WITT Summit 2026: फिल्ममेकिंग में AI की एंट्री, AI² Awards में चमके नए टैलेंट
इस अवॉर्ड का उद्देश्य यह दिखाना है कि कैसे आज के दौर में फिल्म निर्माता भावनाओं और एल्गोरिद्म के बीच संतुलन बनाते हुए नई कहानियां गढ़ रहे हैं. यह आयोजन ऐसे समय में हुआ है जब कला और तकनीक का मेल तेजी से बढ़ रहा है और AI रचनात्मक प्रक्रिया का अहम हिस्सा बनता जा रहा है.
WITT Summit 2026: TV9 नेटवर्क के What India Thinks Today (WITT) Summit 2026 में इस साल AI² Awards 2026 का आयोजन किया गया. यह एक खास फिल्ममेकिंग प्रतियोगिता है, जो इंसानी सोच और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते रिश्ते को दिखाती है. आज के समय में AI सिर्फ टेक्नोलॉजी तक सीमित नहीं है, बल्कि यह कहानियां लिखने और उन्हें पर्दे पर उतारने का भी हिस्सा बनता जा रहा है. यही वजह है कि इस अवॉर्ड के जरिए यह दिखाया गया कि कैसे फिल्ममेकर भावनाओं और एल्गोरिद्म के बीच संतुलन बनाकर काम कर रहे हैं.
बड़े-बड़े दिग्गज हुए शामिल
इस प्रतियोगिता के जूरी पैनल में मीडिया, टेक्नोलॉजी और फिल्म इंडस्ट्री के कई दिग्गज शामिल रहे. इनमें शशि शेखर वेम्पति (को-फाउंडर, डीपटेक फॉर भारत), विक्रम मल्होत्रा (एमडी, Abundantia Entertainment), नीरज शर्मा (एमडी और हेड ऑफ मीडिया प्रैक्टिसेज, Accenture), प्रो. अनुभूति यादव (हेड, न्यू मीडिया विभाग, IIMC), विपुल शाह (निर्देशक और फिल्म निर्माता) और वत्सल शेठ (को-फाउंडर और CEO, Prismix Studios) प्रमुख रहे. जूरी ने विभिन्न श्रेणियों में आए क्रिएटिव और इनोवेटिव एंट्रीज़ का मूल्यांकन किया और विजेताओं का चयन किया.
विजेताओं की सूची
ब्रांड फिल्म्स (1 मिनट से कम, केस स्टडी पर आधारित)
- सेकंड रनर-अप: दानिश कमाल
- रनर-अप: आदित्य अग्रवाल
- विजेता: अंकित शर्मा और खुशबू शर्मा
शॉर्ट फिल्म्स (5 मिनट से ज्यादा, ओपन थीम)
- सेकंड रनर-अप: जसप्रीत सिंह
- रनर-अप: अंकित शर्मा और खुशबू शर्मा
- विजेता: भरत परमार, निमिष चौबे और निमेश माहेश्वरी
Latest Stories
अनुवादिनी AI ने लॉन्च किया सिम-बाउंड सुरक्षित मैसेजिंग ऐप, प्राइवेसी के मामले में साबित हो सकता है गेम चेंजर
अब फोन खुद करेगा काम! Gemini फीचर से खाना ऑर्डर और कैब बुक करना हुआ आसान; चेक करें डिटेल
इस हफ्ते OTT पर एंटरटेनमेंट की भरमार, नई फिल्में और सीरीज से भरपूर है पूरा वीक, देखे लिस्ट
