₹100 अरब के मार्केट में तेजी से बढ़ रही ये पेंट कंपनी, 31% बढ़ा नेट प्रॉफिट, 5 साल में 150% रिटर्न, रखें नजर
Sirca Paints भारत के तेजी से बढ़ते 100 अरब रुपये के वुड कोटिंग्स और प्रीमियम फिनिश बाजार में मजबूत पकड़ बना रही है. कंपनी का फोकस इंटीरियर और फर्नीचर फिनिश पर है जिससे इसे अलग पहचान मिली है. दिसंबर 2025 तिमाही में रेवेन्यू 26 फीसदी और नेट प्रॉफिट 31 फीसदी बढ़ा है.
Sirca Paints Stock: देश में घरों के इंटीरियर का ट्रेंड तेजी से बदल रहा है. लोग अब सिर्फ दीवारों के रंग तक सीमित नहीं रहना चाहते बल्कि फर्नीचर और डिजाइन पर भी ज्यादा खर्च कर रहे हैं. इसी बदलाव ने एक नए मार्केट को जन्म दिया है. वुड कोटिंग्स और प्रीमियम फिनिश का बाजार अब तेजी से बढ़ रहा है. इस बाजार का आकार करीब 100 अरब रुपये तक पहुंच चुका है. इस मौके का फायदा उठाने वाली कंपनियों में Sirca Paints तेजी से आगे बढ़ती दिख रही है.
तेजी से बढ़ रहा प्रीमियम होम मार्केट
देश में बढ़ती इनकम और लाइफस्टाइल में बदलाव के कारण लोग अपने घरों को बेहतर बनाना चाहते हैं. मॉड्यूलर किचन डिजाइनर फर्नीचर और प्रीमियम इंटीरियर की मांग बढ़ रही है. पहले जहां सिर्फ पेंट पर ध्यान होता था अब फिनिश और लुक पर भी फोकस है. इसी वजह से वुड कोटिंग्स की मांग तेजी से बढ़ रही है. यह ट्रेंड आने वाले समय में और मजबूत हो सकता है.
5 साल में दिया इतना रिटर्न
इसका शेयर फिलहाल 405 रुपये के आसपास ट्रेड कर रहा है और इसमें करीब 5.62 फीसदी की गिरावट देखी गई है. कंपनी का मार्केट कैप करीब 2298 करोड़ रुपये है. इसका 52 हफ्ते का हाई 539 रुपये और लो 231 रुपये रहा है. स्टॉक का पीई 37.4 जबकि डिविडेंड यील्ड 0.35 फीसदी है. ROCE 20 फीसदी और ROE 14.9 फीसदी है. इसने पिछले 5 साल में 150 फीसदी का रिटर्न दिया है.

कैसी है कंपनी का वित्त प्रदर्शन
कंपनी का वित्तीय स्थिति मजबूत नजर आ रही है. दिसंबर 2025 तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 114 करोड़ रुपये रहा जो सालाना आधार पर 26 फीसदी की बढ़ोतरी दिखाता है. वहीं नेट प्रॉफिट 15 करोड़ रुपये रहा जो 31.2 फीसदी YoY ग्रोथ को दिखाता है. ऑपरेटिंग प्रॉफिट मार्जिन करीब 20 फीसदी के आसपास स्थिर बना हुआ है जो बेहतर कॉस्ट कंट्रोल को दिखाता है. लगातार बढ़ते रेवेन्यू और मुनाफे से साफ है कि कंपनी की ग्रोथ मजबूत है.
| पैरामीटर | आंकड़ा | ग्रोथ | मुख्य संकेत |
|---|---|---|---|
| रेवेन्यू दिसंबर 2025 | ₹114 करोड़ | 26 फीसदी YoY | मजबूत टॉपलाइन ग्रोथ |
| नेट प्रॉफिट दिसंबर 2025 | ₹15 करोड़ | 31.2 फीसदी YoY | मुनाफे में तेज बढ़ोतरी |
| ऑपरेटिंग प्रॉफिट मार्जिन | करीब 20 फीसदी | स्थिर | बेहतर कॉस्ट कंट्रोल |
| कुल प्रदर्शन | बढ़ता रेवेन्यू और मुनाफा | सकारात्मक | मजबूत ग्रोथ ट्रेंड |
ये भी पढ़ें- मेटल बाजार में कुछ बड़ा होने वाला है, सोने- चांदी से 3 घंटे में ₹187830800000000 साफ; एक्सपर्ट ने दिए 3 बड़े संकेत
क्या करती है Sirca Paints
Sirca Paints ट्रेडिशनल दीवार पेंट की जगह वुड कोटिंग्स और प्रीमियम फिनिश पर फोकस करती है. कंपनी पॉलियुरेथेन एक्रिलिक और यूवी कोटिंग जैसे प्रोडक्ट बनाती है. ये प्रोडक्ट फर्नीचर और इंटीरियर में इस्तेमाल होते हैं. कंपनी का बिजनेस आर्किटेक्ट और फर्नीचर मैन्युफैक्चरर के जरिए चलता है. इससे इसे एक खास और मजबूत मार्केट मिलती है.
क्यों अलग है इसका बिजनेस मॉडल
जहां Asian Paints और Berger Paints जैसी कंपनियां वॉल पेंट पर निर्भर हैं वहीं Sirca Paints का फोकस अलग है. यह कंपनी इंटीरियर अपग्रेड से जुड़ी डिमांड पर काम करती है. इसका मतलब है कि इसकी ग्रोथ सिर्फ घर बनाने पर नहीं बल्कि घर सजाने के ट्रेंड पर निर्भर है. यही इसे बाकी कंपनियों से अलग बनाता है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
सेंसेक्स में 1800 अंकों की गिरावट के बावजूद इन 25 शेयरों में लगा अपर सर्किट, 52 वीक हाई पर पहुंचे स्टॉक, निवेशक हुए मालामाल
55% मार्जिन, 44% सिल्वर से मुनाफा… फिर क्यों Hindustan Zinc के शेयर से पीछा छुड़ा रहे निवेशक
मेटल बाजार में कुछ बड़ा होने वाला है, सोने- चांदी से 3 घंटे में ₹187830800000000 साफ; एक्सपर्ट ने दिए 3 बड़े संकेत
