Uber के CEO प्रभजीत सिंह ने दिया इस्तीफा, सितंबर से OpenAI के बनेंगे MD, भारत में AI कारोबार बढ़ाने की मिली जिम्मेदारी
चैटजीपीटी बनाने वाली कंपनी OpenAI ने उबर इंडिया के पूर्व प्रमुख प्रभजीत सिंह को भारत का नया मैनेजिंग डायरेक्टर नियुक्त किया है. प्रभजीत सितंबर 2026 से नई जिम्मेदारी संभालेंगे. करीब 10 साल तक उबर में अहम भूमिका निभाने वाले सिंह अब भारत में OpenAI के कारोबार, साझेदारियों, सरकारी समन्वय और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के विस्तार का नेतृत्व करेंगे.
Uber CEO Prabhjeet Singh Join ChatGpt : ChatGpt बनाने वाली कंपनी OpenAI ने उबर इंडिया के पूर्व CEO प्रभजीत सिंह को भारत का नया मैनेजिंग डायरेक्टर नियुक्त किया है. प्रभजीत सितंबर से अपनी नई जिम्मेदारी संभालेंगे. वे भारत में कंपनी के कारोबार, साझेदारियों, सरकारी सहयोग और एआई (AI) के विस्तार को आगे बढ़ाने का काम करेंगे.
UBER में 10 साल का सफर हुआ खत्म
प्रभजीत सिंह ने करीब 10 साल तक उबर में काम किया. उन्होंने साल 2015 में कंपनी जॉइन की थी और बाद में भारत व दक्षिण एशिया के प्रेसिडेंट बने. उनके लीडरशिप में उबर ने देश के कई शहरों में अपने कारोबार का विस्तार किया. उबर ने उनके योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने कंपनी की मजबूत नींव तैयार करने में अहम भूमिका निभाई.
OpenAI में संभालेंगे बड़ी जिम्मेदारी
OpenAI के अनुसार, प्रभजीत सिंह भारत में कंपनी के सबसे वरिष्ठ अधिकारी होंगे. वे कंज्यूमर ग्रोथ, एंटरप्राइज बिजनेस, साझेदारियों, सरकारी संस्थानों से तालमेल और संचालन की जिम्मेदारी संभालेंगे. साथ ही भारत में AI इकोसिस्टम को मजबूत बनाने और अधिक लोगों तक AI की पहुंच बढ़ाने पर भी उनका फोकस रहेगा. वे एशिया-प्रशांत क्षेत्र के मैनेजिंग डायरेक्टर किरण मणि को रिपोर्ट करेंगे.
कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच उबर को नया नेतृत्व तलाशना होगा
प्रभजीत सिंह के इस्तीफे के बाद उबर इंडिया ने अभी तक नए प्रमुख का ऐलान नहीं किया है. कंपनी ने कहा है कि जल्द ही नेतृत्व परिवर्तन की योजना सामने लाई जाएगी. फिलहाल भारत में उबर को रैपिडो और भारत टैक्सी जैसे नए खिलाड़ियों से कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ रहा है.
प्रभजीत के कार्यकाल में उबर ने बढ़ाया कारोबार
प्रभजीत सिंह के नेतृत्व में उबर ने टियर-2 और छोटे शहरों में अपनी मौजूदगी मजबूत की. कंपनी ने Uber Moto, Uber Auto और इंटरसिटी यात्रा जैसी सेवाओं का विस्तार किया. इसके अलावा ड्राइवरों और फ्लीट ऑपरेटरों के साथ साझेदारी बढ़ाई. उबर ने ONDC के जरिए मेट्रो टिकट बुकिंग सेवा भी शुरू की, जिसके माध्यम से अब तक 1 करोड़ से अधिक मेट्रो यात्राएं बुक की जा चुकी हैं.
Latest Stories
Byju’s की मुश्किलें खत्म होने की राह पर? Aakash में 30% हिस्सेदारी लेकर समझौते की तैयारी में कर्जदाता
भारत के फॉरेक्स रिजर्व ने फिर भरी उड़ान! गोल्ड रिजर्व में भी जबरदस्त उछाल; $672 अरब के पार पहुंचा विदेशी मुद्रा भंडार
Crypto में भारत का जलवा! एक साल में 340 अरब डॉलर का निवेश, एशिया में नंबर-1 बना देश
