35 रुपये तक डिविडेंड देने जा रही ये कंपनी, अगले हफ्ते बोनस शेयर से लेकर स्टॉक स्प्लिट की बौछार, जानें रिकॉर्ड डेट
शेयर बाजार में निवेशकों के लिए शानदार मौका बनता नजर आ रहा है. कई बड़ी कंपनियों ने डिविडेंड, बोनस शेयर, राइट्स इश्यू और स्टॉक स्प्लिट जैसे अहम ऐलान किए हैं. इन फैसलों से निवेशकों को अतिरिक्त कमाई का अवसर मिल सकता है. अलग-अलग सेक्टर की इन कंपनियों की घोषणाएं बाजार में सकारात्मक माहौल बना रही हैं.
Corporate Action Next Week: अगर आप शेयर बाजार में निवेश करते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद खास है. कई बड़ी और भरोसेमंद कंपनियों ने एक साथ डिविडेंड, बोनस शेयर, राइट्स इश्यू और स्टॉक स्प्लिट जैसे बड़े ऐलान किए हैं. यानी निवेशकों के लिए कमाई के कई नए मौके तैयार हो गए हैं. खास बात यह है कि कुछ कंपनियां तो इतनी आकर्षक रिटर्न दे रही हैं कि उन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल हो सकता है. आइए जानते हैं किन-किन कंपनियों ने निवेशकों को दिया है कमाई का सुनहरा मौका.
PFC: डिविडेंड
Power Finance Corporation (PFC) ने ₹3.25 प्रति शेयर अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है.
एक्स-डेट: 23 मार्च 2026
रिकॉर्ड डेट: 23 मार्च 2026
Castrol India: डिविडेंड
Castrol India ₹5.25 प्रति शेयर डिविडेंड देगी.
एक्स-डेट: 23 मार्च 2026
रिकॉर्ड डेट: 23 मार्च 2026
India Glycols: डिविडेंड
India Glycols ने ₹7.50 प्रति शेयर अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है.
एक्स-डेट: 23 मार्च 2026
रिकॉर्ड डेट: 23 मार्च 2026
TIL Limited: राइट्स इश्यू
TIL Limited ने ₹55 प्रीमियम पर राइट्स इश्यू लाने की घोषणा की है.
एक्स-डेट: 23 मार्च 2026
रिकॉर्ड डेट: 23 मार्च 2026
Kilitch Drugs: बोनस शेयर
Kilitch Drugs (India) 1:1 बोनस शेयर देगी.
एक्स-डेट: 24 मार्च 2026
रिकॉर्ड डेट: 24 मार्च 2026
V2 Retail: स्टॉक स्प्लिट
V2 Retail ₹10 के शेयर को ₹1 में विभाजित करेगी.
एक्स-डेट: 25 मार्च 2026
रिकॉर्ड डेट: 26 मार्च 2026
Motherson: डिविडेंड
Samvardhana Motherson ₹0.35 प्रति शेयर अंतरिम डिविडेंड देगी.
एक्स-डेट: 27 मार्च 2026
रिकॉर्ड डेट: 27 मार्च 2026
CRISIL: डिविडेंड
CRISIL ने ₹28 प्रति शेयर डिविडेंड घोषित किया है.
एक्स-डेट: 2 अप्रैल 2026
रिकॉर्ड डेट: 3 अप्रैल 2026
CIE Automotive India: डिविडेंड
CIE Automotive India ₹7 प्रति शेयर डिविडेंड देगी.
एक्स-डेट: 22 अप्रैल 2026
रिकॉर्ड डेट: 22 अप्रैल 2026
Schaeffler India: डिविडेंड
Schaeffler India ने ₹35 प्रति शेयर डिविडेंड घोषित किया है.
एक्स-डेट: 23 अप्रैल 2026
रिकॉर्ड डेट: 23 अप्रैल 2026
Vesuvius India: डिविडेंड
Vesuvius India ₹1.50 प्रति शेयर डिविडेंड देगी.
एक्स-डेट: 30 अप्रैल 2026
रिकॉर्ड डेट: 30 अप्रैल 2026
रिकॉर्ड डेट वह दिन होता है जब कंपनी तय करती है कि किन शेयरधारकों को डिविडेंड, बोनस या अन्य लाभ मिलेगा. इसलिए निवेशकों को एक्स-डेट से पहले शेयर खरीदना जरूरी होता है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
मिसाइल बना रहीं कंपनियां, ब्रह्मोस से कनेक्शन, 1400% तक रिटर्न, क्या आपने पहचाने ये 5 छुपे डिफेंस स्टॉक्स?
IT सेक्टर में बड़ा टर्नअराउंड? NIFTY IT में उछाल, AI अब बनेगा ग्रोथ का इंजन; छंटनी के बाद अब भर्ती का दौर भी शुरू!
कैश के ढेर पर बैठी है यह पोर्ट कंपनी, कर्ज जीरो, डिविडेंड देने में भी नंबर वन, क्या शेयर में दिख रहा दम
