छठे दिन भी ‘धुरंधर 2’ का तूफान जारी, ₹1000 करोड़ के क्लब से महज कुछ ही दूर; जानें अब तक का कलेक्शन

धुरंधर 2: द रिवेंज सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि बॉक्स ऑफिस पर एक तूफान बन चुकी है. रणवीर सिंह और आदित्य धर की जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद आ रही है और फिल्म का हर दिन का कलेक्शन यह साबित कर रहा है कि यह 2026 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बनने की ओर तेजी से बढ़ रही है.

धुरंधर- दी रिवेंज का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन Image Credit: @Tv9

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 6: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2: द रिवेंज बॉक्स ऑफिस पर लगातार रिकॉर्ड तोड़ रही है. रिलीज के छठे दिन भी फिल्म की रफ्तार बरकरार है और शुरुआती ट्रेंड्स बता रहे हैं कि यह फिल्म जल्द ही 1000 करोड़ रुपये के ग्लोबल क्लब में शामिल हो सकती है. महज 3 दिनों में 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने वाली इस स्पाई थ्रिलर ने अब तक कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिए हैं.

Day 6 पर भी मजबूत पकड़, शाम तक शानदार कमाई

मंगलवार यानी Day 6 पर फिल्म की कमाई में सुबह से ही तेजी रही. सुबह 7 बजे तक जहां फिल्म ने 0.79 करोड़ रुपये कमाएं, वहीं दोपहर और शाम तक इसमें तेज उछाल देखने को मिला और रात 9 बजे तक फिल्म 47 करोड़ रुपये के आसपास पहुंच चुकी, जो वीकडे के हिसाब से बेहद मजबूत प्रदर्शन माना जा रहा है.

पहले 5 दिनों में ही बना दिया बड़ा रिकॉर्ड

फिल्म ने शुरुआत से ही बॉक्स ऑफिस पर दबदबा बनाए रखा. 18 मार्च को हुए प्री-प्रिव्यू से ही इसकी कमाई का सिलसिला तेज हो गया था. फिल्म ने प्री-प्रिव्यू पर 43 करोड़ की कमाई की. Day 1 पर कलेक्शन 102.55 करोड़ रहा, जबकि Day 2 पर फिल्म ने 80.72 करोड़ कमाए. इसके बाद Day 3 पर 113 करोड़ और Day 4 पर 114.85 करोड़ की शानदार कमाई दर्ज की गई. वहीं Day 5 पर फिल्म का कलेक्शन ₹65 करोड़ रहा.

Sacnilk की आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन 844.76 करोड़ रुपये है. वहीं भारत में फिल्म का नेट कलेक्शन ₹519.12 करोड़ दर्ज किया गया, जबकि ओवरसीज मार्केट से फिल्म ने ₹225.00 करोड़ की कमाई की है. इन आंकड़ों के साथ फिल्म ने 5 दिनों में ही जबरदस्त कलेक्शन कर लिया और कई बड़ी फिल्मों जैसे Pathaan, Jawan और Gadar 2 के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया.

इसे भी पढ़ें- PM मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप के बीच हुई बातचीत, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने और शांति बहाल करने पर चर्चा





Latest Stories

बिक गई RCB, आदित्य बिड़ला ग्रुप के नेतृत्व वाले कंसोर्टियम ने 16600 करोड़ रुपये में खरीदा

PM मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप के बीच हुई बातचीत, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने और शांति बहाल करने पर चर्चा

टूटा सोने में गिरावट का सिलसिला, 1200 रुपये बढ़ा भाव; चांदी की कीमतें स्थिर, जानें- 24 कैरेट वाले गोल्ड का रेट

राजस्थान रॉयल्स को मिला नया मालिक, स्पोर्ट्स टीम का है किंग, जानें कितने पैसे में खरीदा

80-85 दिनों के लिए कोल स्टॉक मौजूद, सेक्टर में 5 लाख करोड़ के निवेश पर हो रहा है काम: जी. किशन रेड्डी

मोदी सरकार का नया फोकस ‘अष्‍टलक्ष्‍मी’, जानें कैसे बन रहा है ग्रोथ का इंजन, ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बताया रोड मैप