ईरान-USA युद्ध के बीच पहली बार बढ़े PNG के दाम, मुंबई में CNG भी ₹2 हुई महंगी; जानें नए रेट
ईरान-अमेरिका युद्ध के चलते वैश्विक ऊर्जा बाजार में बढ़ी अनिश्चितता का असर अब आम उपभोक्ताओं पर भी दिखने लगा है. मुंबई महानगर क्षेत्र में महानगर गैस लिमिटेड (एमजीएल) ने घरेलू पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) और कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (CNG) की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है. नई दरों के बाद PNG 52 रुपये प्रति यूनिट और CNG 86 रुपये प्रति किलो हो गई है.
CNG-PNG Latest Price : मुंबई और आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों को महंगाई का एक और झटका लगा है. ईरान-अमेरिका तनाव और वैश्विक ऊर्जा बाजार में बढ़ती अनिश्चितता के बीच महानगर गैस लिमिटेड (MGL) ने घरेलू पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) और कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (CNG) की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है. युद्ध के बाद गैस की लागत बढ़ने का असर अब सीधे उपभोक्ताओं की जेब पर दिखाई देने लगा है. CNG, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में पहले ही चार बार बढ़ोतरी हो चुकी है, लेकिन यह पहला मौका है जब PNG के दाम बढ़े हैं.
PNG के दाम में 50 पैसे की बढ़ोतरी
कंपनी ने घरेलू पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) की कीमत में 50 पैसे प्रति यूनिट की बढ़ोतरी की है. नई दर लागू होने के बाद मुंबई, ठाणे, नवी मुंबई और मुंबई महानगर क्षेत्र (MMR) में PNG अब 52 रुपये प्रति यूनिट मिलेगी. इससे घरों में पाइप गैस का उपयोग करने वाले उपभोक्ताओं के मासिक बिल में बढ़ोतरी हो सकती है.
CNG हुई 86 रुपये प्रति किलो
एमजीएल ने CNG की कीमत में भी 2 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी की है. अब मुंबई और मुंबई महानगर क्षेत्र में CNG 86 रुपये प्रति किलो के भाव से मिलेगी. इसका असर निजी वाहन मालिकों, टैक्सी चालकों और सार्वजनिक परिवहन सेवाओं पर पड़ सकता है. हालांकि, CNG अभी भी पेट्रोल और डीजल के मुकाबले सस्ता विकल्प बनी हुई है. इससे पहले चार बार CNG की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है.
| ईंधन/गैस | पुराना रेट | बढ़ोतरी | नया रेट |
|---|---|---|---|
| घरेलू PNG | ₹51.50 प्रति यूनिट | ₹0.50 प्रति यूनिट | ₹52.00 प्रति यूनिट |
| CNG | ₹84 प्रति किलोग्राम | ₹2 प्रति किलोग्राम | ₹86 प्रति किलोग्राम |
ईरान-अमेरिका युद्ध का असर, गैस खरीद महंगी
MGL के अनुसार घरेलू गैस की उपलब्धता कम होने, महंगे गैस स्रोतों पर निर्भरता बढ़ने और रुपये में कमजोरी आने से गैस खरीदने की लागत काफी बढ़ गई है. ईरान-अमेरिका संघर्ष के कारण वैश्विक ऊर्जा बाजार में अस्थिरता बढ़ी है, जिससे प्राकृतिक गैस और कच्चे तेल की कीमतों पर दबाव बना हुआ है. इसी वजह से गैस कंपनियों को कीमतों में संशोधन करना पड़ा है.
यह भी पढ़ें: CNG Price Hike: दिल्ली-NCR में CNG फिर महंगी, तीसरी बार बढ़े दाम, अब 81.09 रुपये किलो
Latest Stories
इतिहास के पहले Trillionaire बनने जा रहे Elon Musk, जानें 1 के बाद कितने लगते है ‘0’… 10-12-14 या 15
महंगी हो गईं कैंसर की दवाएं, 50 फीसदी तक बढ़ गई कीमत; सप्लाई चेन में रुकावट का असर
Gold-Silver rate Today: सोना ₹1024 और चांदी ₹3257 उछली, जानें आपके शहर में 20-22-24k का क्या रेट
