Bank Holiday: अक्टूबर में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, जाने से पहले देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
अक्टूबर 2025 त्योहारों का महीना है, जिसमें दशहरा, दीपावली, छठ पूजा, गांधी जयंती और कई क्षेत्रीय पर्व शामिल हैं. इस दौरान अलग-अलग राज्यों में बैंकों की 14 से ज्यादा छुट्टियां रहेंगी. इसके अलावा दूसरे और चौथे शनिवार को भी बैंक बंद रहेंगे. ऑनलाइन सेवाएं चालू रहेंगी, लेकिन ऑफलाइन बैंकिंग कार्य प्रभावित हो सकते हैं.
Bank Holidays in October 2025: अक्टूबर 2025 त्यौहारों का महीना है. इस बार एक ही महीने में दशहरा, दुर्गा पूजा, दीपावली, छठ पूजा, करवा चौथ और कई क्षेत्रीय त्यौहार पड़ रहे हैं. ऐसे में अलग-अलग राज्यों में बैंक शाखाएं कई दिनों तक बंद रहेंगी. हालांकि, ऑनलाइन बैंकिंग, UPI और नेट बैंकिंग सेवाएं सामान्य रूप से उपलब्ध रहेंगी, लेकिन ऑफलाइन काम जैसे – चेक क्लियरेंस, कैश डिपॉजिट और डिमांड ड्राफ्ट आदि प्रभावित हो सकते हैं.
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की गाइडलाइन के अनुसार, अक्टूबर 2025 में बैंकों की राष्ट्रीय छुट्टियों, राज्य स्तरीय त्योहारों और दूसरे व चौथे शनिवार को छुट्टियां रहेंगी. आइए जानते हैं अक्टूबर 2025 में बैंकों की छुट्टियों का पूरा लिस्ट.
अक्टूबर 2025 बैंक हॉलिडे
1 अक्टूबर 2025: 1 अक्टूबर को आयुध पूजा और दुर्गा पूजा के अवसर पर कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे. यह छुट्टी त्रिपुरा, कर्नाटक, ओडिशा, तमिलनाडु, सिक्किम, असम, अरुणाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, केरल, नागालैंड, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड और मेघालय में लागू होगी.
2 अक्टूबर 2025: 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी जयंती के उपलक्ष्य में पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे. यह एक राष्ट्रीय अवकाश है, इसलिए सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बैंकिंग सेवाएं ऑफलाइन उपलब्ध नहीं होंगी.
3 और 4 अक्टूबर 2025: 3 और 4 अक्टूबर को सिक्किम में दुर्गा पूजा (दशैन) मनाई जाएगी. इस मौके पर वहां के बैंक बंद रहेंगे.
6 अक्टूबर 2025: 6 अक्टूबर को लक्ष्मी पूजा के अवसर पर त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल में बैंक बंद रहेंगे.
7 अक्टूबर 2025: 7 अक्टूबर को महर्षि वाल्मीकि जयंती और कुमार पूर्णिमा के उपलक्ष्य में कर्नाटक, ओडिशा, चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे.
10 अक्टूबर 2025: 10 अक्टूबर को करवा चौथ के अवसर पर हिमाचल प्रदेश में बैंकिंग सेवाएं बंद रहेंगी.
18 अक्टूबर 2025: 18 अक्टूबर को काटी बिहू का त्योहार असम में मनाया जाएगा। इस दिन असम के सभी बैंक बंद रहेंगे.
20 अक्टूबर 2025: 20 अक्टूबर को देशभर के कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे क्योंकि इस दिन दीपावली, नरक चतुर्दशी और काली पूजा मनाई जाएगी. यह छुट्टी त्रिपुरा, गुजरात, मिजोरम, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, चंडीगढ़ (UT), तमिलनाडु, उत्तराखंड, असम, तेलंगाना, अरुणाचल प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, केरल, नागालैंड, पश्चिम बंगाल, दिल्ली (NCT), गोवा, छत्तीसगढ़, झारखंड, मेघालय, हिमाचल प्रदेश और आंध्र प्रदेश में लागू होगी.
21 अक्टूबर 2025: 21 अक्टूबर को दीपावली अमावस्या (लक्ष्मी पूजन), दीपावली और गोवर्धन पूजा के उपलक्ष्य में महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, ओडिशा, सिक्किम, मणिपुर, जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे.
22 अक्टूबर 2025: 22 अक्टूबर को भी कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। इस दिन दीपावली, विक्रम संवत नया साल, गोवर्धन पूजा और बलिपद्यमि मनाया जाएगा. यह छुट्टी गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, उत्तराखंड, सिक्किम, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार में लागू होगी.
23 अक्टूबर 2025: 23 अक्टूबर को भाई दूज, चित्रगुप्त जयंती, लक्ष्मी पूजा भ्रातृ द्वितीया और निंगोल चाक्कौबा के उपलक्ष्य में गुजरात, सिक्किम, मणिपुर, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे.
27 अक्टूबर 2025: 27 अक्टूबर को छठ पूजा (शाम का अर्घ्य) मनाया जाएगा. इस दिन पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड में बैंक बंद रहेंगे.
28 अक्टूबर 2025: 28 अक्टूबर को छठ पूजा (सुबह का अर्घ्य) के अवसर पर बिहार और झारखंड में बैंक बंद रहेंगे.
31 अक्टूबर 2025: 31 अक्टूबर को गुजरात में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती मनाई जाएगी. इस अवसर पर वहां के बैंक बंद रहेंगे.
इसे भी पढ़ें- JSW की बड़ी जीत! सुप्रीम कोर्ट ने भूषण पावर अधिग्रहण को किया मंजूर