IT सेक्टर में बड़ा टर्नअराउंड? NIFTY IT में उछाल, AI अब बनेगा ग्रोथ का इंजन; छंटनी के बाद अब भर्ती का दौर भी शुरू!
शुक्रवार को NIFTY IT इंडेक्स में करीब 2 फीसदी की तेजी आई, जिससे निवेशकों का भरोसा वापस लौटता दिखा. इसकी सबसे बड़ी वजह रही ग्लोबल कंपनी Accenture के मजबूत नतीजे, जिसने आईटी सेक्टर को लेकर नई उम्मीद जगाई है.
IT Sector: भारतीय IT सेक्टर को लेकर पिछले कुछ समय से डर का माहौल बना हुआ था. माना जा रहा था कि AI की वजह से पारंपरिक आईटी कंपनियों का बिजनेस प्रभावित हो सकता है. इसी डर के कारण IT शेयरों में गिरावट भी देखने को मिली. लेकिन अब हालात बदलते नजर आ रहे हैं. शुक्रवार को NIFTY IT इंडेक्स में करीब 2 फीसदी की तेजी आई, जिससे निवेशकों का भरोसा वापस लौटता दिखा. इसकी सबसे बड़ी वजह रही ग्लोबल कंपनी Accenture के मजबूत नतीजे, जिसने आईटी सेक्टर को लेकर नई उम्मीद जगाई है.
Accenture के नतीजों से बढ़ा भरोसा
Accenture ने Q2FY26 में मजबूत कमाई दिखाई है. कंपनी ने अपने पूरे साल का अनुमान भी बढ़ा दिया है. इससे यह संकेत मिला है कि AI की वजह से IT कंपनियों का बिजनेस खत्म नहीं हो रहा है. बल्कि मांग अभी भी बनी हुई है. IT सेक्टर में पहले जहां छंटनी हो रही थी, अब वहां भर्ती फिर से शुरू हो गई है. Attrition यानी नौकरी छोड़ने की दर भी 15% से नीचे आ गई है, जो अच्छा संकेत है. Accenture ने ही 85,000 AI प्रोफेशनल्स को हायर किया है, जो इस सेक्टर में बढ़ती मांग को दिखाता है.
स्किल बेस्ड नौकरियों की मांग बढ़ी
- अब कंपनियां सिर्फ डिग्री नहीं, बल्कि स्किल पर ज्यादा ध्यान दे रही हैं.
- AI इंजीनियर, साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट और डेटा आर्किटेक्ट जैसे प्रोफाइल की मांग तेजी से बढ़ रही है.
- साधारण नौकरियों की जगह अब खास स्किल वाले लोगों की जरूरत बढ़ रही है.
ग्लोबल रिपोर्ट्स भी पॉजिटिव
CLSA जैसी बड़ी ब्रोकरेज फर्म ने भी IT सेक्टर को लेकर पॉजिटिव रिपोर्ट दी है. रिपोर्ट के अनुसार, कंपनियां AI को खर्च घटाने के बजाय नई वैल्यू बनाने के लिए इस्तेमाल कर रही हैं. इससे IT सेक्टर में ग्रोथ के नए मौके बन रहे हैं. आईटी सेक्टर में जो डर था, वह अब धीरे-धीरे कम हो रहा है. AI अब खतरा नहीं बल्कि मौका बनता नजर आ रहा है. आने वाले समय में यह सेक्टर AI के साथ मिलकर और तेजी से बढ़ सकता है.
यह भी पढ़ें: मिडिल ईस्ट तनाव से झटका! इंडस्ट्रियल डीजल 22 रुपये महंगा, आम लोगों के लिए पेट्रोल-डीजल के रेट में कोई बदलाव नहीं
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
मिसाइल बना रहीं कंपनियां, ब्रह्मोस से कनेक्शन, 1400% तक रिटर्न, क्या आपने पहचाने ये 5 छुपे डिफेंस स्टॉक्स?
35 रुपये तक डिविडेंड देने जा रही ये कंपनी, अगले हफ्ते बोनस शेयर से लेकर स्टॉक स्प्लिट की बौछार, जानें रिकॉर्ड डेट
कैश के ढेर पर बैठी है यह पोर्ट कंपनी, कर्ज जीरो, डिविडेंड देने में भी नंबर वन, क्या शेयर में दिख रहा दम
