Angel One का निवेशकों को तोहफा, 1.75 रुपये का बांटेगी डिविडेंड, रिकॉर्ड डेट तय, उछला शेयर
Angel One ने निवेशकों के लिए दूसरा अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है. इसके लिए रिकॉर्ड डेट भी तय कर दिया गया है. इसके तहत 20 मार्च को शेयर इंट्रा डे में करीब 2.31% उछल गया, हालांकि बाद में ये गिरकर बंद हुआ.
Angel One dividend: कंपनियां अक्सर अपने मुनाफे का हिस्सा अपने निवेशकों से साझा करती हैं. दिग्गज ब्रोकरेज फर्म Angel One ने अपने निवेशकों को खुश करते हुए वित्त वर्ष 2025-26 के लिए दूसरा अंतरिम डिविडेंड देने का ऐलान किया है. इसके लिए कंपनी ने रिकॉर्ड डेट भी तय कर दी है. जिसके चलते 20 मार्च, शुक्रवार को कंपनी के शेयरों में उछाल देखने को मिला.
कंपनी ने निवेशकों को 1.75 रुपये प्रति इक्विटी शेयर का डिविडेंड देने का फैसला किया है. यह डिविडेंड 1 रुपये के फेस वैल्यू वाले शेयर पर दिया जाएगा. इसक लिए 27 मार्च को रिकॉर्ड डेट के तौर पर तय किया गया है. यानी इस दिन तक जिन निवेशकों के पास इस तारीख के पहले तक शेयर होंगे, वही इस डिविडेंड के हकदार होंगे. कंपनी ने साफ किया है कि भुगतान 18 अप्रैल तक पूरा कर दिया जाएगा.
पहले भी दे चुकी है तोहफा
इससे पहले भी कंपनी ने Q3 में 23 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड दिया था, जिससे निवेशकों को अच्छा रिटर्न मिला था.
Q3FY26 के नतीजे
दिसंबर तिमाही में कंपनी का प्रदर्शन थोड़ा मिला-जुला रहा. कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 268 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल के 281 करोड़ रुपये से करीब 14% कम है. हालांकि, रेवेन्यू में बढ़ोतरी देखने को मिली. ऑपरेशंस से कुल आय 1,334 करोड़ रुपये रही, जो पिछले साल के 1,262 करोड़ रुपये से करीब 5% ज्यादा है. वहीं खर्च भी बढ़कर 964 करोड़ रुपये पहुंच गया, जो सालाना आधार पर 10% की बढ़ोतरी दिखाता है.
शेयर का हाल
20 मार्च को कंपनी के शेयर का इंट्रा डे हाई 237.80 रुपये रहा, जो अपने पिछले बंद भाव 232.42 रुपये से 2.31% बढ़त पर कारोबार करता नजर आया. हालांकि बाद में शेयर गिरावट के साथ 231.32 रुपये पर बंद हुआ. अगर रिटर्न की बात करें तो पिछले 1 महीने में शेयर लगभग 11% गिरा है. 6 महीने में करीब 2% का थोड़ी बढ़त देखने को मिली, मगर खास रिटर्न नहीं मिला. इसका 52 वीक हाई 328.50 रुपये और लो लेवल 205.70 रुपये है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
बाजार में डर, लेकिन प्रमोटर बेखौफ! इन 3 शेयरों में चुपचाप बढ़ाई हिस्सेदारी, क्या ये बन सकते हैं अगला मल्टीबैगर?
52-वीक लो के करीब पहुंचे ये 10 दिग्गज स्टॉक्स, गिरते बाजार में निवेश का मौका या बढ़ता रिस्क; जानें डिटेल्स
5 साल में दे चुका है 2640% का रिटर्न, अब इस कंपनी को BHEL से मिला नया काम; दौड़ पड़े शेयर
