बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, UPI, ATM, Cheque और Branch Services का होगा बुरा हाल?
देशभर में सरकारी बैंक कर्मचारियों की यूनियनों ने 28 से 30 सितंबर तक तीन दिवसीय देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है. यह हड़ताल 5 दिवसीय बैंकिंग वीक की मुख्य मांग को लेकर की जा रही है. इस हड़ताल से आम नागरिकों और व्यापारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि महीने के चौथे शनिवार (26 सितंबर) और रविवार (27 सितंबर) के साथ यह हड़ताल जुड़ने से बैंक शाखाएं लगातार पांच दिनों तक बंद रह सकती हैं.
इस अवधि में बैंक शाखाओं से जुड़े कार्य जैसे नकद जमा या निकासी, चेक क्लीयरेंस, डिमांड ड्राफ्ट बनवाना, पासबुक अपडेट और ऋण संबंधी दस्तावेजीकरण रुक जाएंगे. हालांकि, राहत की बात यह है कि डिजिटल बैंकिंग सेवाएं जैसे यूपीआई, नेट बैंकिंग, मोबाइल ऐप और क्रेडिट/डेबिट कार्ड से होने वाले ऑनलाइन लेनदेन सामान्य रूप से काम करते रहेंगे. एटीएम में नकदी की समस्या उत्पन्न हो सकती है.