नया फोन खरीदते समय भूलकर भी न करें यह गलती, वरना घर तक पहुंच सकती है पुलिस; पेमेंट करने से पहले चेक करें ये डिटेल्स
आज के दौर में नया स्मार्टफोन खरीदना आम बात हो गई है, लेकिन छोटी सी लापरवाही बड़ी मुसीबत बन सकती है. अगर आप IMEI वेरिफिकेशन किए बिना फोन खरीदते हैं, तो आप चोरी, डुप्लीकेट या ब्लैकलिस्टेड डिवाइस ले सकते हैं. ऐसे में न सिर्फ पैसा डूब सकता है, बल्कि कानूनी कार्रवाई और पुलिस तक घर पहुंचने का खतरा भी रहता है.
IMEI Verification: आज के समय में नया स्मार्टफोन खरीदते वक्त लोग कैमरा, बैटरी और प्रोसेसर जैसे फीचर्स पर ज्यादा ध्यान देते हैं, लेकिन एक जरूरी चीज अक्सर नजरअंदाज हो जाती है. वो है IMEI वेरिफिकेशन. साइबर एक्सपर्ट्स और सरकारी एजेंसियां लगातार चेतावनी दे रही हैं कि बिना IMEI जांच के फोन खरीदना आपको चोरी, डुप्लीकेट या ब्लैकलिस्टेड डिवाइस के जाल में फंसा सकता है. हाल के मामलों में यह भी सामने आया है कि कई लोग अनजाने में चोरी के फोन खरीद लेते हैं और बाद में परेशानी झेलते हैं.
IMEI क्या है और क्यों है जरूरी पहचान?
IMEI (International Mobile Equipment Identity) हर मोबाइल फोन का एक यूनिक 15-डिजिट नंबर होता है, जो उस डिवाइस की पहचान की तरह काम करता है. इसी नंबर के जरिए मोबाइल नेटवर्क यह तय करता है कि फोन वैध है या नहीं. अगर कोई फोन चोरी हो जाता है, तो इसी IMEI के जरिए उसे ब्लॉक किया जा सकता है, जिससे वह किसी भी नेटवर्क पर काम नहीं करता.
फोन बन सकता है मुसीबत
विशेषज्ञों के अनुसार, अगर आप IMEI चेक किए बिना फोन खरीदते हैं तो:
- फोन चोरी का हो सकता है
- डुप्लीकेट या क्लोन IMEI वाला हो सकता है
- पहले से ब्लैकलिस्टेड हो सकता है
ऐसे फोन नेटवर्क पर काम नहीं करते और खरीदने वाला व्यक्ति कानूनी परेशानी में भी पड़ सकता है. कई मामलों में लोग सस्ते दाम के लालच में चोरी के फोन खरीद लेते हैं, जिन्हें बाद में पुलिस ट्रैक कर लेती है.
ऐसे करें IMEI वेरिफिकेशन
सरकार ने इसके लिए आसान तरीके भी दिए हैं:
- फोन में *#06# डायल कर IMEI देखें
- SMS के जरिए “KYM ” 14422 पर भेजकर जानकारी लें
- या सरकारी पोर्टल/ऐप जैसे Sanchar Saathi के जरिए जांच करें
भारत में CEIR सिस्टम के जरिए चोरी या खोए हुए फोन को ब्लॉक और ट्रैक किया जाता है, जिससे ऐसे डिवाइस दोबारा इस्तेमाल नहीं हो पाते. इसलिए नया फोन खरीदते समय सिर्फ फीचर्स नहीं, बल्कि उसकी पहचान भी जांचना उतना ही जरूरी है. एक छोटी सी IMEI वेरिफिकेशन आपको बड़े नुकसान और कानूनी झंझट से बचा सकती है.
Latest Stories
बिना नंबर बताए WhatsApp पर होगी चैट! यूजरनेम से होगी पहचान; बढ़ाएगा यूजर्स की प्राइवेसी
एलन मस्क का बड़ा फैसला, X का एल्गोरिद्म होगा अपग्रेड, यूजर्स की फीड में आएगा बड़ा बदलाव
Facebook-Insta के जरिए यूजर्स को चूना लगा रहे साइबर ठग, जानें क्या है इम्पर्सोनेशन स्कैम, सेफ रहने के लिए अपनाएं ये तरीके
