सोना खरीदने वालों की बल्ले-बल्ले! अक्षय तृतीया पर मिल रहे जबरदस्त ऑफर; जानें पूरी डिटेल
अक्षय तृतीया 2026 पर सोना खरीदने का शानदार मौका सामने आया है, जहां देश की प्रमुख ज्वेलरी कंपनियां ग्राहकों के लिए आकर्षक ऑफर लेकर आई हैं. इस बार प्री-बुकिंग, कैशबैक और गोल्ड रेट प्रोटेक्शन जैसी स्कीमों के जरिए ग्राहकों को बड़ा फायदा मिल सकता है. कई ब्रांड 10 फीसदी से 25 फीसदी एडवांस में गोल्ड बुकिंग की सुविधा दे रहे हैं, वहीं मेकिंग चार्ज और डायमंड ज्वेलरी पर छूट भी मिल रही है.
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया 2026 के मौके पर देशभर की प्रमुख ज्वेलरी कंपनियों ने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कई खास ऑफर और योजनाएं लॉन्च की हैं. 19 अप्रैल 2026 को मनाए जाने वाले इस पर्व पर सोना खरीदना बेहद शुभ माना जाता है, जिसके चलते हर साल इस दिन सोने की मांग में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिलती है. इस बार भी कंपनियों ने प्री-बुकिंग, कैशबैक और गोल्ड रेट प्रोटेक्शन जैसी स्कीमों के जरिए ग्राहकों को फायदा देने की तैयारी की है.
गोल्ड रेट लॉक और प्रोटेक्शन स्कीम का फायदा
इस बार सबसे ज्यादा आकर्षण गोल्ड रेट लॉक और प्रोटेक्शन स्कीम पर है. तनिष्क, जोयलुक्कास, मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स और कृष्णा डायमंड एंड गोल्ड ज्वैलरी जैसी कंपनियां ग्राहकों को यह सुविधा दे रही हैं कि वे पहले से सोने का रेट फिक्स कर सकें और बिलिंग के समय कम रेट का लाभ उठा सकें. इसका मतलब यह है कि अगर सोने का भाव बढ़ जाता है तो ग्राहक पहले से तय कम कीमत पर खरीद सकेंगे, जबकि कीमत घटने पर भी उन्हें कम रेट का फायदा मिलेगा.
मेकिंग चार्ज और डायमंड पर छूट
कुछ कंपनियों ने मेकिंग चार्ज पर भारी छूट का ऐलान किया है. मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स ग्राहकों को गोल्ड ज्वेलरी और स्टडेड ज्वेलरी पर 30 फीसदी तक की छूट दे रहा है. इसके अलावा डायमंड ज्वेलरी पर भी विशेष डिस्काउंट दिया जा रहा है. हालांकि, ये ऑफर सीमित अवधि और कुछ खास उत्पादों पर ही लागू होंगे.
कैशबैक और गिफ्ट वाउचर का ऑफर
अक्षय तृतीया को खास बनाने के लिए चेन जॉयलुक्कास ब्रांड कैशबैक और गिफ्ट वाउचर भी दे रही है. ग्राहकों को ज्वेलरी खरीद पर निश्चित राशि के हिसाब से वाउचर दिए जा रहे हैं, जिससे उनकी अगली खरीद और सस्ती हो सकती है. यह ऑफर खासतौर पर डायमंड, गोल्ड और सिल्वर ज्वेलरी पर लागू है.
कम एडवांस में प्री-बुकिंग की सुविधा
ग्राहकों को ज्यादा आकर्षित करने के लिए कंपनियां केवल 10 फीसदी से 25 फीसदी एडवांस में ही प्री-बुकिंग की सुविधा दे रही हैं. इससे ग्राहक बिना ज्यादा पैसे खर्च किए पहले से खरीद की योजना बना सकते हैं और बाद में भुगतान कर सकते हैं.
बाजार में बढ़ेगी डिमांड
ज्वेलरी कंपनियों के अनुसार, अक्षय तृतीया उनके सालाना कारोबार का करीब 15 से 18 फीसदी हिस्सा लाती है. ऐसे में यह समय उनके लिए बेहद महत्वपूर्ण होता है. इस बार भी इन ऑफर्स के चलते बाजार में सोने की मांग में तेजी आने की पूरी उम्मीद है. कुल मिलाकर, अक्षय तृतीया 2026 पर सोना खरीदने वालों के लिए यह एक बेहतरीन अवसर साबित हो सकता है, जहां सही योजना और ऑफर का लाभ उठाकर ग्राहक बेहतर डील हासिल कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: पश्चिम एशिया में तनाव के बीच मार्च में भारत का व्यापार घाटा हुआ कम, गुड्स एक्सपोर्ट में बढ़ोतरी
Latest Stories
Gold-Silver Price: चांदी में आई ₹5700 की गिरावट, सोना भी ₹1600 फिसला; जानें कहां पहुंची कीमतें
सरकार का बड़ा फैसला! अब टैंकर नहीं, पाइपलाइन से होगी LPG सप्लाई; ₹12500 करोड़ रुपये होगा खर्च
Gold-Silver इंपोर्ट पर सरकार का बड़ा फैसला, SBI-HDFC सहित 15 बैंकों को मंजूरी; ज्वेलरी स्टॉक्स पर रखें नजर
