जीरो कर्ज और Coal India का सपोर्ट! CMPDI IPO दे रहा दस्तक, Bharat Coking जैसी कमाई का मौका या छुपा है बड़ा जोखिम?
CMPDI IPO 2026 खुलने को तैयार है. Coal India की इस जीरो कर्ज कंपनी के फाइनेंशियल्स मजबूत हैं. ऐसे में आइए जानते है कि प्राइस, जोखिम और निवेश करना चाहिए या नहीं.
Central Mine Planning & Design Institute IPO: साल 2026 की शुरुआत में सरकारी कंपनियों के IPO को लेकर निवेशकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. इसी कड़ी में अब Central Mine Planning & Design Institute यानी CMPDI का IPO बाजार में आने जा रहा है. यह कंपनी आम माइनिंग कंपनी नहीं है, बल्कि कोयला सेक्टर की दिमाग मानी जाती है, क्योंकि यह खदानों की प्लानिंग, डिजाइन और तकनीकी सर्विस देती है.
CMPDI, Coal India की सहायक कंपनी है और लंबे समय से मुनाफे में काम कर रही है. हाल ही में Coal India की दूसरी कंपनी Bharat Coking Coal का IPO आया था, जिसने लिस्टिंग के बाद शानदार रिटर्न दिया. इसी वजह से CMPDI IPO को लेकर भी बाजार में काफी चर्चा है. अब सवाल यह है कि क्या यह IPO भी निवेशकों को वैसा ही फायदा देगा या इसमें कुछ जोखिम भी हैं. आइए विस्तार में समझते हैं.
IPO की जरूरी जानकारी
CMPDI का IPO 20 मार्च 2026 को खुलेगा और 24 मार्च को बंद होगा. इसका प्राइस बैंड 163 से 172 रुपये प्रति शेयर रखा गया है. एक लॉट में 80 शेयर होंगे, यानी कम से कम 13,760 रुपये का निवेश करना होगा. कंपनी का कुल इश्यू साइज करीब 1842 करोड़ रुपये है और इसकी लिस्टिंग 30 मार्च 2026 को हो सकती है.

कंपनी क्या काम करती है
CMPDI एक सरकारी कंपनी है जो माइनिंग सेक्टर में कंसल्टेंसी और इंजीनियरिंग सर्विस देती है. यह कोयला और खनिज खोज, खदानों की योजना, पर्यावरण से जुड़ी सेवाएं और तकनीकी सलाह देती है. यह भारत की सबसे बड़ी माइनिंग कंसल्टेंसी कंपनी है और विदेशों में भी प्रोजेक्ट करती है.
कंपनी पूरी तरह कर्ज मुक्त है, जो एक बड़ा पॉजिटिव है. इसके वित्तीय नतीजे भी मजबूत हैं. FY25 में कंपनी का मुनाफा 33 फीसदी बढ़कर करीब 6670 करोड़ रुपये हो गया. कंपनी का EBITDA मार्जिन 42% और ROCE करीब 48% है, जो इसकी मजबूत कमाई दिखाता है.
| Rs m | FY 2024 | FY 2025 |
|---|---|---|
| ऑपरेटिंग रेवेन्यू | 17,701 | 21,775 |
| नेट प्रॉफिट | 5,032 | 6,669 |
| टोटल असेट | 21,713 | 26, 828 |
| कुल कर्ज | 0 | 0 |
GMP पर डाले नजर
Central Mine Planning IPO का GMP 22 रुपए है. 172.00 रुपए के प्राइस बैंड के साथ, Central Mine Planning IPO की अनुमानित लिस्टिंग कीमत ₹194 (कैप प्राइस + आज का GMP) है. प्रति शेयर लिस्टिंग गेन 12.79 फीसदी है.
जोखिम भी समझें
CMPDI का ज्यादातर कारोबार Coal India और उसकी कंपनियों पर निर्भर है. अगर इस सेक्टर में सुस्ती आती है, तो कंपनी पर असर पड़ सकता है. इसके अलावा, भविष्य में अगर कोयले की जगह रिन्यूएबल एनर्जी का इस्तेमाल बढ़ता है, तो कंपनी के बिजनेस पर दबाव आ सकता है. CMPDI एक मजबूत सरकारी कंपनी है, जिसकी फाइनेंशियल स्थिति अच्छी है और बिजनेस मॉडल भी अलग है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
पैसा रखें तैयार! ये 3 कंपनियां लाएंगी IPO, कोचिंग सेंटर ‘लक्ष्य’ चलाने वाली कंपनी भी लिस्ट में शामिल
Jio IPO प्लान आगे बढ़ा, 6 ग्लोबल बैंकों को बनाया सलाहकार; 170 अरब डॉलर हो सकती है वैल्यूएशन
IPO का बाजार फिर होगा गुलजार, सेबी ने कई कंपनियों के इश्यू को दी मंजूरी; जानें- इनके प्लान और नाम
