अगले हफ्ते एक दिन बंद रहेंगे बैंक, जानिए कब नहीं होंगे SBI, PNB और Axis समेत सभी बैंकों में काम

अगले हफ्ते बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है तो पहले यह खबर पढ़ लीजिए. 11 से 17 मई 2026 के बीच देशभर में SBI, HDFC, ICICI समेत सभी बैंक एक दिन बंद रहेंगे. राहत की बात यह है कि लंबी छुट्टियां नहीं हैं, लेकिन ग्राहकों आने वाली छुट्टियों की जानकारी पहले से रखना जरूरी है.

Bank holidays Image Credit: freepik

Bank Holidays Next Week: अगर अगले हफ्ते आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाना है, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. राहत की बात यह है कि 11 मई से 17 मई 2026 के बीच देशभर में बैंक सिर्फ एक दिन बंद रहेंगे. ऐसे में लोग आसानी से अपने बैंकिंग काम पूरे कर सकेंगे. हालांकि, छुट्टी वाले दिन शाखाओं में ताले जरूर लगेंगे, लेकिन ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं पहले की तरह चालू रहेंगी.

11 से 17 मई के बीच कब बंद रहेंगे बैंक?

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की छुट्टियों की सूची के अनुसार अगले हफ्ते केवल 17 मई, रविवार को देशभर के सभी सरकारी और निजी बैंक बंद रहेंगे. यह साप्ताहिक छुट्टी होने के कारण SBI, HDFC Bank, ICICI Bank, PNB समेत सभी बैंकों में कामकाज नहीं होगा.

मई में कुल 9 दिन की बैंक छुट्टियां

RBI के कैलेंडर के अनुसार, मई 2026 में कुल 9 बैंक छुट्टी तय किए गए हैं. इनमें रविवार, दूसरा शनिवार और चौथा शनिवार शामिल हैं. इसके अलावा कुछ त्योहारों और क्षेत्रीय अवसरों पर भी अलग-अलग राज्यों में बैंक बंद रहेंगे.
मई में आने वाली प्रमुख छुट्टियां इस प्रकार हैं:

  • 17 मई — रविवार
  • 23 मई — चौथा शनिवार
  • 24 मई — रविवार
  • 27 मई — बकरीद / ईद-उल-अजहा
  • 31 मई — रविवार

बैंक बंद रहेंगे, लेकिन ऑनलाइन सेवाएं चलती रहेंगी

बैंकों के ब्रांच बंद होने के बावजूद ग्राहक डिजिटल बैंकिंग सेवाओं का इस्तेमाल कर सकेंगे. UPI, मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग और ATM सेवाएं सामान्य रूप से काम करेंगी. लोग आसानी से पैसे ट्रांसफर कर सकेंगे, बिल भुगतान कर सकेंगे और ATM से कैश निकाल सकेंगे.

हालांकि, कभी-कभी तकनीकी मेंटेनेंस के कारण ऑनलाइन सेवाओं में थोड़ी देर की परेशानी आ सकती है, जिसकी जानकारी बैंक पहले ही दे देते हैं.

छुट्टी से पहले निपटा लें जरूरी काम

बैंक छुट्टियों की जानकारी पहले से होना बेहद जरूरी है, ताकि चेक क्लियरेंस, डिमांड ड्राफ्ट, लॉकर या अन्य जरूरी बैंकिंग काम समय पर पूरे किए जा सकें. खासतौर पर लंबी छुट्टियों या त्योहारों के दौरान लोगों को पहले से तैयारी कर लेनी चाहिए.

यह भी पढ़ें: दिन की बची सोलर बिजली अब रात में आएगी काम, गुजरात का नया एनर्जी प्लान; 870 मेगावाट बैटरी बैकअप नेटवर्क शुरू