रिटेल इंश्योरेंस मार्केट में तेजी से बढ़ रही है कंपनी, अब 3 दिन बाद खोलेगी IPO, निवेश के लिए कितनी रकम जरूरी?
एक युनिकॉर्न कंपनी का आईपीओ 19 जून से निवेशकों के लिए खुलने जा रहा है. ₹144-152 के प्राइस बैंड वाले इस ₹882.66 करोड़ के IPO में निवेशक 98 शेयरों के एक लॉट के लिए आवेदन कर सकेंगे. जानें IPO की पूरी टाइमलाइन, लॉट साइज, अलॉटमेंट डेट, लिस्टिंग डेट और कंपनी से जुड़ी अहम जानकारी.
Upcoming IPO: अगर आप IPO बाजार में निवेश करने का मौका ढूंढ रहे हैं, तो आपके लिए एक बड़ी खबर है. देश की जानी-मानी इंस्योरटेक यूनिकॉर्न कंपनी ‘टर्टलमिंट फिनटेक सॉल्यूशंस’ (Turtlemint Fintech Solutions) का आईपीओ ठीक 3 दिन बाद यानी 19 जून को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने जा रहा है. कंपनी ने इस पब्लिक इश्यू के जरिए बाजार से भारी-भरकम फंड जुटाने की तैयारी कर ली है. निवेश करने के इच्छुक लोग 23 जून तक इस आईपीओ के लिए सब्सक्राइब कर सकते हैं.
कितना है प्राइस बैंड और इश्यू साइज?
टर्टलमिंट ने अपने आईपीओ के लिए ₹144 से ₹152 प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है. कंपनी इस आईपीओ के जरिए कुल ₹882.66 करोड़ जुटाने जा रही है. इस इश्यू में ₹660.72 करोड़ के नए शेयर जारी किए जाएंगे, जबकि ₹221.94 करोड़ के शेयर ‘ऑफर फॉर सेल’ (OFS) के तहत बेचे जाएंगे.
ओएफएस के जरिए कंपनी के प्रमोटर (आनंद रोहिदास प्रभुदेसाई और धीरेंद्र नलिन मह्यावंशी) और कुणाल शाह समेत कई बड़े निवेशक अपनी हिस्सेदारी कम करेंगे.
लॉट साइज और रिटेल कोटा
इस आईपीओ में रिटेल निवेशकों के लिए कम से कम एक लॉट खरीदना जरूरी होगा, जिसके एक लॉट में 98 शेयर रखे गए हैं. यानी अपर प्राइस बैंड के हिसाब से निवेशकों को कम से कम ₹14,896 का निवेश करना होगा. कंपनी ने आईपीओ का 75 फीसदी हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए, 15 फीसदी नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) के लिए और 10 फीसदी हिस्सा रिटेल निवेशकों के लिए रिजर्व रखा है
आईपीओ से जुड़ी मुख्य तारीखें
निवेशकों के लिए कंपनी ने पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है, जो इस प्रकार है:
- आईपीओ सब्सक्रिप्शन: 19 जून से 23 जून तक
- शेयरों का अलॉटमेंट: 24 जून
- रिफंड की शुरुआत: 25 जून
- डीमैट खाते में शेयर क्रेडिट: 25 जून
- बाजार में लिस्टिंग: 29 जून
जुटाए गए पैसों का कहां होगा इस्तेमाल?
कंपनी नए शेयरों से मिलने वाली रकम का इस्तेमाल अपने क्लाउड और सर्वर इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने, प्रोडक्ट डेवलपमेंट, टेक्नोलॉजी और मार्केटिंग टीमों की सैलरी देने, वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने और भविष्य में बिजनेस विस्तार के लिए करेगी.
यह भी पढ़ें: NSE IPO: 10 साल का लंबा इंतजार, रेगुलेटरी मुश्किलें पार, आखिरकार आ रहा ₹23000 करोड़ का मेगा इश्यू
क्या करती है कंपनी?
टर्टलमिंट एक टेक्नोलॉजी-बेस्ड इंश्योरेंस डिस्ट्रिब्यूशन प्लेटफॉर्म है. यह ग्राहकों, बीमा सलाहकारों और बीमा कंपनियों को एक साथ जोड़ता है. इस प्लेटफॉर्म पर लाइफ, हेल्थ और मोटर इंश्योरेंस जैसे प्रॉडक्ट्स की तुलना करके सही प्लान खरीदा जा सकता है. रेडसीर (Redseer) की रिपोर्ट के अनुसार, ग्रॉस डायरेक्ट प्रीमियम इनकम (GDPI) के मामले में इस कंपनी ने पूरे रिटेल इंश्योरेंस मार्केट के मुकाबले काफी तेज बढ़त दर्ज की है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
पैसा रखें तैयार! 17 जून से खुल रहा ₹88 करोड़ का IPO, GMP शांत लेकिन फंडामेंटल्स दमदार; जानें इश्यू में क्या है खास?
NSE IPO: 10 साल का लंबा इंतजार, रेगुलेटरी मुश्किलें पार, आखिरकार आ रहा ₹23000 करोड़ का मेगा इश्यू
Razorpay ने IPO के लिए गोपनीय रूट से फाइल किया ड्राफ्ट पेपर, जानें- कब तक मार्केट में हो सकती है एंट्री
