सोने की कीमतों में गिरावट के बाद इन 3 शेयरों पर दिखने लगा असर, लिस्ट में Kalyan Jewellers भी शामिल, 417% तक रिटर्न
पिछले तीन दिनों में सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है. 24 कैरेट सोना 1,60,000 रुपये से घटकर करीब 1,48,000 रुपये पर आ गया है. ऊंची ब्याज दरों की उम्मीद, मजबूत अमेरिकी डॉलर, बढ़ती तेल कीमतें और मुनाफावसूली के चलते निवेशकों का रुझान सोने से हटकर अन्य विकल्पों की ओर बढ़ रहा है.
Gold Stocks: पिछले तीन दिनों में सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है. 17 मार्च को जहां 24 कैरेट सोना करीब 1,60,000 रुपये था, वहीं 20 मार्च तक यह गिरकर करीब 1,48,000 रुपये पर आ गया. इस गिरावट के पीछे मुख्य कारण हैं ऊंची ब्याज दरें, मजबूत डॉलर और निवेशकों का रुख बदलना है. ऐसे में सोने से जुड़े कुछ शेयरों पर इसका अलग-अलग असर देखने को मिल सकता है.
Kalyan Jewellers India
कल्याण ज्वेलर्स देश की जानी-मानी ज्वेलरी कंपनी है. सोने की कीमत कम होने से ग्राहकों की खरीदारी बढ़ती है. लोग ज्यादा ज्वेलरी खरीदने लगते हैं, जिससे दुकानों में भीड़ बढ़ती है और बिक्री में इजाफा होता है. यही कारण है कि इस खबर के बीच कंपनी का शेयर करीब लगभग 2.5 फीसदी चढ़ गया. जबकि बीत एक महीने में इसके शेयर में 9 फीसदी से अधिक की गिरावट दर्ज की गई है. ये गिरावट तब आई जब सोने के दाम तेजी से बढ़ रहे थे. हालांकि पश्चिम एशिया में युद्ध शुरू होने के बाद सोने की कीमतों में तेजी आने की उम्मीद थी लेकिन सोने ने निवेशकों के उम्मीद से उलटा रिएक्ट किया. वहीं पांच साल में इसने 417 फीसदी से अधिक रिटर्न दिया है.

Muthoot Finance
मुथूट फाइनेंस भारत की सबसे बड़ी गोल्ड लोन देने वाली कंपनी है. यह लोगों को सोने के बदले कर्ज देती है. सोने की कीमत गिरने से कंपनी पर सीधा असर पड़ता है क्योंकि गिरवी रखे गए सोने की कीमत कम हो जाती है. इससे कंपनी की ग्रोथ और लोन वैल्यू प्रभावित हो सकती है. यही वजह है कि बाजार में तेजी के बावजूद इसका शेयर में उतार-चढ़ाव रहा. शुक्रवार को बाजार बंद होने तक इसमें मामूली तेजी आई और शेयर के भाव लगभग 3316 रुपये पर पहुंच गया. पांच साल में इसमें 168 फीसदी से अधिक रिटर्न दिया है.

Senco Gold
सेंको गोल्ड भी एक बड़ी ज्वेलरी कंपनी है जो सोना और डायमंड ज्वेलरी बेचती है. सोने की कीमत कम होने से बिक्री बढ़ती है और खास बात यह है कि ग्राहक डायमंड ज्वेलरी की ओर ज्यादा आकर्षित होते हैं. डायमंड ज्वेलरी पर कंपनियों को ज्यादा मुनाफा मिलता है, जिससे सेंको गोल्ड की कमाई बेहतर हो सकती है. सोने की कीमतों में गिरावट के बाद शुक्रवार को 1.6 फीसदी से अधिक की तेजी आई. इस तेजी के बाद शेयर का भाव 295 रुपये से अधिक हो गया. हालांकि बीते एक महीने में इसमें 13 फीसदी से अधिक की गिरावट दर्ज की गई है. वहीं जब से कंपनी बाजार में लिस्ट हुई है तब से अब तक लगभग 38 फीसदी तक रिटर्न दिया है.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
FIIs की करीब 99101 करोड़ रुपये की सेलिंग, फिर भी इन 10 Stocks में 8 ने दिया दमदार रिटर्न
Closing Bell: 2 हफ्ते की तेजी थमी, Sensex- Nifty लाल निशान में बंद; कच्चे तेल और मिडिल ईस्ट तनाव का असर
Jio Financial के शेयर में उछाल, Bank of America की डील का असर
