Gold-Silver Price Today: दोबारा चमका सोना-चांदी, MCX पर गोल्ड 1.56 लाख के पार तो चांदी 3000 रुपये हुई महंगी
मिडिल ईस्ट तनाव और डॉलर की कमजोरी के बीच Gold और Silver की कीमतों में जोरदार तेजी देखने को मिली. MCX पर सोना करीब ₹1,56,797 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया, जबकि चांदी में करीब ₹3000 की बढ़त देखने को मिली. मिडिल ईस्ट संघर्ष और केंद्रीय बैंकों की बैठकों से पहले बढ़ती अनिश्चितता के कारण निवेशक सुरक्षित निवेश के तौर पर सोना-चांदी की ओर रुख कर रहे हैं.
Gold-Silver Price Today: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और डॉलर की कमजोरी के बीच मंगलवार सुबह घरेलू वायदा बाजार में सोना और चांदी की कीमतों में तेज बढ़त देखने को मिली. निवेशकों ने सुरक्षित निवेश के तौर पर कीमती धातुओं की ओर रुख किया जिससे बाजार में मजबूती आई.
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी Multi Commodity Exchange of India (MCX) पर अप्रैल डिलीवरी वाला सोना शुरुआती कारोबार में 0.5 प्रतिशत से ज्यादा बढ़कर 1,56,740 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. बाद में काराेबार बढ़ने पर सोना करीब 1061 रुपये महंगा होगर 156,797 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. वहीं मई वायदा चांदी की कीमत 1 प्रतिशत से ज्यादा चढ़कर 2,59,569 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई. इसमें लगभग 3000 रुपये का इजाफा देखने को मिला, जबकि आज का इसका अभी तक का हाई 2,61,457 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया.
इंटरनेशनल और रिटेल के हाल
इंटरनेशनल लेवल पर भी सोना और चांदी चढ़े हुए दिखे. स्पॉट गोल्ड 0.21 फीसदी की तेजी के साथ 5,030 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता दिखा, जबकि स्पॉट सिल्वर 1.09 फीसद की तेजी के साथ 81.46 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया.
रिटेल लेवल पर देखें तो बुलियन वेबसाइट के मुताबिक गोल्ड 960 रुपये महंगा होकर 157,540 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. चांदी 3470 रुपये महंगी होकर 260,340 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई.

मांग बढ़ने की वजह
विशेषज्ञों के अनुसार मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष और तेल आपूर्ति को लेकर अनिश्चितता के कारण निवेशक सुरक्षित निवेश विकल्पों की तलाश कर रहे हैं. इसी वजह से सोना और चांदी की मांग बढ़ रही है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी कीमती धातुओं में मजबूती का रुख देखने को मिला. बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि इस सप्ताह दुनिया के कई केंद्रीय बैंकों की नीतिगत बैठकों से पहले निवेशक सतर्क नजर आ रहे हैं. ऐसे माहौल में सुरक्षित निवेश के तौर पर सोना और चांदी की मांग में तेजी बनी रह सकती है.
Latest Stories
वाह! PNG कनेक्शन लेने पर ₹500 तक की फ्री गैस, जान लें क्या है नियम
Petrol and LPG Price Today: आपके शहर में कितने बदले पेट्रोल-डीजल और गैस के दाम? देखें आज के रेट
12 घंटे में कच्चे तेल की कीमतों में बड़ा उलटफेर, पहले 8% टूटा, फिर आई अचानक तेजी; जानें क्या है ट्रिगर
