इस तारीख को Samsung का अगला बड़ा लॉन्च! Galaxy A57 और A37 में मिलेंगे जबरदस्त फीचर्स, जानें पूरी डिटेल

Samsung अपने नए Galaxy A-सीरीज स्मार्टफोन्स को भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर चुका है. कंपनी ने आधिकारिक तौर पर लॉन्च डेट का ऐलान कर दिया है, जिससे यूजर्स में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है.

सैमसंग Image Credit: Getty image

Galaxy A37, Galaxy A57: स्मार्टफोन बाजार में एक बार फिर हलचल बढ़ने वाली है. Samsung अपने नए Galaxy A-सीरीज स्मार्टफोन्स को भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर चुका है. कंपनी ने आधिकारिक तौर पर लॉन्च डेट का ऐलान कर दिया है, जिससे यूजर्स में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है. यह नए फोन खासतौर पर उन लोगों के लिए होंगे जो मिड-रेंज में अच्छे फीचर्स और शानदार डिजाइन चाहते हैं.

इस बार Galaxy A57 और Galaxy A37 लॉन्च किए जा सकते हैं. लीक्स में इन फोनों का डिजाइन और कलर ऑप्शन भी सामने आ चुका है, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि Samsung इस बार भी स्टाइल और परफॉर्मेंस का अच्छा कॉम्बिनेशन देने जा रहा है.

कब होगा लॉन्च

Gadgets 360 की एक रिपोर्ट के अनुसार Samsung नए Galaxy A-सीरीज स्मार्टफोन 25 मार्च को शाम 5:30 बजे लॉन्च होंगे. यूजर्स Samsung की वेबसाइट पर जाकर “Notify Me” पर क्लिक करके अपडेट ले सकते हैं. Samsung के ये नए स्मार्टफोन मिड-रेंज सेगमेंट में अच्छा विकल्प बन सकते हैं. अब देखना होगा कि लॉन्च के बाद इनकी कीमत और फीचर्स यूजर्स को कितना पसंद आते हैं.

कैसा होगा डिजाइन

लीक के अनुसार, Galaxy A57 और A37 में फ्लैट डिस्प्ले और सेंटर में पंच-होल कैमरा मिलेगा. फोन में ‘Key Island’ डिजाइन और पीछे ट्रिपल कैमरा सेटअप देखने को मिलेगा.

फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

  • Galaxy A57 में Exynos 1680 प्रोसेसर और A37 में Exynos 1480 प्रोसेसर मिलने की संभावना है.
  • दोनों फोन में 50MP का मुख्य कैमरा और 12MP का सेल्फी कैमरा हो सकता है.
  • A57 में 6.6 इंच और A37 में 6.7 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है.
  • साथ ही फोन में IP68 रेटिंग भी हो सकती है, यानी यह पानी और धूल से सुरक्षित रहेगा.

यह भी पढ़ें: मिसाइल बना रहीं कंपनियां, ब्रह्मोस से कनेक्शन, 1400% तक रिटर्न, क्या आपने पहचाने ये 5 छुपे डिफेंस स्टॉक्स?