Nifty Outlook 25 March: निफ्टी ने बनाई हाई वेव कैंडल, तोड़ेगा 23000 का लेवल? एक्सपर्ट ने बताया आगे की स्ट्रैटेजी

बाजार में तेज गिरावट के बाद अब रिकवरी आई है, लेकिन चार्ट पर अभी भी लोअर हाई और लोअर लो का पैटर्न बना हुआ है, जो कमजोरी दिखाता है. अगर निफ्टी 23500–23600 के ऊपर टिकता है, तभी ट्रेंड बदलने का संकेत मिलेगा. वरना ऊपर से फिर बिकवाली आ सकती है.

market outlook Image Credit: Getty image

24 मार्च को भारतीय शेयर बाजार में मजबूत वापसी देखने को मिली. सेंसेक्स 1372.06 अंक चढ़कर 74068.45 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 445.15 अंक बढ़कर 22957.80 पर पहुंच गया. मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में भी करीब 2.6 फीसदी की तेजी रही, जिससे बाजार में खरीदारी का अच्छा माहौल दिखा. हालांकि एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह तेजी अभी पूरी तरह स्थिर ट्रेंड का संकेत नहीं है, क्योंकि ग्लोबल संकेत, कच्चे तेल की कीमतें और जियोपॉलिटिकल तनाव अभी भी बाजार पर दबाव बना सकते हैं.

निफ्टी ने बनाई हाई वेव कैंडल

Bajaj Broking Research के मुताबिक, निफ्टी ने एक हाई वेव कैंडल बनाई है, जो बताती है कि बाजार में अभी भी काफी उतार चढ़ाव बना हुआ है. इंडेक्स ने पिछले गिरावट का बड़ा हिस्सा रिकवर कर लिया है, लेकिन आगे 22400 से 23850 के बीच कंसोलिडेशन देखने को मिल सकता है. अगर निफ्टी 22400 के नीचे जाता है तो 22100 और 21800 तक गिरावट आ सकती है. वहीं ऊपर की तरफ 23057 के ऊपर टिकने पर 23400 और 23800 तक रैली संभव है.

ये हैं अहम लेवल

  • SBI Securities के हेड टेक्निकल एंड डेरिवेटिव्स रिसर्च सुदीप शाह के मुताबिक, 23030–23060 का जोन निफ्टी के लिए रेजिस्टेंस है. अगर इंडेक्स इसके ऊपर टिकता है तो 23200 तक तेजी बढ़ सकती है. नीचे की तरफ 22750–22700 का जोन मजबूत सपोर्ट बना हुआ है, जहां से बाजार को सहारा मिल सकता है.
  • SAMCO Securities के डेरिवेटिव्स रिसर्च एनालिस्ट धुपेश धामेजा के अनुसार, निफ्टी में हालिया तेजी शॉर्ट कवरिंग के कारण आई है. इंडेक्स 23000–23100 के रेजिस्टेंस को पार नहीं कर पाया, जो अभी भी बड़ी बाधा बना हुआ है. अगर निफ्टी 22700–22500 के ऊपर बना रहता है तो धीरे धीरे रिकवरी हो सकती है. लेकिन इसके नीचे फिसलने पर 22200 तक गिरावट का खतरा रहेगा.

लोअर हाई और लोअर लो का पैटर्न बना

HDFC Securities के सीनियर टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट नगराज शेट्टी के मुताबिक, बाजार में तेज गिरावट के बाद अब रिकवरी आई है, लेकिन चार्ट पर अभी भी लोअर हाई और लोअर लो का पैटर्न बना हुआ है, जो कमजोरी दिखाता है. अगर निफ्टी 23500–23600 के ऊपर टिकता है, तभी ट्रेंड बदलने का संकेत मिलेगा. वरना ऊपर से फिर बिकवाली आ सकती है और इंडेक्स दोबारा 22600–22500 की ओर जा सकता है.

इसे भी पढ़ें- Bank Nifty में भयंकर बिकवाली! 11 महीने के निचले स्तर पर आया, दिग्गज शेयरों का बुरा हाल; जानें क्यों लगा झटका?

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.