पैसा रखें तैयार! ये 3 कंपनियां लाएंगी IPO, कोचिंग सेंटर ‘लक्ष्य’ चलाने वाली कंपनी भी लिस्ट में शामिल
SEBI ने Travelstack Tech, Learnfluence Education और Tea Post को IPO के जरिए पूंजी जुटाने की मंजूरी दे दी है. इन आईपीओ से जुटाई गई राशि का उपयोग कारोबार विस्तार, नए कैंपस और कैफे खोलने, वर्किंग कैपिटल और कर्ज चुकाने में किया जाएगा.
Upcoming IPOs: भारतीय शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच IPO बाजार में एक नई हलचल देखने को मिली है. मार्केट रेगुलेटर सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) ने तीन कंपनियों को पब्लिक इश्यू के जरिए पूंजी जुटाने की मंजूरी दे दी है. ऐसे में अगर आप नए आईपीओ में दांव लगाने की सोच रहे हैं तो आपके लिए निवेश का बेहतर मौका हो सकता है. ये कंपनियां ट्रैवल से लेकर एजुकेशन सेक्टर से जुड़ी हुई हैं.
सेबी ने जिन कंपनियों को IPO के लिए मंजूरी दी है इनमें ट्रैवल टेक्नोलॉजी कंपनी Travelstack Tech, कोचिंग सेंटर ‘लक्ष्य’ चलाने वाली Learnfluence Education और चाय कैफे चेन Tea Post शामिल हैं.
वहीं दूसरी ओर कुछ कंपनियों को झटका भी लगा है. रिपोर्ट के मुताबिक Rays Power Infra, Madhur Iron & Steel और Arjun Jewellers के दस्तावेज 9 मार्च से 13 मार्च के बीच वापस ले लिए गए या लौटा दिए गए.
Travelstack Tech IPO की खास बातें
Travelstack Tech के आईपीओ में 250 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू शामिल होगा, जबकि प्रमोटर वैभव अग्रवाल और आदर्श मनपुरिया करीब 2.68 करोड़ इक्विटी शेयर ऑफर फॉर सेल के जरिए बेचेंगे. इसके अलावा निवेशक अनुपम मित्तल सहित अन्य भी अपनी हिस्सेदारी कम करेंगे. कंपनी इस इश्यू से जुटाई गई रकम में से 135 करोड़ रुपये वर्किंग कैपिटल जरूरतों, 45 करोड़ रुपये कर्ज चुकाने और बाकी रकम सामान्य कॉर्पोरेट कार्यों में इस्तेमाल करेगी.
Learnfluence Education IPO की खास बातें
Learnfluence Education के आईपीओ में 246 करोड़ रुपये तक का फ्रेश इश्यू और 40 लाख इक्विटी शेयर का ऑफर फॉर सेल शामिल है. कंपनी इस फंड का उपयोग नए फिजिकल कैंपस स्थापित करने, सेल्स और मार्केटिंग बढ़ाने, कर्ज चुकाने और पहले से तय लॉन्ग-टर्म कैंपस के लिए लीज भुगतान में करेगी.
Tea Post IPO की खास बातें
चाय कैफे ब्रांड Tea Post के आईपीओ में 1.43 करोड़ नए इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे, जबकि 1.43 करोड़ शेयर ऑफर फॉर सेल के जरिए बेचे जाएंगे. इस इश्यू से जुटाई गई राशि का मुख्य उपयोग नए टी कैफे खोलने और नेटवर्क विस्तार में किया जाएगा.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
Jio IPO प्लान आगे बढ़ा, 6 ग्लोबल बैंकों को बनाया सलाहकार; 170 अरब डॉलर हो सकती है वैल्यूएशन
IPO का बाजार फिर होगा गुलजार, सेबी ने कई कंपनियों के इश्यू को दी मंजूरी; जानें- इनके प्लान और नाम
कोल इंडिया के CMPDI IPO के GMP ने भरी रफ्तार, इश्यू के खुलने से पहले ही इतने रुपये पर पहुंचा प्रीमियम
