Bank Holidays in August 2026: अगस्त में 9 दिन बंद रहेंगे बैंक, जानें से पहले देख लें छुट्टियों की लिस्ट

अगर अगस्त 2026 में आपका बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है, तो पहले बैंक छुट्टियों की लिस्ट जरूर देख लें. इस महीने स्वतंत्रता दिवस, ओणम, रक्षाबंधन और अन्य त्योहारों के कारण अलग-अलग राज्यों में कई दिन बैंक बंद रहेंगे. रेगुलर रविवार और दूसरे-चौथे शनिवार की छुट्टियां भी इसमें शामिल हैं.

बैंक हॉलिडे

Highlights

  • आरबीआई ने अगस्त महीने में बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है.
  • अगस्त महीने में कुल 9 दिन बैंक बंद रहेंगे.
  • बैंक में अवकाश स्थानीय त्योहार के आधार पर तय किया जाता है.

अगर अगस्त 2026 में आपका बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है, तो बैंक जाने से पहले छुट्टियों की लिस्ट जरूर देख लें. इस महीने रविवार और दूसरे व चौथे शनिवार की नियमित छुट्टियों के अलावा कई त्योहारों और विशेष अवसरों पर भी अलग-अलग राज्यों में बैंक बंद रहेंगे. ऐसे में पहले से योजना बनाकर आप अपने जरूरी बैंकिंग काम समय पर पूरे कर सकते हैं.

15 अगस्त को पूरे देश में बंद रहेंगे बैंक

भारत 15 अगस्त 2026, शनिवार को अपना स्वतंत्रता दिवस मनाएगा. इस मौके पर देशभर में सभी बैंक शाखाएं बंद रहेंगी.

अगस्त में इन त्योहारों पर भी रहेगी बैंक छुट्टी

अगस्त 2026 में केर पूजा, तेंदोंग ल्हो रम फात, पैट्रियट्स डे, स्वतंत्रता दिवस, पारसी नववर्ष (शहंशाही), महाराजा बीर बिक्रम किशोर माणिक्य बहादुर की जयंती, मिलाद-उन-नबी, फर्स्ट ओणम, मिलाद-ए-शरीफ, ईद-ए-मिलाद, बारावफात, थिरुवोनम, रक्षाबंधन, पांग-ल्हाबसोल, श्री नारायण गुरु जयंती और अय्यंकाली जयंती जैसे अवसरों पर अलग-अलग राज्यों में बैंक बंद रहेंगे. बैंक अवकाश राज्य के अनुसार अलग-अलग रहेगा.

4 अगस्त 2026

4 अगस्त को त्रिपुरा में केर पूजा के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे.

8 अगस्त 2026

8 अगस्त को सिक्किम में तेंदोंग ल्हो रम फात के अवसर पर बैंक शाखाएं बंद रहेंगी.

13 अगस्त 2026

13 अगस्त को मणिपुर में पैट्रियट्स डे के कारण बैंक बंद रहेंगे.

15 अगस्त 2026

15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभर में सभी बैंक बंद रहेंगे.

19 अगस्त 2026

19 अगस्त को त्रिपुरा में महाराजा बीर बिक्रम किशोर माणिक्य बहादुर की जयंती के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे.

25 अगस्त 2026

25 अगस्त को केरल और आंध्र प्रदेश में मिलाद-उन-नबी, फर्स्ट ओणम और मिलाद-ए-शरीफ (पैगंबर मोहम्मद के जन्मदिन) के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे.

26 अगस्त 2026

26 अगस्त को महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, उत्तराखंड, तेलंगाना, मणिपुर, जम्मू और श्रीनगर, झारखंड, छत्तीसगढ़, बिहार, नई दिल्ली, उत्तर प्रदेश और केरल में ईद-ए-मिलाद, बारावफात, मिलाद-उन-नबी (पैगंबर मोहम्मद का जन्मदिन) और थिरुवोनम के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे.

28 अगस्त 2026

28 अगस्त को गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, जम्मू और श्रीनगर, केरल, उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश में रक्षाबंधन, पांग-ल्हाबसोल, ईद-ए-मिलाद-उल-नबी के बाद वाला शुक्रवार, श्री नारायण गुरु जयंती और अय्यंकाली जयंती के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे.

इसे भी पढ़ें- ITR की आखिरी तारीख नजदीक, क्या मिलेगी राहत? जानें लेटेस्ट अपडेट