गैस सिलेंडर बुकिंग के नाम पर बड़ा फ्रॉड, पुलिस ने जारी किया अलर्ट, ऐसे रहें सेफ
ठग नए-नए तरीके अपनाकर लोगों को फंसा रहे हैं और उनकी निजी जानकारी चुरा रहे हैं. अगर जरा सी लापरवाही हुई, तो बैंक खाते तक खाली हो सकते हैं. इसी कड़ी में गैस सिलेंडर बुकिंग के नाम पर नया साइबर फ्रॉड तेजी से फैल रहा है.
Gas Cylinder Scam: गैस सिलेंडर बुकिंग के नाम पर नया साइबर फ्रॉड तेजी से फैल रहा है. पुलिस ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है. खासकर वे लोग जो मोबाइल से गैस बुक करते हैं, उनके लिए यह खतरा ज्यादा है. ठग नए-नए तरीके अपनाकर लोगों को फंसा रहे हैं और उनकी निजी जानकारी चुरा रहे हैं. अगर जरा सी लापरवाही हुई, तो बैंक खाते तक खाली हो सकते हैं. इसलिए जरूरी है कि इस फ्रॉड को समझें और समय रहते सावधान रहें.
कैसे होता है यह फ्रॉड
ठग सबसे पहले आपके फोन पर एक मैसेज भेजते हैं. इसके बाद WhatsApp पर ‘Gas Bill Update APK’ नाम की फाइल भेजी जाती है. आपसे कहा जाता है कि इसे इंस्टॉल करें और अपनी गैस बुकिंग अपडेट करें. जैसे ही आप यह ऐप डाउनलोड करते हैं, ठग आपके फोन पर पूरा कंट्रोल पा लेते हैं. वे आपके बैंक डिटेल, UPI पिन और अन्य जरूरी जानकारी चुरा सकते हैं.
पुलिस ने क्या दी सलाह
पुलिस ने कहा है कि किसी भी अनजान लिंक या ऐप पर भरोसा न करें. गैस बुकिंग हमेशा आधिकारिक वेबसाइट या हेल्पलाइन से ही करें. अगर आपको कोई संदिग्ध मैसेज मिले, तो तुरंत 1930 हेल्पलाइन पर शिकायत करें. आप cybercrime.gov.in पर भी रिपोर्ट कर सकते हैं.
क्यों बढ़ रहा खतरा
सिलेंडर की कमी का फायदा उठाकर ठग लोगों को निशाना बना रहे हैं. थोड़ी सी सावधानी से आप इस तरह के साइबर फ्रॉड से बच सकते हैं.
ऐसे रखें खुद को सेफ
- किसी भी अनजान SMS या WhatsApp लिंक पर क्लिक न करें.
- “APK फाइल” या कोई भी ऐप बाहर से डाउनलोड बिल्कुल न करें.
- गैस बुकिंग सिर्फ कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट या ऐप से ही करें.
- कभी भी अपना OTP, UPI PIN या बैंक डिटेल किसी के साथ शेयर न करें.
- अगर कोई जल्दी करने का दबाव डाले, तो सावधान हो जाएं.
- फोन में एंटीवायरस और सिक्योरिटी अपडेट जरूर रखें.
- संदिग्ध मैसेज या कॉल को तुरंत ब्लॉक करें.
- धोखाधड़ी का शक हो तो तुरंत 1930 हेल्पलाइन पर कॉल करें.
- cybercrime.gov.in पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करें.
इसे भी पढ़ें- 3 महीने में 432% तक चढ़े 5 स्टॉक्स, 2 बने मल्टीबैगर; भाव ₹20 से कम, जानें कौन है असली रिटर्न किंग?
Latest Stories
WhatsApp पर पढ़ते ही गायब होंगे मैसेज, आने वाला है 15 मिनट में ऑटो डिलीट फीचर, जानें डिटेल
चार धाम यात्रा के नाम पर हो रही ठगी, चेतावनी जारी, जानें कैसे रहें जालसाजों से सेफ
इस तारीख को Samsung का अगला बड़ा लॉन्च! Galaxy A57 और A37 में मिलेंगे जबरदस्त फीचर्स, जानें पूरी डिटेल
