लिमिटेड एडिशन में लॉन्च की गई कार मिड ग्रेड G वेरिएंट है. यानी इसमें:
- 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन मिलेगा
- 5-स्पीड मैन्युअल ट्रांसमिशन
- LED DRL
- 16 इंच एलॉय व्हील्स
- 7 इंच टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम
- रियर व्यू कैमरा
- रियर व्यू पार्किंग सेंसर्स
क्या है कीमत? टोयोटा की ये कार ₹11.35 रुपये में मिलेगी जो इसरी एक्स शोरूम कीमत है. ये दो कलर में अवेलेबल है. Groovy Orange (ऑरेंज) और Suave Silver (सिल्वर)
इस लिमिटेड एडिशन की कार के साथ TGA (Toyota Genuine Accessories) का पैकेज भी मिलेगा जिसके कई सारे फायदे होंगे. ये पैकेज फिलहाल 20,160 रुपये का होगा जो टोयोटा की किसी भी डीलरशिप पर मिलेगा. लेकिन ये ऑफर भी केवल 31 अक्टूबर तक रहेगा.
क्या हैं फीचर्स?
- इसका एक्सटिरियर डिजाइन यूनिक है. ब्लैक रूफ है, ब्लैक ORVM, ब्लैक फ्रंट ग्रिल, Taisor बैज.
- डुअल टोन ब्लैक और ब्राउन इंटिरियर है, स्टीरिंग व्हील पर लेदर चढ़ा हुआ मिलेगा, क्रूजर कंट्रोल
- इसके अलावा कुछ सेफ्टी फीचर्स हैं जैसे रियर व्यू कैमरा, रियर पार्किंग सेंसर्स.
टोयोटा के सेल्स और सर्विस के वाइस प्रेसिडेंट नवीन सोनी ने कहा कि, “अर्बन क्रूजर टायसर लिमिटेड एडिशन में आएगी, हमारे ग्राहकों के लिए एक स्टाइलिश और कई सारे फीचर्स के साथ आ रही है.”
बता दें इसके कॉम्पिटिशन में आपको मारुति सुजुकी विटारा ब्रीजा मिल जाएगी इसके अलावा हुंडई वेन्यू, किया सोनेट और टाटा नेक्सन मिलेगी.
Latest Stories
कॉम्पैक्ट से लाइफस्टाइल तक, कौन-सी SUV है आपके लिए परफेक्ट मैच; खरीदने से पहले जानें फर्क
Royal Enfield Guerrilla 450 Apex vs Guerrilla 450: टायर से लेकर डिजाइन तक में क्या है अंतर, जानें पूरी डिटेल
बाइक और स्कूटर खरीदना हुआ महंगा, Bajaj Auto और Ather ने बढ़ाए दाम, कच्चे माल की कीमतें बनी वजह
