Bank holidays: 31 मई को बैंक बंद है या खुले, जाने से पहले कर लें चेक

31 मई 2025 को बैंक खुले रहेंगे क्योंकि यह महीने का पांचवां शनिवार है. आरबीआई नियम के अनुसार केवल दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद रहते हैं. जून में कुल 12 बैंक छुट्टियां हैं, जिनमें बकरीद और क्षेत्रीय पर्व शामिल हैं.

बैंक कब बंद रहेंगे Image Credit: FreePik

Bank holidays: अगर आप 31 मई को बैंक जाने की प्लानिंग में हैं और महीने के आखिरी में अपना बैंकिंग का काम निपटाना चाहते हैं, तो यह खबर आपके लिए है. दरअसल बैंक जाने से पहले ये अवश्य जान लें कि 31 मई दिन शनिवार को बैंक बंद है या खुले. दरअसल RBI के बैंकिंग हॉलिडे लिस्ट के मुताबिक, महीने के पहले और तीसरे शनिवार को बैंक खुले रहते हैं, जबकि दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद रहते हैं. ऐसे में बैंक जाने से पहले आइए जान लेते हैं कि 31 मई को बैंक खुला है या बंद.

31 मई को बैंक खुला या बंद ?

इस बार मई का महीना शनिवार को खत्म हो रहा है, जिसके बाद जून की शुरुआत बैंकिंग के लिहाज से व्यस्त मानी जाती है. वहीं 31 मई 2025 को महीने का पांचवां शनिवार है. आरबीआई द्वारा निर्धारित नियमों के अनुसार, दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद रहते हैं, जबकि पहले, तीसरे और पांचवें शनिवार को बैंक खुले रहते हैं. इस नियम के तहत 31 मई को सभी बैंकों में सामान्य कामकाज होगा. ऐसे में ग्राहक अपने नजदीकी शाखा में जाकर नियमित सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं जैसे कि जमा, निकासी, चेक क्लियरिंग और खाता संबंधित काम.

बैंक बंदी में क्या करें?

हालांकि बैंक बंद होने के बावजूद भी डिजिटल बैंकिंग सेवाएं जैसे यूपीआई, मोबाइल बैंकिंग और इंटरनेट बैंकिंग भी सामान्य रूप से काम करेंगी. हालांकि, कुछ क्षेत्रीय त्योहारों के कारण विशेष राज्य में सेवाओं पर असर पड़ सकता है, इसलिए यात्रा से पहले अपनी नजदीकी ब्रांच से स्थिति की जानकारी अवश्य लें.

जून में कितने दिन रहेंगे बैंक बंद ?

जून 2025 में कुल 12 बैंक हॉलिडे है. इनमें ईद-उल-अधा (बकरीद) जैसे राष्ट्रीय पर्व के साथ कुछ राज्यीय त्योहार भी शामिल हैं. इनमें,

  • 6 जून: केरल (बकरीद अवकाश)
  • 7 जून: सभी राज्य व केंद्र शासित प्रदेशों में बकरीद अवकाश (केरल, गुजरात, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश को छोड़कर)
  • 11 जून: अरुणाचल प्रदेश और हिमाचल प्रदेश (संत कबीर जयंती / सागा दावा)
  • 27 जून: ओडिशा, मणिपुर (रथ यात्रा / कांग)
  • 30 जून: मिजोरम (रेमना नी)

इसे भी पढ़ें- कर्ज में बड़े शहरों की हिस्सेदारी घटी, पांच साल में घटकर 58.7 फीसदी हुई : रिजर्व बैंक

गोल्ड खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, हॉलमार्किंग महंगी होने से बढ़ेगा फर्जीवाड़े का खतरा

भारत-अमेरिका ट्रेड डील में फंस गया पेंच, रूस पर प्रतिबंध लगाने वाले कानून से बढ़ी चिंता; वित्त मंत्रालय ने दी जानकारी

स्टॉक मार्केट क्रैश, सेंसेक्स 1000 अंक टूटा, निफ्टी में 1.48 फीसदी की गिरावट, जानें- क्यों आई बिकवाली

सितंबर की बिक्री ने बिगाड़ा ऑटो शेयरों का मूड, Bajaj Auto 8 फीसदी टूटा; Hyundai में तेजी

AC से लेकर TV तक… 1 अक्टूबर से महंगे होंगे घरेलू इलेक्ट्रॉनिक सामान, त्योहारी सीजन में कितना बढ़ेगा रेफ्रिजरेटर का रेट?

भारत के मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर ने पकड़ी रफ्तार, PMI 7 महीने के हाई पर पहुंचा; डोमेस्टिक और एक्सपोर्ट डिमांड का मिला सपोर्ट