Triumph vs Harley: स्पोर्टी या क्लासिक? प्राइस से लेकर माइलेज तक… 400cc सेगमेंट में कौन है असली किंग

एक तरफ है Triumph Speed 400, जो अपनी स्पोर्टी परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती है. दूसरी तरफ है Harley-Davidson X440, जो अपने क्लासिक लुक और मजबूत रोड प्रेजेंस के लिए पसंद की जाती है. ऐसे में अगर आप नई बाइक खरीदने का सोच रहे हैं, तो यह समझना जरूरी है कि इनमें क्या अंतर है और कौन सी बाइक आपके लिए ज्यादा बेहतर होगी. आइए विस्तार से जानते हैं दोनों बाइक्स के बारे में.

Harley Triumph Image Credit: money9live

Triumph Speed 400 vs Harley-Davidson X440: भारत में 400cc सेगमेंट की बाइक्स तेजी से लोकप्रिय हो रही हैं. इस सेगमेंट में अब दो बड़े नाम आमने-सामने हैं. एक तरफ है Triumph Speed 400, जो अपनी स्पोर्टी परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती है. दूसरी तरफ है Harley-Davidson X440, जो अपने क्लासिक लुक और मजबूत रोड प्रेजेंस के लिए पसंद की जाती है.

दोनों बाइक्स अपने-अपने तरीके से खास हैं और अलग तरह के राइडर्स को ध्यान में रखकर बनाई गई हैं. ऐसे में अगर आप नई बाइक खरीदने का सोच रहे हैं, तो यह समझना जरूरी है कि इनमें क्या अंतर है और कौन सी बाइक आपके लिए ज्यादा बेहतर होगी. आइए विस्तार से जानते हैं दोनों बाइक्स के बारे में.

कीमत और डिजाइन में फर्क

Triumph Speed 400 की कीमत करीब 2.31 लाख रुपए है, जबकि Harley X440 करीब 2.54 लाख रुपए में आती है. Triumph सस्ती है, इसलिए बजट वालों के लिए बेहतर है. Harley महंगी है लेकिन इसका लुक ज्यादा दमदार और भारी लगता है. डिजाइन की बात करें तो दोनों में क्लासिक लुक है. Harley का लुक क्रूजर जैसा है. Triumph ज्यादा स्पोर्टी और कॉम्पैक्ट दिखती है.

Triumph Speed 400Harley-Davidson X440
कलर्सएक्स-शो रूम प्राइसColoursएक्स-शो रूम प्राइस
Racing Yellow / Pearl Metallic White
Rs 2,31,891

Matte BlackRs 2,54,900
Phantom Black / Pewter Grey
Pearl Metallic White / Pewter GreyBaja Orange
Racing Red / Pearl Metallic White

वजन और राइडिंग अनुभव

Triumph Speed 400 हल्की है. इसे चलाना आसान है. ट्रैफिक में बेहतर कंट्रोल मिलता है. Harley X440 भारी है.
हाईवे पर ज्यादा स्थिर महसूस होती है. रोड पर मजबूत प्रेजेंस देती है. Triumph Speed 400 ज्यादा पावर देती है. तेज रफ्तार और स्पोर्टी राइडिंग के लिए बेहतर है. Harley X440 में लो स्पीड पर ज्यादा ताकत मिलती है.

स्पेसिफिकेशनTriumph Speed 400Harley-Davidson X440Difference
व्हीलबेस1,386mm1,418mm+ 32mm
Ground clearance164mm170mm+ 6mm
ईंधन टैंक की क्षमता13 litres13.5 litres+ 0.5 litres
सीट की ऊँचाई803mm805mm+ 2mm
Kerb weight179 kg190.5kg+ 11.5kg

फीचर्स और टेक्नोलॉजी

  • Harley X440 में ज्यादा एडवांस फीचर्स मिलते हैं.
  • TFT स्क्रीन और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी
  • कॉल और मैसेज अलर्ट
  • Triumph में सिंपल डिस्प्ले मिलता है.
  • लेकिन इसमें ट्रैक्शन कंट्रोल जैसा सेफ्टी फीचर है.

सस्पेंशन और ब्रेकिंग

Bike Dekho के मुताबिक दोनों बाइक्स में डिस्क ब्रेक और ABS मिलता है. Triumph में मोनोशॉक सस्पेंशन है, जिससे हैंडलिंग बेहतर होती है. Harley में डुअल शॉक है, जो आरामदायक राइड देता है. अगर आप स्पीड, हल्की बाइक और स्पोर्टी राइड चाहते हैं तो Triumph Speed 400 बेहतर है. अगर आप आरामदायक राइड, मजबूत लुक और फीचर्स चाहते हैं तो Harley X440 सही विकल्प है.

यह भी पढ़ें: Nifty Outlook 4 May: 24,300 पर अटका निफ्टी, चुनाव नतीजों के बीच क्या होगी बाजार की दिशा? जानें एक्सपर्ट्स प्लान