US का यू-टर्न? ट्रंप बोले- मिशन पूरा होने के करीब, अब होर्मुज की सुरक्षा के लिए आगे आएं दूसरे देश
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका अपने सैन्य अभियान को जल्द कम कर सकता है. डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिए हैं कि अमेरिका ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई कम कर सकता है. साथ ही उन्होंने कहा कि होर्मुज स्ट्रेट की सुरक्षा अब दूसरे देशों को संभालनी चाहिए.
America- Iran war: वेस्ट एशिया में जारी युद्ध के बीच एक बड़ा संकेत सामने आया है. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका अपने सैन्य अभियान को जल्द कम कर सकता है. उन्होंने दावा किया कि अमेरिका अपने लक्ष्य के करीब पहुंच चुका है और अब आगे की रणनीति बदल सकती है. इस बयान के साथ ट्रंप ने एक और अहम बात कही.
उन्होंने साफ किया कि होर्मुज स्ट्रेट की सुरक्षा अब दूसरे देशों को संभालनी चाहिए. यह वही समुद्री रास्ता है, जहां से दुनिया का बड़ा हिस्सा तेल और गैस गुजरता है. ट्रंप के इस बयान से साफ है कि अमेरिका अब सीधे युद्ध में कम भूमिका निभाना चाहता है और जिम्मेदारी अन्य देशों पर डालना चाहता है.
अमेरिका कम कर सकता है सैन्य कार्रवाई
ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ईरान के खिलाफ अपने मिशन में काफी हद तक सफल रहा है. उन्होंने दावा किया कि ईरान की सैन्य ताकत को काफी नुकसान पहुंचाया गया है. उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका अब अपने सैन्य ऑपरेशन को धीरे-धीरे कम करने पर विचार कर रहा है. हालांकि उन्होंने यह साफ किया कि फिलहाल किसी तरह का सीजफायर नहीं होगा.

होर्मुज की जिम्मेदारी अब दूसरे देशों पर
ट्रंप ने कहा कि होर्मुज स्ट्रेट की सुरक्षा अब उन देशों को करनी चाहिए, जो इस रास्ते का इस्तेमाल करते हैं. उन्होंने कहा कि अमेरिका जरूरत पड़ने पर मदद करेगा, लेकिन मुख्य जिम्मेदारी अन्य देशों की होनी चाहिए. हालांकि अमेरिका पीछे हटने की बात कर रहा है, लेकिन इलाके में तनाव अभी भी बना हुआ है. ईरान और इजराइल के बीच हमले जारी हैं. खाड़ी क्षेत्र में तेल और गैस के ठिकानों को निशाना बनाया जा रहा है, जिससे सप्लाई पर खतरा बढ़ गया है.
दुनिया पर क्या असर होगा
इस पूरे घटनाक्रम का असर वैश्विक बाजार पर दिख रहा है. तेल की कीमतें बढ़ रही हैं और शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिल रही है. अगर स्थिति लंबी चली, तो महंगाई बढ़ सकती है और आर्थिक विकास पर असर पड़ सकता है. फिलहाल दुनिया की नजर इस बात पर है कि आगे अमेरिका और अन्य देश क्या कदम उठाते हैं.
ये भी पढ़ें- 5 साल में दे चुका है 2640% का रिटर्न, अब इस कंपनी को BHEL से मिला नया काम; दौड़ पड़े शेयर
Latest Stories
दुनिया के बड़े देश हुए एक्टिव! होर्मुज स्ट्रेट को खुलवाने के लिए आगे आए ब्रिटेन-फ्रांस-जर्मनी समेत कई देश; जानें क्या कहा?
ईरान पर आज फिर सबसे बड़ा हमला करेगा अमेरिका, US रक्षा सचिव ने कहा- हमारी शर्तों पर ही खत्म होगा युद्ध
ट्रंप का बड़ा बयान! ‘अब इजरायल नहीं करेगा हमले’…जानें क्या हैं इसके मायने और अमेरिका को क्यों लेना पड़ा ये फैसला
