वाह! PNG कनेक्शन लेने पर ₹500 तक की फ्री गैस, जान लें क्या है नियम
Indraprastha Gas Limited (IGL) ने घोषणा की है कि जो ग्राहक 31 मार्च से पहले PNG कनेक्शन लेते हैं, उन्हें 500 रुपये फ्री गैस दी जाएगी. इसी तरह Mahanagar Gas Limited, GAIL और Bharat Petroleum Corporation भी ऐसे ही ऑफर दे रही हैं.
Incentives for PNG: ग्लोबल तनाव और ऊर्जा संकट के बीच सरकार अब लोगों को LPG सिलेंडर की जगह पाइप से आने वाली गैस यानी PNG अपनाने के लिए प्रोत्साहित कर रही है. खासकर उन इलाकों में जहां पहले से पाइपलाइन की सुविधा मौजूद है, वहां सरकार चाहती है कि लोग धीरे-धीरे LPG पर निर्भरता कम करें. इसी दिशा में गैस कंपनियों ने नए ऑफर और छूट की घोषणा की है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग PNG कनेक्शन लें. सरकार का कहना है कि देश में फिलहाल गैस की सप्लाई पूरी तरह सामान्य है और किसी तरह की कमी नहीं है.
PNG अपनाने पर मिल रहा फायदा
मनी कंट्रोल की एक रिपोर्ट के मुताबिक सरकारी और निजी गैस कंपनियां अब ग्राहकों को PNG कनेक्शन लेने के लिए ऑफर दे रही हैं. Indraprastha Gas Limited (IGL) ने घोषणा की है कि जो ग्राहक 31 मार्च से पहले PNG कनेक्शन लेते हैं, उन्हें 500 रुपये फ्री गैस दी जाएगी. इसी तरह Mahanagar Gas Limited, GAIL और Bharat Petroleum Corporation भी ऐसे ही ऑफर दे रही हैं.
LPG छोड़ने की अपील
सरकार ने लोगों से अपील की है कि जिन घरों में PNG और LPG दोनों कनेक्शन हैं, वे LPG कनेक्शन सरेंडर कर दें. यह आदेश 14 मार्च को जारी किया गया था. पेट्रोलियम मंत्रालय के अधिकारियों के मुताबिक देश में गैस की सप्लाई पूरी तरह सामान्य है. CNG स्टेशन और PNG कनेक्शन बिना किसी रुकावट के काम कर रहे हैं.
कार्रवाई भी शुरू
सरकार ने जमाखोरी रोकने के लिए कई राज्यों में छापेमारी भी की है. इसका मकसद यह सुनिश्चित करना है कि सभी जगह ईंधन की सप्लाई सही तरीके से बनी रहे. सरकार का मानना है कि PNG एक बेहतर और सुविधाजनक विकल्प है. इससे सिलेंडर की जरूरत खत्म हो जाती है और गैस लगातार मिलती रहती है. इसी कारण अब सरकार धीरे-धीरे लोगों को PNG की तरफ शिफ्ट करने की कोशिश कर रही है.
ये भी पढ़ें: Petrol and LPG Price Today: आपके शहर में कितने बदले पेट्रोल-डीजल और गैस के दाम? देखें आज के रेट
