डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन में 16.4 फीसदी की बढ़त, 13 जुलाई तक सरकार के पास आए 6.51 लाख करोड़ रुपये;जानें पूरी रिपोर्ट
चालू वित्त वर्ष 2026 27 में 13 जुलाई तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 16.40 फीसदी बढ़कर 6.51 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया. इसमें कॉरपोरेट टैक्स कलेक्शन 22 फीसदी बढ़कर 2.40 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया, जबकि गैर कॉरपोरेट टैक्स कलेक्शन 3.84 लाख करोड़ रुपये से अधिक रहा.
Direct Tax Collection: चालू वित्त वर्ष 2026-27 में सरकार की डायरेक्ट टैक्स वसूली में मजबूत बढ़त दर्ज की गई है. 13 जुलाई तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 16.40 फीसदी बढ़कर 6.51 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया. इस बढ़ोतरी में सबसे बड़ा योगदान कॉरपोरेट टैक्स का रहा. वहीं पर्सनल और अन्य गैर कॉरपोरेट टैक्सपेयर्स से मिलने वाले टैक्स कलेक्शन में भी अच्छी ग्रोथ दर्ज की गई है. सरकार को उम्मीद है कि पूरे वित्त वर्ष में डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन तय लक्ष्य के अनुरूप रहेगा.
6.51 लाख करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन
सरकार के जारी आंकड़ों के मुताबिक, 13 जुलाई 2026 तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 6.51 लाख करोड़ रुपये से अधिक रहा. यह पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 16.40 फीसदी ज्यादा है. नेट टैक्स कलेक्शन वह राशि होती है जो रिफंड जारी करने के बाद सरकार के पास बचती है. इससे सरकार की इनकम में लगातार मजबूती का संकेत मिलता है.
कॉरपोरेट टैक्स से सबसे ज्यादा बढ़ा कलेक्शन
कॉरपोरेट टैक्स से मिलने वाला नेट टैक्स कलेक्शन 22 फीसदी बढ़कर 2.40 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया. यह डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन में सबसे तेज ग्रोथ वाला हिस्सा रहा. कंपनियों के बेहतर मुनाफे और आर्थिक एक्टिविटी में तेजी का असर टैक्स कलेक्शन पर भी देखने को मिला.
गैर कॉरपोरेट टैक्सपेयर का भी बढ़ा योगदान
पर्सनल टैक्सपेयर, हिंदू अविभाजित परिवार और फर्म सहित गैर कॉरपोरेट टैक्सपेयर से मिलने वाला नेट टैक्स कलेक्शन टैक्सीब 12 फीसदी बढ़कर 3.84 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया. इससे साफ है कि पर्सनल इनकम और कारोबार से मिलने वाले टैक्स में भी अच्छी बढ़त दर्ज की गई है.
1.22 लाख करोड़ रुपये का रिफंड जारी
सरकार ने 13 जुलाई तक टैक्सपेयर को 1.22 लाख करोड़ रुपये के रिफंड जारी किए. यह पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 14.57 फीसदी अधिक है. समय पर रिफंड जारी होने से टैक्सपेयर्स को राहत मिलती है और टैक्स व्यवस्था पर भरोसा मजबूत होता है.
यह भी पढ़ें- 3 साल में 1 लाख रुपये को बना दिया 87 लाख, आज फिर 5 फीसदी उछला; क्या आपके पास है यह मल्टीबैगर शेयर
26.97 लाख करोड़ रुपये का लक्ष्य
ग्रॉस डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 16.11 फीसदी बढ़कर 7.73 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया. इसमें 3.35 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा कॉरपोरेट टैक्स और 4.12 लाख करोड़ रुपये गैर कॉरपोरेट टैक्स शामिल है. सरकार ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 26.97 लाख करोड़ रुपये डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन का लक्ष्य रखा है,
Latest Stories
भारत की सबसे अमीर रियल एस्टेट बिजनेस फैमिली बना अडानी परिवार, DLF के राजीव सिंह को छोड़ा पीछे
सोने की कीमतों में गिरावट, चांदी 8900 रुपये हुई सस्ती; जानें- 24 कैरेट वाले गोल्ड का दाम
IND-UK FTA: 15 जुलाई से होगा लागू, जानें- ऑटो, व्हिस्की, एक्सपोर्ट और ग्राहकों के लिए क्या होंगे बड़े बदलाव?
