इथेनॉल ब्लेंडिंग से चमके ये स्टॉक्स, पांच साल में दिए 300 फीसदी से ज्यादा के रिटर्न, रडार पर रखें शेयर
E20 ब्लेंडिंग नीति भारत के एथेनॉल और शुगर सेक्टर के लिए गेमचेंजर साबित हो सकती है. इससे कंपनियों को नया बिजनेस मॉडल और स्थिर इनकम का मौका मिलेगा. EID Parry, Dalmia Bharat Sugar और Magadh Sugar जैसी कंपनियां इस बदलाव का सीधा फायदा उठाने की स्थिति में हैं. हालांकि निवेश से पहले कंपनियों की फाइनेंशियल स्थिति और विस्तार योजनाओं को समझना जरूरी रहेगा.
भारत सरकार ने अप्रैल 2026 से पूरे देश में E20 पेट्रोल अनिवार्य कर दिया है यानी अब पेट्रोल में 20 फिसदी तक एथेनॉल मिलाया जाएगा. इस फैसले ने शुगर और बायोफ्यूल इंडस्ट्री के लिए एक बड़ा अवसर तैयार किया है. सरकार की इस नीति से शुगर कंपनियों को एक नया रेवेन्यू सोर्स मिला है, जिससे उनकी निर्भरता केवल चीनी की कीमतों पर कम हो रही है. साथ ही इंडस्ट्री ने सरकार से मांग की है कि E20 के बाद के लिए भी एक लंबा एथेनॉल मोबिलिटी रोडमैप बनाया जाए और फ्लेक्स-फ्यूल वाहनों पर टैक्स घटाया जाए, ताकि इस सेक्टर की ग्रोथ बनी रहे. सरकार के इस बड़े फैसले के बाद बाजार में कुछ कंपनियां खास फोकस में आ गई हैं. इनमें EID Parry, Dalmia Bharat Sugar और Magadh Sugar जैसे नाम शामिल हैं.
EID Parry
EID Parry देश की प्रमुख शुगर कंपनियों में से एक है, जो एथेनॉल ब्लेंडिंग में भी मजबूत मौजूदगी रखती है. कंपनी ने E20 लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए अपनी डिस्टिलरी क्षमता में बड़ा विस्तार किया है. कंपनी का कारोबार कई हिस्सों में फैला है, जिसमें फर्टिलाइजर, शुगर, क्रॉप प्रोटेक्शन और डिस्टिलरी शामिल हैं.
क्या है कंपनी के शेयर का हाल?
24 मार्च, सोमवार को कंपनी के शेयर में 3 फीसदी से अधिक की उछाल देखी गई और यह 790.10 रुपये पर कारोबार करता नजर आया. पिछले एक हफ्ते में कंपनी के शेयर ने 0.28 फीसदी का रिटर्न दिया है. वहीं, तीन महीने में कंपनी के शेयर में 25.81 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है. हालांकि, एक साल में कंपनी के शेयर ने 2 फीसदी से अधिक का रिटर्न दिया है. अगर पिछले पांच साल की बात करें, तो कंपनी के शेयर ने इस अवधि में 137 फीसदी से अधिक का रिटर्न दिया है.
कैसे हैं कंपनी के फंडामेंटल्स?
24 मार्च शाम 8 बजे तक कंपनी का मार्केट कैप 13,623 करोड़ रुपये है. कंपनी का पीई रेशियो 6.17 है.
वहीं, पीबी रेशियो 1.58 है. जबकि कंपनी का आरओई 10.38 फीसदी है.
EID Parry का बिजनेस ब्रेकअप
| सेगमेंट | हिस्सेदारी (FY24) |
|---|---|
| Nutrient & Allied | 67% |
| Sugar | 21% |
| Crop Protection | 8% |
| Distillery | 2% |
| Co-generation | 1% |
| Nutraceuticals | 1% |
कंपनी की डिस्टिलरी क्षमता 582 लीटर प्रति दिन है और FY22 से FY24 के बीच डिस्टिलरी वॉल्यूम 847 लाख लीटर से बढ़कर 1,242 लाख लीटर हो गया है. कंपनी अब FMCG सेगमेंट में भी एंट्री कर रही है और वैल्यू-एडेड प्रोडक्ट्स पर फोकस बढ़ा रही है, जिससे भविष्य में मुनाफे में सुधार की उम्मीद है.
Dalmia Bharat Sugar
Dalmia Bharat Sugar केवल शुगर कंपनी नहीं है, बल्कि यह एथेनॉल और पावर जनरेशन में भी एक्टिव है. यही वजह है कि यह कंपनी कमोडिटी प्राइस के उतार-चढ़ाव से कुछ हद तक सुरक्षित रहती है.
| सेगमेंट | हिस्सेदारी (FY23) |
|---|---|
| चीनी | 67% |
| डिस्टिलरी | 23% |
कंपनी की चार डिस्टिलरीज की कुल क्षमता 710 KLPD है और यह लगातार विस्तार कर रही है. साथ ही कंपनी Coca-Cola, PepsiCo, Britannia, Dabur जैसी बड़ी कंपनियों को सप्लाई करती है, जिससे इसकी डिमांड स्थिर बनी रहती है.
क्या है कंपनी के शेयर का हाल?
अगर कंपनी के शेयर की बात करें, तो 24 मार्च को शेयर हरे निशान पर रहा. 1.21 फीसदी की बढ़त के साथ कंपनी का शेयर 308.50 रुपये प्रति शेयर पर कारोबार करता नजर आया. पिछले 3 महीनों में कंपनी के शेयर ने 8 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दिया है. वहीं, एक साल में कंपनी के शेयर में 16.68 फीसदी से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है. हालांकि, पिछले 5 साल में कंपनी के शेयर ने 79 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दिया है.
कैसे हैं कंपनी के फंडामेंटल्स?
24 मार्च 2026 तक कंपनी का मार्केट कैप 2,472 करोड़ रुपये है. कंपनी का आरओई 10.18 फीसदी है. पीई रेशियो 7.30 है, जबकि पीबी रेशियो 0.77 है.
Magadh Sugar And Energy
Magadh Sugar and Energy का बिजनेस भी शुगर, एथेनॉल और पावर पर आधारित है. कंपनी के पास 3 शुगर मिल्स और 2 डिस्टिलरी यूनिट्स हैं. Screener की वेबसाइट के मुताबिक, FY24 में कंपनी ने करीब 498.68 लाख लीटर डिस्टिलरी प्रोडक्शन किया और 466.85 लाख लीटर की बिक्री की. कंपनी भी अपनी क्षमता बढ़ाने और मल्टी-फीड डिस्टिलरी मॉडल पर काम कर रही है, जिससे आगे ग्रोथ की संभावनाएं मजबूत हैं.
क्या है कंपनी के शेयर का हाल ?
24 मार्च 2026 को कंपनी के शेयर में 0.03 फीसदी की हल्की बढ़त देखी गई और यह 436.60 रुपये प्रति शेयर पर कारोबार करता नजर आया. पिछले एक साल में कंपनी के शेयर में 32.82 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है. हालांकि, पिछले पांच साल में कंपनी के शेयर ने 316.21 फीसदी का शानदार रिटर्न दिया है. कंपनी का मार्केट कैप 615 करोड़ रुपये है. कंपनी का आरओई 10.24 फीसदी है. जबकि कंपनी का पीई रेशियो 7.11 है. इसके अलावा, कंपनी का पीबी रेशियो 0.76 है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
इसे भी पढ़ें- इस सेमीकंडक्टर स्टॉक में बंपर रैली, Make in India का मिलेगा सपोर्ट! FIIs ने भी बढ़ाई होल्डिंग
Latest Stories
इस सेमीकंडक्टर स्टॉक में बंपर रैली, Make in India का मिलेगा सपोर्ट! FIIs ने भी बढ़ाई होल्डिंग
Nifty Outlook 25 March: निफ्टी ने बनाई हाई वेव कैंडल, तोड़ेगा 23000 का लेवल? एक्सपर्ट ने बताया आगे की स्ट्रैटेजी
शेयर बाजार में छुट्टी का कन्फ्यूजन! राम नवमी 26 या 27 मार्च, जानें कब बंद रहेगा मार्केट
